पुरुषों के यौन (गुप्त) रोग का निदान
पुरुषों के यौन रोग का निदान करने के लिए सबसे पहले डॉक्टर आपसे आपके इस रोग के बारे में कई प्रश्न पूछेंगे। रोगी को डॉक्टर के पूछे हर सवाल का जवाब देना है ताकि आपके रोग का सही निदान हो सके। आपकी पारिवारिक और मेडिकल हिस्ट्री भी जानी जाएगी। आपकी उम्र, आपकी समस्याओं, लक्षणों या आपकी जीवनशैली से आपके डॉक्टर आपके रोग का निदान कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको शारीरिक जांच या लैब टेस्ट के लिए भी कहा जा सकता है।
और पढ़ें: आपकी ओव्युलेशन अवधि के बारे में जानने, इस टूल से
टेस्ट
डॉक्टर उपचार से पहले आपको कुछ टेस्ट करने के लिए कह सकते हैं, जो इस प्रकार हैं
- ब्लड टेस्ट: ताकि, आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के बारे में पता चल सके।
- शारीरिक जांच : शारीरिक जांच में रोगी के लिंग और अंडकोष और नसों की जांच की जाएगी।
- पेशाब की जांच : यूरिन टेस्ट से भी यह देखा जाएगा कि आपको शुगर या अन्य कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या तो नहीं है।
- अल्ट्रासाउंड : अल्ट्रासाउंड के माध्यम से लिंग का चित्र लिया आएगा और जांचा जाएगा कि कहीं उसमे खून के प्रवाह की समस्या तो नहीं है।
- साइकोलॉजिकल जांच : इसमें डॉक्टर आपसे तनाव या यौन समस्याओं के कारणों से जुड़े प्रश्न पूछेंगे।
- ब्लड प्रेशर चेक
- प्रोस्टेट की जांच के लिए रेक्टल टेस्ट
- अन्य परीक्षण, जिन से पता चले कि क्या आपके लिंग में रक्त के प्रवाह की समस्या है।
पुरुषों के यौन (गुप्त) रोग का उपचार
पुरुषों के यौन (गुप्त) रोग के अधिकतर मामले शारीरिक या मानसिक रूप से रोगी का उपचार कर के ठीक हो जाते हैं। इस समस्या का उपचार इस तरह से किया जा सकता है।
दवाईयां
पुरुषों के यौन (गुप्त) रोग के उपचार में वो दवाईयां शामिल हैं जो लिंग में खून के प्रवाह को बढ़ा कर यौन कार्यों को सुधारती हैं। जैसे सिल्डेनाफिल (Sildenafil), तडालफिल ( tadalafil ), वर्डेनफिल(vardenafil)। यह दवाईयां पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी हैं। इन दवाईयों की डोज डॉक्टर के कहे अनुसार ही लें। कई लोग इन्हे लेने से कुछ साइड इफ़ेक्ट भी अनुभव कर सकते हैं जैसे पेट का ख़राब होना, आंखों की रोशनी में समस्या, सिरदर्द , नाक का बंद होना आदि। यह दवाईयां आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं, अगर,
1) आप नाइट्रेट ड्रग ले रहे हैं जिसकी सलाह छाती में दर्द की स्थिति में दी जाती है।
2) दिल से जुडी कोई समस्या हो जैसे हार्ट फेलियर।
3) ब्लड प्रेशर लौ हो।
हार्मोन थेरेपी
टेस्टोस्टेरोन के कम स्तर को हार्मोन्स थेरपीस से अधिक किया जा सकता है। इनमें इंजेक्शन, जेल और पैचेज शामिल हैं।
साइकोलॉजिकल थेरेपी
साइकोलॉजिकल एक्सपर्ट आपके दिमाग से तनाव, चिंता, भय या अपराध की भावना को दूर करने में मदद करते हैं, जो यौन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। आपके डॉक्टर आपको किसी साइकोलोजिस्ट या काउंसलर के पास जाने की सलाह दे सकते हैं।
मैकेनिकल एड्स
वैक्यूम डिवाइस और पेनिल इम्प्लांट आदि, उन लोगों के लिए उपयोगी है जो स्तंभन दोष का शिकार हैं।
1 ) वैक्यूम डिवाइस या पेनिस पंप : यह एक खाली ट्यूब होती हैं जिसके साथ हैंड-पॉवर्ड या बैटरी से चलने वाला पंप होता है। इस ट्यूब को लिंग के ऊपर पहना जाता है और पंप का उपयोग ट्यूब के अंदर की हवा को बाहर निकालने के लिए किया जाता है। इससे वैक्यूम पैदा होता है जो पेनिस में रक्त को खींचता है।एक बार जब आपको इरेक्शन होता है, तो आप लिंग पर एक अंगूठी को खून को रोकने और लिंग को स्थिर रखने के लिए खिसका देते हैं। फिर वैक्यूम डिवाइस को हटा दिया जाता है।
2) पिनाइल इम्प्लांट : इस उपचार में लिंग के दोनों तरफ सर्जरी के जरिये एक उपकरण लगाया जाता है। इन प्रत्यारोपणों में या तो इन्फ्लेटेबल या मुड़ने वाली छड़ें होती हैं। जब इरेक्शन होता है तो इन्फ्लेटेबल उपकरण आपको इसे कंट्रोल करने में मदद करते हैं। मुड़ने वाली छड़ें आपके लिंग को दृढ बने रहने में मददगार हैं। इस उपचार की सलाह तभी दी जाती है जब अन्य उपचार सफल न हों।
[mc4wp_form id=”183492″]
पुरुषों के यौन(गुप्त) रोग दूर करने के उपाय
पुरुषों के यौन रोग को दूर करने के लिए कुछ आसान उपाय भी हैं। जिन्हें अपना कर आप कुछ हद तक इनसे छुटकारा पा सकते हैं। यह उपाय इस प्रकार हैं:
स्मोकिंग छोड़े
अगर आप स्मोकिंग करते हैं और यौन रोगों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसे छोड़े। स्मोकिंग यौन रोगों का सबसे बड़ा कारण है। अगर आप इसे छोड़ने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं तो किसी अन्य व्यक्ति की मदद लें। डॉक्टर से ऐसी दवाईयां लें जो इसे छोड़ने में सहायक हों।
वजन कम करें
अगर आपका वजन अधिक है तो यह भी गुप्त रोगों का कारण हो सकता है, इसलिए वजन कम करें। इसके लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
एक्सरसाइज
रोजाना एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधियों से भी आप यौन रोगों से राहत पा सकते हैं। इससे तनाव दूर होगा, वजन कम होगा और खून का प्रवाह बढ़ेगा। यानी, आपको गुप्त रोग से मुक्ति पाने में पूरा लाभ होगा। आप योग या ध्यान का सहारा भी ले सकते हैं।
अल्कोहल या ड्रग्स
अगर आप अल्कोहल या ड्रग्स के शौकीन हैं तो इनसे भी बचे। क्योंकि यह भी पुरुषों में यौन रोगों का कारण हैं। हालांकि इन्हे छोड़ना बहुत मुश्किल है इसलिए इनके लिए आप ट्रीटमेंट का सहारा लें।
रिश्तों के मामलों को लेकर राय लें
अगर आपका रिश्ता किसी मुश्किल से गुजर रहा है तो आप एक कपल काउन्सलिंग का सहारा लें। अपने पार्टनर से बात करें और अपनी मुश्किलों को स्वयं हल करने की कोशिश करें। अगर आप अपने पार्टनर से इस बारे में बात करेंगे तो वो अवश्य समझेगा और आपकी समस्या को हल करने में आपकी मदद करेगा।
और पढ़ें:एरोबिक एक्सरसाइज (Aerobic Exercise) से इस तरह करें अपनी वेट लॉस की जर्नी आसान
पौष्टिक खाना खाएं
पुरुषों के यौन रोग से छुटकारा पाने के लिए अपने खाने का ध्यान रखें। अधिक मिर्च मसाले या जंक फ़ूड की जगह घर का सादा खाना खाएं। अपने आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, अंडे आदि शामिल करना न भूलें।
तनाव से बचे
अगर आपको तनाव या अवसाद है तो सबसे पहले इससे राहत पाने के बारे में सोचे। तनाव भी यौन रोगों का एक कारण है। इसके लिए आप अपने नजदीकी लोगों से मदद लें और उनसे बात करें। अगर ऐसा होने पर भी आपकी यह समस्या दूर न हो तो इसका इलाज कराएं। तनाव या अवसाद के दूर होने पर आप स्वयं अपने रिश्ते में भी एक नयापन पाएंगे और यौन रोग में भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
सेक्स से जुड़े किसी भी मुद्दे पर अगर आपका कोई सवाल है, तो कृपया इस बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करें।