Orchitis: ऑर्काइटिस क्या है?
मूल बातों को जानें
ऑर्काइटिस (Orchitis) क्या होता है?
ऑर्काइटिस अंडकोष में होने वाली सूजन है। यह बैक्टीरिया (Bacteria) या वायरस (Virus) के कारण हो सकता है। दोनों अंडकोष एक ही समय में ऑर्काइटिस (Orchitis) से प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि इसके लक्षण आमतौर पर सिर्फ एक अंडकोष में दिखाई देते हैं। इस तरह की सूजन अक्सर मम्प्स वायरस (Mumps virus) से होती है। दरअसल मम्प्स एक ऐसी बीमारी है, जो जीनस रुबेला वायरस (Genus Rubella Virus) के कारण होती है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से यह इंफेक्शन फैलता है।)

कितना आम है ऑर्काइटिस? (Orchitis is common?)
यह कोई आम बीमारी नहीं है। इस बीमारी के घातक परिणाम हो सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। ध्यान रखें ऑर्काइटिस (Orchitis) की समस्या को इग्नोर ना करें।
और पढ़ें: हाथ को देखकर पता करें बीमारी, दिखें ये बदलाव तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास
लक्षण
ऑर्काइटिस के सामान्य लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Orchitis)
ऑर्काइटिस (Orchitis) के सामान्य लक्षण हैं:
- एक या दोनों अंडकोष में सूजन आना।
- हल्के से लेकर गंभीर दर्द (Pain) महसूस होना।
- बुखार (Fever) आना या शरीर का तापमान बढ़ना।
- मतली और उल्टी होना।
- टॉयलेट के दौरान दर्द महसूस होना।
- दर्दनाक स्खलन होना।
- वीर्य में खून आना।
- प्रोस्टेट ग्लैंड (Prostate gland) का बढ़ना।
- ग्रोइन में सूजन लिम्फ नोड्स होना।
- ऐसे में कभी-कभी कमर और पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
और पढ़ें: जानिए जेनाइटल स्किन कंडिशन (Genital skin conditions) से जुड़ी बीमारियों एवं इंफेक्शन की पूरी जानकारी
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?
निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्टेशन है जरूरी-
- यदि आप अपने अंडकोष में दर्द (Pain in Testicular) या सूजन का अनुभव करते हैं, तो अपने चिकित्सक को तुरंत दिखाएं।
- कुछ मामलों में तुरंत उपचार की आवश्यकत होती है।
- आपका डॉक्टर यह जानने के लिए परीक्षण कर सकता है कि कौन सी
स्थिति में आपके ज्यादा दर्द होता है।
और पढ़ें: अगर दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण तो हायपोगोनाडिज्म (Hypogonadism) की हो सकती है आशंका
कारण
ऑर्काइटिस के कारण क्या हैं? (Cause of Orchitis)
ऑर्काइटिस (Orchitis) के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं। जैसे:
- वायरस (Virus) या बैक्टीरिया (Bacteria) ऑर्काइटिस (Orchitis) का कारण बन सकता है।
- अंडकोष में गांठ की वजह से भी ये समस्या हो सकती है।
- मम्प्स एक बचपन में होने वाली बीमारी है। इससे बचने के लिए टीकाकरण (Vaccination) कराया जाता है।
- 33 प्रतिशत पुरुष जो किशोरावस्था में मम्प्स से पीड़ित होते हैं, उन्हें आगे चलकर ऑर्काइटिस हो जाता है।
- पुरुषों में यह बीमारी बैक्टीरिया के इंफेक्शन (Bacterial infection) से भी होती है।
खतरों के कारण
क्या चीजें हैं जो ऑर्काइटिस (Orchitis) की संभावना को बढ़ा सकती हैं?
ऑर्काइटिस के कई जोखिम कारक हैं, जैसे:
- यूरिन के रास्ते में संक्रमण
- सर्जरी करवाना जिसमें जननांग या मूत्र मार्ग शामिल है
- बिना कंडोम के सेक्स
और पढ़ें: टेस्टिक्युलर कैंसर से बचा सकता है ये सेल्फ एग्जाम, ये है स्टेप बाय स्टेप करने का तरीका
ऑर्काइटिस (Orchitis) की दीर्घकालिक दृष्टिकोण क्या है?
ऑर्काइटिस की समस्या से पीड़ित ज्यादातर पुरुष बिना किसी स्थायी प्रभाव के ठीक भी हो जाते हैं। ऑर्काइटिस का इलाज अगर वक्त पर ना करवाया जाए, तो इंफर्टिलिटी की भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा-
- एपिडीडिमिस की पुरानी सूजन।
- अंडकोश के भीतर एक फोड़ा, छाला या दाने होना।
- अंडकोष में सिकुड़न आना।
- वृषण ऊतकों का नष्ट होना।
जांच और इलाज
ऑर्काइटिस का परीक्षण कैसे किया जा सकता है? (Diagnosis of Orchitis)
- आपका डॉक्टर आपसे आपके मेडिकल इतिहास और लक्षणों के बारे में सवाल पूछेगा।
- वे सूजन का पता लगाने के लिए एक शारीरिक परीक्षण करते हैं।
- यूरिन के नमूने लेकर भी डॉक्टर इसका परीक्षण करते हैं।
- इससे पता चलता है कि क्या आपको एसटीआई या अन्य संक्रमण है।
- अल्ट्रासाउंड भी परीक्षण करने का एक अच्छा तरीका है।
- अगर ऑर्काइटिस आपके अंडकोष में रक्त के प्रवाह को बाधित करता है तो
यह आपकी प्रजनन क्षमता को खतरे में डाल सकता है।
और पढ़ें: पुरुषों को नहीं इग्नोर करने चाहिए हेल्थ इशू, वरना हो सकती हैं खतरनाक बीमारियां
ऑर्काइटिस का इलाज कैसे करें? (Treatment for Orchitis)
- वायरस ऑर्काइटिस का कोई इलाज नहीं है, ये अपने आप ठीक हो जाता है।
- इस बीच, आप अपने लक्षणों को कम करने के लिए घर
पर उपचार का उपयोग कर सकते हैं। - दर्द निवारक दवा लेना, आइस पैक लगाना, ये चीजें आपको आराम पहुंचा सकती हैं।
- बैक्टीरिया से हुआ ऑर्काइटिस का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं के साथ किया जाता है। सूजन के चलते इसे ठीक होने में कई हफ्ते लग सकते हैं।
- जब आप ऑर्काइटिस का इलाज करते हैं तो संभोग नहीं करना चाहिए। यदि आप
एसटीआई से संक्रमित हैं, तो आपके साथी को भी उपचार की आवश्यकता
होगी।
जीवन शैली और घरेलू उपाय
निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार आपको ऑर्काइटिस (Orchitis) से निपटने में मदद कर सकते हैं:
- बिस्तर में आराम करें।
- अपने अंडकोष पर कोल्ड पैक लगाएं।
- भारी वस्तुओं को उठाने से बचें।
- इसके अलावा यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो बेहतर समाधान के लिए कृपया चिकित्सक से परामर्श करें।
अगर आप ऑर्काइटिस (Orchitis) या ऑर्काइटिस से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। वहीं अगर आप ऑर्काइटिस से जुड़ी किसी भी समस्या से पीड़ित हैं, तो परेशानी को इग्नोर ना करें और डॉक्टर से कंसल्टेशन जल्द से जल्द करें।