backup og meta

पीनस पेन के बड़े कारण क्या हो सकते हैं? दर्द के इन कारणों को जरूर समझिए

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 01/03/2021

    पीनस पेन के बड़े कारण क्या हो सकते हैं? दर्द के इन कारणों को जरूर समझिए

    कहते हैं ‘मर्द को दर्द नहीं होता’, लेकिन ये सिर्फ बोलने तक ही ठीक है। क्योंकि पुरुषों की कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिसमें उन्हें बड़ी तकलीफ़ों से गुजरना पड़ता है। ऐसी ही एक तकलीफ है पीनस पेन की। ज्यादातर रिसर्च यही बताती हैं कि पुरुषों के पीनस में दर्द होना एक आम परेशानी है। लेकिन कई बार इस आम या सामान्य सी परेशानी को अगर इग्नोर कर दिया जाए, तो एक गंभीर परेशानी बन सकती है। पीनस में दर्द के बारे में आपने तो पढ़ा होगा, लेकिन क्या आप पीनस पेन के बड़े कारण (Cause of Penis pain) को जानते हैं? अगर आप पीनस पेन के बड़े कारण को नहीं जानते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें और पीनस में दर्द (Penis pain) और अन्य परेशानियों को दूर ही रखें।

    वैसे कई बार तो लोग पीनस में दर्द को नजरअंदाज सिर्फ इसलिए कर देते हैं, क्योंकि प्राइवेट ऑर्गेन के बारे में बात करने से वे परहेज करते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में आज आपके साथ कुछ ऐसी जानकारी शेयर करने जा रहें हैं, जिससे आपको फायदा जरूर मिलेगा। चलिए जानते हैं पीनस पेन के बड़े कारण (Cause of Penis pain) क्या-क्या हो सकते हैं।

    और पढ़ें : पीनस के बीच में दर्द (Pain in middle of Penis) कहीं इन कारणों से तो नहीं!

    पीनस पेन के बड़े कारण क्या हैं? (Causes of pain in Penis)

    पीनस पेन के बड़े कारण (Cause of Penis pain)

    1.  हस्तमैथुन 
    2. यौन संचारित संक्रमण
    3. पेरोनी
    4. पेनाइल कैंसर
    5. पीनस फ्रैक्चर
    6. बैलेनाइटिस
    7. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन

    पीनस पेन के बड़े कारण में शामिल ये 7 कारणों को एक-एक कर समझने की कोशिश करते हैं।

    1. हस्तमैथुन (Masturbation)

    अनजाने में ही सही, लेकिन हस्तमैथुन पीनस पेन के बड़े कारणों (Cause of Penis pain) में से एक है। शायद आप इससे सहमत ना हों, लेकिन ये सच है। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन में पब्लिश्ड एक रिपोर्ट के अनुसार अगर मास्टरबेशन ज्यादा किया जाए, तो इससे पीनस को नुकसान पहुंचता है। अत्यधिक हस्तमैथुन से होने वाली बीमारी को पेनाइल मंडोर डिजीज (Penile Mondor’s Disease) कहते हैं। ऐसी स्थिति तब होती है, जब कम वक्त में मास्टरबेशन ज्यादा किया जाता है, तो लिंग के ऊतक (Tissue) में तरल पदार्थ बनने लगता है और धीरे-धीरे पीनस में सूजन (एडिमा) आने लगता है। अगर ये लिक्विड पीनस में फैलने लगता है, तो लिम्फ वेसल्स (Lymph vessels) में रुकावट आने लगती हैं और वहां गांठ (Lymphocele) का निर्माण होने लगता है, जो अत्यधिक पीड़ादायक होता है। यही कारण है कि मास्टरबेशन पीनस पेन के बड़े कारण में शामिल है।

    2. यौन संचारित संक्रमण (Sexually Transmitted Infections)

    सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STI) होने पर पीनस पर सूजन, फोड़े, गांठ या घाव होने लगता है। ये भले ही मामूली समस्या हो, लेकिन पीनस पेन के बड़े कारण बनते हैं। जननांग वार्ट्स (Genital warts), जननांग दाद (Genital herpes) एवं गोनोरिया (Gonorrhoea) होने की स्थिति होने पर पीनस में दर्द (Penis pain) हो सकता है।

    और पढ़ें : जानें पुरुषों के पीनस साइज से जुड़े कुछ तथ्याें के बारे में

    3. पेरोनी (Peyronie)

    पीनस पेन के बड़े कारण में पेरोनी भी शामिल है। जब लिंग के अंदर घाव बनने लगे, तो ऐसी स्थिति को पेरोनी कहते हैं। पेरोनी होने पर पीनस के टिशू में गांठ बनने लगती है, जिससे इंफेक्शन (Infection) की समस्या भी शुरू होने लगती है। अगर इस परेशानी को ठीक तरह से इलाज नहीं करवाया गया, तो सर्जरी तक की स्थिति आ सकती है। अगर पीनस में गांठ और इसके साइज में बदलाव नजर आने लगे, तो इसे अनदेखा ना करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से कंसल्ट करें।

    4. पेनाइल कैंसर (Penile Cancer)

    अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार पीनस पेन के बड़े कारण में सबसे मुख्य कारण पेनाइल कैंसर है। पीनस की बीमारी या पीनस डिसऑर्डर (Penis disorder) में यह सबसे दुर्लभ समस्या है। यह कैंसर लिंग की त्वचा की कोशिकाओं में होता है, जो धीरे-धीरे विकसित है। लेकिन एक बार होने के बाद यह पूरे पीनस में फैल जाता है। रिसर्च के मुताबिक भारत के शहरी क्षेत्र में रहने वाले पुरुषों की तुलना में ग्रामीण इलाकों के लोग पेनाइल कैंसर के शिकार ज्यादा होते हैं। पेनाइल कैंसर की शुरुआत फोरस्किन (Foreskin) के रंग में बदलाव, दर्द या अल्सर के साथ हो सकती है। साफ-सफाई की कमी ही इस कैंसर के कारण हैं।

    और पढ़ें : प्रोस्टेट कैंसर की लास्ट स्टेज में मन में डर था, पर हौसला भी बुलंद था: प्रोस्टेट कैंसर सर्वाइवर, अरविंद कुमार

    5. पेनाइल फ्रैक्चर (Penile Fractures)

    पीनस फ्रैक्चर, अगर आप ऐसा सोच रहें हैं कि फ्रैक्चर तो हड्डी टूटने को कहते हैं, जबकि पीनस (लिंग) में तो हड्डी होती ही नहीं। लेकिन ध्यान रखें पीनस में भी फ्रैक्चर हो सकता है, जिसे पीनस फ्रैक्चर कहते हैं। हालांकि यह फ्रैक्चर शरीर में होने वाले फ्रैक्चर से अलग है। ऐसा तब होता है, जब पिनाइल शाफ्ट की मेम्ब्रेन लाइन (Membranous lining) यानि झिल्ली टूट जाती है तब। ऐसा इरेक्शन के दौरान होता है। यह एक सीरियस इंजरी माना जाता है। इस दौरान पीनस पेन अत्यधिक बढ़ जाता है। इसलिए पीनस पेन के बड़े कारण (Cause of Penis pain) में पीनस फ्रैक्चर भी शामिल है।

    6. बैलेनाइटिस (Balanitis)

    बैलेनाइटिस पीनस के फोरस्किन पर होने वाली समस्या है। यह एक तरह का इंफेक्शन है, जिसकी वजह से लिंग में सूजन, जलन, लिंग का लाल होना और पीनस से पेनफूल डिस्चार्ज होता है। बैलेनाइटिस भी हाइजीन की कमी के कारण होने वाली बीमारी है। साफ-सफाई की कमी पीनस पेन के बड़े कारण बन सकते हैं, जो गंभीर बीमारी को इन्वाइट करने के लिए भी काफी है।

    7. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (Urinary Tract Infections)

    यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) महिलाओं में होने वाली परेशानी मानी जाती है, लेकिन पुरुषों में भी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) की समस्या हो सकती है। इसका कारण हाइजीन की कमी, क्रॉनिक डायबिटीज (Chronic Diabetes) की समस्या या फिर क्लीन टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं करना। यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन भी पीनस पेन के बड़े कारण में शामिल है।

    पीनस पेन के बड़े कारणों में ये ऊपर बताये गए 7 कारण हैं। हालांकि कभी-कभी कुछ अन्य मेडिकल कंडिशन की वजह से भी पीनस में दर्द की समस्या हो सकती है। लेकिन जिस तरह कहते हैं ना ‘सावधानी हटी दुर्घटना घटी’ वैसे ही अगर पीनस हाइजीन का ध्यान नहीं रखा गया, तो ये छोटी-छोटी परेशानी ही पीनस पेन के बड़े कारण में शामिल हो सकते हैं। इस आर्टिकल में आगे जानेंगे पीनस पेन या पीनस से जुड़ी इन गंभीर बीमारियों से बचने के लिए क्या किया जा सकता है।

    और पढ़ें : यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTIs) दोबारा हो जाए तो क्या करें?

    [mc4wp_form id=’183492″]

    पीनस पेन से बचने के लिया क्या है इलाज? (Treatment for pain in penis)

    पीनस पेन का इलाज निम्नलिखित तरह से किया जाता है। जैसे:

    1. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (Urinary Tract Infections) या किसी भी इंफेक्शन के कारण पीनस में दर्द की समस्या शुरू हुई है, तो डॉक्टर एंटिबायोटिक मेडिसिन प्रिस्क्राइब करते हैं।
    2. अगर पीनस पर स्कार या टिशू से जुड़ी समस्या हुई है, तो बीमारी की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर सर्जरी की मदद ले सकते हैं।
    3. पीनस कैंसर होने पर डॉक्टर सर्जरी की मदद से ट्यूमर को पीनस से अलग करते हैं। सर्जरी के बाद कीमोथेरिपी (Chemotherapy) या रेडिएशन थेरिपी (Radiation Therapy) पेशेंट को दी जाती है।

    इन तीन तरीकों से विशेष रूप से पीनस पेन का इलाज किया जाता है। लेकिन आप अपनी मर्जी से किसी भी एंटिबायोटिक का सेवन ना करें, क्योंकि इससे साइड इफेक्ट्स का खतरा हो सकता है।

    और पढ़ें : ये हैं पीनस से जुड़ी गंभीर बीमारियां, कभी न करें इन्हें नजरअंदाज

    पीनस पेन से बचने के लिए क्या हैं टिप्स? (Prevention for pain in penis)

    पीनस पेन के बड़े कारण भी छोटी-छोटी परेशानियों से या लापरवाही से होती है। इसलिए निम्नलिखित टिप्स फॉलो करें। जैसे:

    • हस्तमैथुन (Masturbation) की लत से बचें।
    • अगर पीनस में सूजन जैसी परेशानी हो रही है, आइस पैक से सिकाई करें।
    • पीनस इंजूरी या दर्द की समस्या होने पर शारीरिक संबंध ना बनायें।
    • पीनस को क्लीन और ड्राय रखें।
    • स्मोकिंग (Smoking) और एल्कोहॉल (Alcohol) से भी दूरी बनायें।

    इन बातों को ध्यान में रखकर पीनस पेन से आसानी से बचा जा सकता है। अगर आप पीनस पेन के बड़े कारण (Cause of Penis pain) या यहां बताये किसी भी बीमारी से पीड़ित हैं, तो लापरवाह ना रहें। इस परेशानी से जुड़ी किसी तरह के सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो शर्माएं नहीं विशेषज्ञों से बात करें। डॉक्टर द्वारा बताये गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें और बीमारी को मात दें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 01/03/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement