लोगों में अक्सर देखा गया है कि मांसपेशियों में अक्सर दर्द या ऐंठन की शिकायत रहती है। जिसके लिए लोग कई तरह के भ्रम में पड़ कर इलाज तो करते हैं, लेकिन उन्हें आराम न के बराबर होता है।
सवाल
मांसपेशियों में ऐंठन का क्या इलाज है? इसके घरेलू उपाय बताएं?
हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
लोगों में अक्सर देखा गया है कि मांसपेशियों में अक्सर दर्द या ऐंठन की शिकायत रहती है। जिसके लिए लोग कई तरह के भ्रम में पड़ कर इलाज तो करते हैं, लेकिन उन्हें आराम न के बराबर होता है।
मांसपेशियों में ऐंठन का क्या इलाज है? इसके घरेलू उपाय बताएं?
मांसपेशियों में ऐंठन होना एक सामान्य समस्या है। जो कभी भी अचानक हो सकता है। मसल्स क्रैम्प अक्सर पैरों की पिंडली में होता है। ये अपने आप ठीक हो जाता है या दवा के जरिए ठीक होता है। मांसपेशियों में ऐंठन ज्यादा होने का कारण डिहाइड्रेशन, एक ही स्थिति में ज्यादा समय तक बैठने से होता है। इसके अलावा सुचारू रूप से ब्लड सप्लाई न होने से, उम्र ज्यादा होने से और प्रेगनेंसी के कारण आपके मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है।
(मांसपेशियों की ऐंठन के लिए डॉक्टर मोबिजॉक्स टैबलेट रिकमेंड कर सकते हैं। अपने चिकित्सक की सलाह के बिना कभी खुद से कोई दवा न लें।)
उपरोक्त बताए गए दवाओं का सेवन डॉक्टर के निर्देशन में करें।
और पढ़ें : Myotonia Congenita: मायोटोनिया कोनजेनिटा क्या है?
और पढ़ें : Hamstring Injury: हैमस्ट्रिंग चोट क्या है?
मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। हालांकि, आमतौर पर इसका जोखिम बढ़ती उम्र के दौरान और अत्यधिक शारीरिक कार्य करने के कारण हो सकती है। मांसपेशियों में ऐंठन होने के कारण तेज और काफी गंभीर दर्द होता है, जिससे सोते समय या चलते समय परेशानी महसूस हो सकती है। मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या औमतौर पर अस्थायी हो और स्थायी दोनों ही हो सकती है। लेकिन, इसके कारण शारीरिक कार्यों में बाधा आ सकती है।
गरम मौसम में ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करनें या अत्यधिक शारीरिक कार्य करने के कारण मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या आ सकती है। आमतौर पर मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या एथलीट्स के लिए सबसे आम हो सकती है। मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या शरीर की किसी भी मांसपेशी में हो सकती है जिनमे कंकालीय मांसपेशियां जैसे एंकल, पीठ, जांघ, एड़ी या हाथ की मसल्स भी शामिल होती है। मांसपेशियों में ऐंठन का मुख्य कारण मांसपेशी में संकुचन के कारण हो सकता है जो सामान्यतः डिहाइड्रेशन, बहुत ज्यादा भारी वजन उठाने या शरीर में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के कारण हो सकता है। इसके अलावा, मांसपेशियों में ऐंठन नर्व स्टिमुलेशन के कारण भी हो सकता है |
और पढ़ें : बाइसेप्स के लिए 5 आसान एक्सरसाइज
मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या का उपचार आमतौर पर घरेलू रूप से किया जा सकता है। हालांकि, इसके समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर इसके उचित उपचार की सलाह भी दे सकते हैं। साथ ही, नीचे बताए गए तरीकों से भी आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
शरीर के जिन भी अंग की मांसपेशी में ऐंठन हो, उस प्रभावित स्थान पर किसी प्रकार का जोर न डालें। हालांकि, हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधियां भी करते रहें। अगर कुछ घंटों बाद भी ऐंठन या दर्द की समस्या बनी रहती है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
प्रभावित मांसपेशी के अंग को थोड़ी-थोड़ी देर बार स्ट्रेच करते रहें।
मालिश करने से मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप सरसों के तेल में हल्दी मिलाएं और उसे हल्का गर्म करके, मालिश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अन्य दर्द निवारक तेलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मांसपेशियों की ऐंठन वाले हिस्से पर गरम तौलिया या हीट पेड लगा कर उसकी सिकाई करें। इससे ऐंठन कम किया जा सकता है।
मांसपेशियां में ऐंठन की समस्या डिहाइड्रेशन के कारण भी हो सकती है। ऐसे में आपको चाहिए की आप अपने शरीर को हाइड्रेट करते रहें। इसके लिए पानी और इलेक्ट्रोलाइट, जैसेः जूस, स्पोर्ट्स ड्रिंक आदि के रूप का सेवन उचित मात्रा में करते रहें।
कभी-कभी मांसपेशियों को ऐंठन की समस्या शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी के कारण भी हो सकती है। अगर आपको इसकी समस्या बार-बार हो रही है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : बच्चों को ग्राइप वॉटर पिलाना सही या गलत? जानिए यहां
मिनरल्स जैसे कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम आदि की कमी को पूर करने के लिए नियमित रूप से कैले खाएं। केलों में उच्च मात्रा में पोटैशियम होता है, साथ ही कच्चे एवकाडो, भुने आलू, पालक और फैट फ्री या स्किम्ड दूध का भी सेवन कर सकते हैं।
अनानास में ब्रोमलेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो मांसपेशियों के ऐंठन और दर्द की समस्या को दूर करने में लाभकारी हो सकता है। साथ ही, यह गठिया और जोड़ों के दर्द के उपचार में भी मददगार हो सकता है।
मांसपेशियों में ऐंठन का उपचार करने के लिए नहाने के पानी में काला नमक मिलकार नहांएं। काले नमक में मैग्नीशियम की मात्रा होती है जो मांसपेशियों से जुड़ी समस्या में उपचार कर सकती है।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
What Causes Muscle Cramps?. https://www.healthline.com/health/muscle-cramps. Accessed on 11 January, 2020.
Muscle cramp. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/muscle-cramp/symptoms-causes/syc-20350820. Accessed on 11 January, 2020.
What Causes Leg Cramps?. https://www.healthline.com/health/pain-relief/what-causes-leg-cramps#triggers. Accessed on 11 January, 2020.
Causes and treatment for leg cramps. https://www.medicalnewstoday.com/articles/180160.php. Accessed on 11 January, 2020.
Take that, muscle cramps!. https://www.health.harvard.edu/staying-healthy/take-that-muscle-cramps. Accessed on 11 January, 2020.