के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
हैमस्ट्रिंग इंजरी के अंतर्गत आने वाली चोटों में से एक है। हैमस्ट्रिंग मांसपेशी हिप से घुटने तक फैली और जांघों के पीछे मौजूद मांसपेशी होती है। जब हैमस्ट्रिंग मांसपेशी में चोट लगती है तो इसे Hamstring Injury कहते है। हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों की चोट खेलों में लगने वाली सबसे आम चोटों में से एक है। खासकर फुटबॉल में लगने वाली 35 से 40 % चोटें हैमस्ट्रिंग मांसपेशी में ही लगती है। हैमस्ट्रिंग मांसपेशी तीन मांसपेशियों का समूह होती है जिनमें सेमिटेंडिनोसिस, सेमिमेम्बरेनॉसस और बाइसेप्स फेमोरिस शामिल है। हैमस्ट्रिंग में चोट लगने पर जांघों के पीछे तेज दर्द, मलिनिकिरण, पॉपिंग, सूजन और कोमलता जैसे लक्षण दिखाई देते है। हैमस्ट्रिंग की चोट ज्यादातर फुटबॉल, किक बॉक्सिंग, जुडो और दोड़ने वाली खेलों में लगती है। अक्सर हम कई मशहूर खिलाड़ियों को Hamstring Injury लगने के बारे में खबरें सुनते है।
यह भी पढ़ें- रेडिएशन थेरिपी की डोज मॉनिटर करने के लिए नया तरीका, कैंसर का इलाज होगा आसान
हैमस्ट्रिंग इंजरी लगने पर सामान्यतौर पर निम्न लक्षण दिखाई देते है
1.जांघ के पीछे तेज दर्द– हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में चोट लगती है तो जांघ के पीछे तेज दर्द होता है।
2.सूजन और कोमलता का दिखना- हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में चोट लगने पर जांघ के पीछे हैमस्ट्रिंग की जगह पर सूजन और कोमलता दिखाई देने लगती है।
3.पॉपिंग या सनसनाहट महसूस होना- हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में चोट लगने पर दर्द के साथ पॉपिंग या सनसनाहट महसूस होना।
4.चोट वाली जगह का रंग बदलना- हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में चोट लगने के बाद उस जगह का रंग बदल जाता है।
यह भी पढ़ें- लिगामेंट टीयर हो सकता है बेहद तकलीफ भरा, ऐसे करना होगा इसका सामना
वैसे तो हैमस्ट्रिंग इंजरी के कई कारण हो सकते है लेकिन इसके मुख्य कारणों में तेजी से दौड़ना और मांसपेशियों का ज्यादा खिंचाव शामिल है। आइये जानते है Hamstring Injury के मुख्य कारणों के बारे में-
हैमस्ट्रिंग इंजरी के प्रमुख जोखिम में शामिल है-
-जब किसी खिलाड़ी को पहले से Hamstring Injury लगी है तो उसे खेल के दौरान दोबारा हैमस्ट्रिंग इंजरी लगने की संभावना बढ़ जाती है।
-जिन खेलों में तेजी से दौड़ना, लात मारने जैसे गतिविधियां शामिल है उनमें भी हैमस्ट्रिंग इंजरी लगने का जोखिम रहता है।
-फूटबॉल, सोकर, बास्केटबॉल, टेनिस, रनिंग और डांसिंग जैसी फिजिकल एक्टिविटी और खेलों में भी हैमस्ट्रिंग इंजरी लगने का जोखिम रहता है।
-तंग मांसपेशियों के साथ व्यायाम करने या खेल खेलने से भी हैमस्ट्रिंग इंजरी का खतरा रहता है।
-मांसपेशियों के असंतुलन की वजह से भी हैमस्ट्रिंग इंजरी लग सकती है।
-मांसपेशियों के कमजोर होने पर भी कुछ खेलों या व्यायाम करने में हैमस्ट्रिंग इंजरी का जोखिम रहता है।
-मांसपेशियों में थकान की वजह से भी हैमस्ट्रिंग इंजरी का जोखिम रहता है। यदि लगातार दौड़ने या व्यायाम की वजह से हैमस्ट्रिंग मांसपेशी थकी हुई है, तो पर्याप्त आराम नही करने से भी हैमस्ट्रिंग इंजरी का जोखिम रहता है।
यह भी पढ़ें- जानें दौड़ने से सेहत को होने वाले फायदे और इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियां
Hamstring Injury के शुरूआती लक्षणों में अगर जांघ के पीछे हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में तेज दर्द हो तो Hamstring Injury होने के संकेत है। डॉक्टर हैमस्ट्रिंग चोट की जांच करने के लिए निम्न सलाह दे सकते है, जो चोट लगने के एक से तीन दिनों के भीतर किए जाने चाहिए। Hamstring Injury की जांच के लिए निम्न टेस्ट किए जाते है-
1.एक्स-रे परीक्षण- चोट वाली जगह का एक्स-रे लेकर फ्रैक्चर की जांच की जाती है।
2.एमआरआई- मांसपेशियों और टेंडन की स्थिति देखने के लिए एमआरआईकी जाती है।
यह भी पढ़ें- broken jaw: जबड़े में फ्रैक्चर क्या है?
यदि किसी व्यक्ति को Hamstring Injury लगी है तो शुरूआती लक्षणों और जांच के आधार पर डॉक्टर इलाज शुरू करते है। Hamstring Injury का इलाज निम्न तरह से किया जाता है-
[mc4wp_form id=’183492″]
Hamstring Injury को ठीक होने में लगने वाला समय चोट की गंभीरता पर निर्भर करता है। सामान्यतौर पर दो सप्ताह से चार महीने में हैमस्ट्रिंग की चोट पूरी तरह से ठीक हो जाती है।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें:
सोरियाटिक गठिया की परेशानी होने पर अपनाएं ये उपाय
बोन ग्राफ्टिंग (Bone Grafting) क्या है? जानिए इसके प्रकार और जोखिम
मांसपेशियों में दर्द की समस्या क्यों होती है, क्या है इसका इलाज?
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।