आगे के हाथ और कुहनी से जुड़े टेंडेंस में होने वाले दर्द और जलन को टेनिस एल्बो के अलावा लेटरस एपिकॉन्डिलाइटिस भी कहते हैं। बार-बार एक ही मोशन में ज्यादा हाथ घुमाने के कारण मांसपेशियां और टेंडंस डैमेज हो जाते हैं। जिसके कारण एल्बो में बाहर की तरफ दर्द होता है। टेनिस एल्बो सर्जरी से ठीक हो सकता है। टेनिस एल्बो सर्जरी का उद्देश्य डैमेज टेंडंस को हटा कर हाथ को दर्द से राहत पहुंचाना है।

आप टेनिस एल्बो का इलाज हाथों को आराम पहुंचा के कर सकते हैं। इसके साथ ही आप कुहनी पर पट्टी बांध कर या दर्द निवारक दवा ले कर भी दर्द से आराम पा सकते हैं। लेकिन अगर छह से बारह महीने में भी टेनिस एल्बो से आराम नहीं होता है तो ये गंभीर बात है। क्योंकि फिर आपको एक कप तक उठाने में समस्या होगी। ऐसे में आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए और सर्जरी के लिए बात करनी चाहिए।
और पढ़ेंः घुटनों में दर्द का आयुर्वेदिक इलाज कैसे किया जाता है?
ये सर्जरी हर किसी के लिए सुरक्षित और जरूरी नहीं होती है। टेनिस एल्बो के लिए किए जाने वाले हर उपचार जिन लोगों पर बेअसर हो जाते है, ये सर्जरी सिर्फ उन्हीं लोगों की होती है। ऐसे लोग रोज अपना जीवन सामान्य रूप से नहीं बिता पाते हैं। उनकी दिनचर्या पर टेनिस एल्बो के दर्द का असर पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर सर्जरी को ही बेहतर विकल्प बताते हैं।
टेनिस एल्बो सर्जरी कराने के बाद कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स सामने आते हैं :
टेनिस एल्बो सर्जरी कराने से होने वाली समस्याएं भी हो सकती हैं:
इन सब के अलावा अगर सर्जरी के बाद इस तरह के लक्षण सामने आए तो डॉक्टर को जरूर बताएं:
इसलिए बेहतर होगा कि आप सभी साइड इफेक्ट्स और समस्याओं के बारे में अच्छे से जान लें। साथ की सर्जरी में बरती जाने वाली सावधानियों को भी समझ लें। किसी भी तरह की समस्या होने पर या अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
और पढ़ेंः Broken (Fractured) Elbow: कोहनी में फ्रैक्चर क्या है?
सर्जरी कराने से पहले आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। डॉक्टर से मिल कर आपको अपनी दवाओं (जो आप पहले से ले रहे हो), सप्लीमेंट, विटामिन, एलर्जी और हेल्थ कंडीशन के बारे में बात करनी चाहिए। सर्जरी से पहले आपको खून को पतला करने की दवाएं बंद कर देनी चाहिए। अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो बंद कर दें। क्योंकि ये घाव को भरने की गति को धीमा करता है। अगर आपको बुखार, सर्दी, जुकाम या अन्य कमजोरी हो तो सर्जरी के पहले बता दें। इसके अलावा आप अपने ये भी पूछ लें कि सर्जरी से कितने घंटे पहले से खाना पीना बंद करना है। परिवार के लोगों को भी आप डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में बता दें। ज्यादातर मामलों में सर्जरी कराने से छह घंटे पहले से कुछ भी नहीं खाना होता है।
सर्जरी के लिए आपको पूरे रात हॉस्पिटल में रुकने की जरूरत नहीं है। इसे आप दिन में ही करा के घर जा सकते हैं। टेनिस एल्बो सर्जरी दो तरह से होती है- ओपन सर्जरी और ऑर्थ्रोस्कोपी। सर्जरी के समय आपको दर्द न होने की दवा दी जाती है।
ओपन सर्जरी में सर्जन आपके कुहनी के हड्डी की तरफ एक चीरा या कट लगता है। इसके बाद टेंडन के डैमेज हुए हिस्से को निकालता है। इसके बाद स्वस्थ टेंडन को हड्डी से जोड़ा जाता है। इसके साथ ही डॉक्टर हड्डी के थोड़े से हिस्से को भी काट कर निकाल सकता है। ताकि बल्ड का फ्लो सही से हो और चोट जल्दी से भर जाए।
ऑर्थ्रोस्कोपी सर्जरी के दौरान सर्जन कुहनी के पास एक छोटा सा चीरा लगाया जाता है। जिसके एक छोटा सा उपकरण डाला जाता है जिसमें कैमरा लगा रहता है। इसके बाद डॉक्टर टेंडन के डैमेज हिस्से को निकाल लेते हैं।
और पढ़ेंः De Quervain Surgery : डीक्वेवेंस सर्जरी क्या है?
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने सर्जन से जरूर पूछ लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Tennis Elbow Surgery https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/tennis-elbow/diagnosis-treatment/drc-20351991 May 31, 2018.
Tennis elbow surgery. https://medlineplus.gov/ency/article/007590.htm. Accessed on May 31, 2018.
Tennis Elbow (Lateral Epicondylitis). https://orthoinfo.aaos.org/en/diseases–conditions/tennis-elbow-lateral-epicondylitis/. Accessed on May 31, 2018.
Surgical Treatment of Tennis Elbow; Minimal Incision Technique. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5100454/. Accessed on 29 August, 2020.
Surgery for tennis elbow. https://www.healthdirect.gov.au/surgery/surgery-for-tennis-elbow. Accessed on 29 August, 2020.
Current Version
31/08/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar