backup og meta

विटामिन बी से भरपूर हैं ये 10 चीजें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/05/2021

    विटामिन बी से भरपूर हैं ये 10 चीजें 

    शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए हमारे शरीर मे विटामिन-बी (Vitamin B) का होना अति आवश्यक हैं। शरीर को ज्यादातर आवश्यक विटामिन आहार के माध्यम से मिल जाते है। लेकिन विटामिन बी हमें अपने रोजाना आहार में बहुत कम मिलता है। इसलिए हमें उन सारे स्रोतों के बारे में पता होना चाहिए जहाँ से भरपूर रूप से विटामिन-बी मिलता है।

    यह आठ विटामिन-बी  हैं – सामूहिक रूप से बी कॉम्प्लेक्स विटामिन कहा जाता है।

    वे थायमिन (बी 1), राइबोफ्लेविन (बी 2), नियासिन (बी 3), पैंटोथेनिक एसिड (बी 5), पायरीडॉक्सिन (बी 6), बायोटिन (बी 7), फोलेट (बी 9) और कोबालामिन (बी 12) हैं।

     महिला: 425 मिलीग्राम / दिन

    पुरुष: 550 मिलीग्राम / दिन

    तो किन खाद्य पदार्थों में मिलेगा विटामिन बी? 

    मेक्रोनी:

    एक कप पके हुए पूरे गेहूं की मेक्रोनी में, आपको डेली विटामिन-बी1 के इंटेक का 13% मिलता है। इसके अलावा इस प्रकार का पास्ता, फाइबर का एक बड़ा स्रोत है। मैकरोनी में आयरन भी मिलता है। 

    सूरजमुखी के बीज:

    सूरजमुखी के बीज में इसके भरपूर स्रोत हैं। सूरजमुखी के बीज की एक आउन्स की मात्रा में डेली इंटेक का 7% V-B होता है। इसके अलावा इन मे विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और एक विटामिन-ई भी है। 

    रोटी:

    गेहूं की रोटी इसके लिए एक अच्छा विकल्प है क्योंकि गेहूं की रोटी में वसा और कोलेस्ट्रॉल कम होते है। गेहूं की रोटी का एक टुकड़ा आपको इसके डेली डोज का 7% देता है। 

    और पढ़ें : Olive Oil : जैतून का तेल क्या है?

    जौ:

    इसके भरपूर खाद्य पदार्थों में जौ जैसे अनाज भी शामिल हैं। इस अनाज के एक कप में, आपको इस विटामिन के अपने दैनिक मूल्य का 7% मिलेगा।  

    मक्का:

    कॉर्न या मक्का फाइबर का एक बड़ा स्रोत है। इसके अलावा, यह खनिज और विटामिन में समृद्ध है। एक मध्यम कप तक भरे कॉर्न में विटामिन-बी1 का 7% होता है। 

    ब्राउन राइस:

    आधा कप पके हुए ब्राउन राइस में आपके डेली डोज का 7% V-बी मिलता है। इसके अलावा, इसमें अन्य बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे राइबोफ्लेविन, नियासिन, बी5 और बी6 शामिल हैं। 

    ओटमील:

    ओटमील स्वस्थ नाश्ते के लिए एक बढ़िया विकल्प है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। इसके अलावा, यह V-बी1 और बी6 का अच्छा स्रोत है। आधा कप ओटमील आपको थियामिन के डेली डोज का 7% देता है।

    और पढ़ें : Omega 3 : ओमेगा 3 क्या है?

    दुग्ध उत्पाद:

    डेयरी प्रॉडक्ट V-बी1 का भरपूर स्रोत हैं। दूध का एक कप आपको V-बी के डेली डोज का 7% देता है। यह V-बी12 और राइबोफ्लेविन सहित अन्य विटामिनों में भी समृद्ध है।

    एग नूडल्स:

    एग नूडल्स फोर्टिफाइड फूड का एक उदाहरण है। ये विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स के अच्छे स्रोत होते हैं, जिनमें थायमिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। एक कप एग नूडल्स में आपके डेली डोज का 33% विटामिन-बी1 मिलता है।

    सफेद चावल:

    सफेद चावल में आमतौर पर विटामिन-बी1 सहित कई विटामिन होते हैं। एक आधा कप सफेद चावल में आपको थियामिन के डेली डोज का 73% मिलता है करेगा। हालांकि, ब्राउन राइस की तुलना में यह फाइबर में बेहद कम है।

    इन सभी खाद्य पदार्थों में आपको अपनी जरूरत के अनुसार विटामिन-बी मिल जाएगा। अगर इससे भी आपकी पूर्ति नहीं होती तो आप अपने डॉक्टर से परामर्श लेकर विटामिन-बी के सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/05/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement