चिकनगुनिया एक वायरस है जो मच्छरों द्वारा फैलता है। इससे इंफेक्टेड मरीज अचानक बुखार और गंभीर जोड़ों के दर्द से पीड़ित हो जाते हैं।
सबसे पहले 1952 में तंजानिया में एक प्रकोप के दौरान चिकनगुनिया के वायरस का पता चला था। यह एक रिबोन्यूक्लिक एसिड (आरएनए) वायरस है जो टोगवारिडाय (Togaviridae) अल्फावायरस वर्ग से संबंधित है।

इसकी पहचान एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका के 60 से भी अधिक देशों में की गई है। यह किसी भी उम्र, किसी भी जेंडर के लोगों को प्रभावित कर सकती है। इसके कारणों को कम करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने चिकित्सक से सलाह लें।
और पढ़ें : Lung Cancer : फेफड़े का कैंसर क्या है?
इस बुखार से मृत्यु नहीं होती लेकिन, इसके लक्षण काफी गंभीर हो सकते हैं। हो सकता है ऊपर दिए गए लक्षणों में कुछ लक्षण शामिल न हो। यदि आपको किसी भी लक्षण के बारे में किसी भी तरह की शंका है, तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।
आपको या परिवार के किसी सदस्य को चिकनगुनिया हो सकता है, खासकर यदि हाल ही में आप ऐसी जगह से आए हैं जहां पर इसका प्रकोप रहा हो। ऐसे में अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
चिकनगुनिया बुखार चिकनगुनिया वायरस के संक्रमण के कारण होता है। जब कोई व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित हो और उसे मच्छर काट ले तो वो मच्छर भी इस वायरस से संक्रमित हो जाता है और जब यह मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो वह भी इस वायरस से इंफेक्टेड हो जाता है। ऐसा कम ही देखा गया है कि चिकनगुनिया वायरस जन्म के समय मां से नवजात शिशु में फैले। बता दें कि स्तनपान से भी यह वायरस नहीं फैलता है।
और पढ़ें : पोलियो क्या है, जानें इसके लक्षण और इलाज
और पढ़ें : Piles : बवासीर क्या है?
इस बुखार के लक्षण डेंगू और जीका से काफी मिलते-जुलते हैं इसलिए बीमारी की पुष्टि के लिए डॉक्टरों को ब्लड टेस्ट की आवश्यकता होती है।
इस वायरस से बचने का कोई टीका नहीं है। उपचार केवल बुखार के लक्षणों को कम कर सकता है। यदि चिकनगुनिया बुखार है तो डॉक्टर आमतौर पर मरीज को आराम करने की सलाह देते हैं। डीहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक तरल पदार्थ पीने और मच्छरों से बचने की सलाह दी जाती है।
दर्द और बुखार को कम करने के लिए, एसिटामिनोफेन या पेरासिटामोल जैसी दवा दी जाती हैं। डॉक्टर की अनुमति के बिना अन्य दवाएं नहीं लेनी चाहिए। यदि किसी अन्य बीमारी के लिए दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर को जरूर बताएं।
और पढ़ें : Sepsis : सेप्सिस क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय के बारे में
और पढ़ें : देश ही नहीं पूरी दुनिया में मच्छरों ने मचाया कोहराम
इस आर्टिकल में हमने आपको चिकनगुनिया से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Chikungunya Virus https://www.cdc.gov/chikungunya/ . Accessed 8/1/2020
Chikungunya http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs327/en/. Accessed 8/1/2020
Chikungunya https://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/chikungunya Accessed 8/1/2020
Chikungunya https://www.cdc.gov/chikungunya/index.html Accessed 8/1/2020
New Chikungunya vaccine requires no refrigeration/https://homelandprepnews.com/stories/37201-new-chikungunya-vaccine-requires-no-refrigeration/Accessed 8/1/2020
Researchers Create New Chikungunya Vaccine That Requires No Refrigeration/https://www.news18.com/news/world/researchers-create-new-chikungunya-vaccine-that-requires-no-refrigeration-2327113.html/Accessed on 8/1/2020
Current Version
04/07/2022
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj
Updated by: Manjari Khare
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Pooja Bhardwaj