और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में कैंसर का बच्चे पर क्या हो सकता है असर? जानिए इसके प्रकार और उपचार का सही समय
डिलिवरी के बाद भी स्तनों में रहता है दर्द
अगर आपको लगता है कि प्रसव के बाद स्तन के दर्द से राहत मिल जाएगी, तो ऐसा नहीं है। डिलिवरी के बाद भी ये दर्द बना रहता है, क्योंकि स्तनों में दूध बनता रहता है, जिससे ब्रेस्ट काफी भारी महसूस होते हैं। इसी वजह से दर्द भी हो सकता है। इसके अलावा, अगर आपका शिशु ठीक तरह से स्तनपान न कर रहा हो, तो भी आपके ब्रेस्ट पेन रह सकता है।
प्रेग्नेंसी के बाद महिला को स्तन में सूजन रहने की समस्या भी हो सकती है, जिसे मैस्टाइटिस (Mastitis) भी कहा जाता है। जब तक ब्रेस्ट मिल्क बनता रहता है, तब तक मैस्टाइटिस की समस्या हो सकती है। यह समस्या हर महिला को नहीं होती, लेकिन इसे आम माना जाता है। आप अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से भी बात कर सकती हैं।
गर्भावस्था के दौरान निप्पल्स और ब्रेस्ट्स में होने वाला दर्द काफी असुविधाजनक होता है, लेकिन यह सामान्य पीड़ा है, जिससे हर प्रेग्नेंट महिला को गुजरना पड़ता है। हम आशा करते हैं कि इस लेख (गर्भावस्था में निप्पल केयर) में बताए गए उपाय से आपको काफी हद तक मदद मिल सकेगी। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी प्रकार की चिकित्सा सलाह, उपचार और निदान प्रदान नहीं करता।