स्ट्रक्चर और शेप में विभिन्नता के चलते यूट्रस की आकृति बदल जाती है। बाइकॉर्नुएट यूट्रस उन्हीं अनियमितताओं में से एक है। बाइकार्नेट यूट्रस की जानकारी महिलाओं को पहले से नहीं होती है। जब उनकी जांच की जाती है तो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में ये बात सामने आती है। यूट्रस पेल्विस के अंदर पीछे की ओर कुछ झुका हुआ होता है तो ऐसी स्थिति को रेट्रोवर्टेड यूट्रस कहते हैं। बाइकॉर्नुएट यूट्रस प्रेग्नेंसी है तो डॉक्टर इसे हाई रिस्क मान कर चलते हैं। इस दौरान डॉक्टर आपकी अधिक बार जांच कर सकता है और साथ ही शिशु के प्रति बढ़ती समस्याओं की भी देखरेख की जाएगी। अगर किसी भी प्रकार का जोखिम है तो डॉक्टर उसे कम करने का प्रयास करेगा।
रेट्रोवर्टेड यूट्रस होने पर की जा सकती है ये एक्सरसाइज
अगर महिला के रेट्रोवर्टेड यूट्रस के बारे में डॉक्टर को जानकारी मिलती है तो यूट्रस को मैनुअली मैनुपुलेट करने की कोशिश की जाती है और साथ ही अपराइट पुजिशन में लाने की कोशिश की जा सकती है। वहीं डॉक्टर महिला को कुछ एक्सरसाइज करने की सलाह भी दे सकते हैं। कुछ एक्सरसाइज की हेल्प से यूट्रस की लिगामेंट को स्ट्रेंथ मिलती है और साथ ही यूट्रस को अपराइट पुजिशन में लाने में सहायता भी मिलती है। ऐसी महिलाओं को डॉक्टर कीगल एक्सरसाइज करने की सलाह दे सकते हैं। जानिए और कौन-सी एक्सरसाइज महिलाओं के लिए करना सही रहता है।
नी टू चेस्ट स्ट्रेच (Knee-to-chest stretches)
नी टू चेस्ट स्ट्रेच एक्सरसाइज में फर्श पर लेटकर घुटने को मोड़ लें। अब धीरे-धीरे घुटने को अपनी छाती तक ऊपर उठाएं। आप 20 सेकेंड के लिए इसी स्थिति में रहें। आप एक्सरसाइज के दौरान अगर कोई समस्या महसूस कर रहे हैं तो धीमे-धीमे एक्सरसाइज का प्रयास करें। आप ठीक ऐसा दूसरे पैर के सहायता से भी करें। आप पांच से दस बार इस एक्सरसाइज को कर सकती हैं। आप चाहे तो इस बारे में डॉक्टर से जानकारी ले सकते हैं कि गर्भाशय के झुके होने पर क्या सावधानी रखनी चाहिए और कौन-सी एक्सरसाइज करना बेहतर रहेगा।
पेल्विक कॉन्सट्रेक्शन ( Pelvic contractions)
पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर मसल्स को स्ट्रेंथ देने का काम करती है। इस एक्सरसाइज में सबसे पहले पीठ के बल जमीन में लेट जाएं। अब हाथों को जमीन में रखें और कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। सांस छोड़ते हुए आप अपने बैक यानी कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं और फिर कुछ सेकेंड बाद नीचे कर लें। ये क्रिया आप पांस से दस बार दोहरा सकते हैं।