सेक्स से पहले रिलेशनशिप में इंटिमेसी क्यों है जरूरी? (Why is Intimacy in Relationship Before Sex Important?)
1.एक-दूसरे को समझने में मदद मिले
सेक्स (sex) से पहले रिलेशनशिप में इंटिमेसी लाने से आप अपने साथी को और भी करीब से समझ सकते हैं। आप भविष्य की योजनाओं के साथ-साथ बीते कल की भी बातें उनके साथ साझा करने में खुशी महसूस करने लगते हैं। हर इंसान का रवैया और व्यवहार अलग-अलग हो सकता है। रिलेशनशिप में इंटिमेसी के जरिए आप दूसरे व्यक्ति के व्यवहार को और भी करीब से समझ और सीख सकते हैं। इसके दोनों एक-दूसरे की इच्छाओं, आशंकाओं के बारे में भी महसूस करते हैं।
2.भरोसा बढ़ाएं
शारीरिक इंटिमेसी किसी भी रिश्ते को मजबूत बना सकता है। हालांकि, इसके लिए यह जरूरी नहीं कि आप सेक्स करें। शारीरिक इंटिमेसी के लिए आप साथी का हाथ पकड़ सकते हैं। उन्हें किस कर सकते हैं। उन्हें छू सकते हैं। जो सेक्स से ज्यादा रोमांचित हो सकती है। ऐसा करने से साथी का आप पर विश्वास भी बढ़ता है। शारीरिक इंटिनेसी कपड़े पहने के दौरान भी की जा सकती है। जो रिश्ते में प्यार के एहसास और शारीरिक इच्छाओं को भी बढ़ावा देगी।
3.एक-दूसरे पर निर्भरता बढ़ाएं
रिलेशनशिप में इंटिमेसी आने से साथी एक-दूसरे पर निर्भर होने लगते हैं। एक-दूसरे पर पूरी तरह निर्भर होना किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन, कुछ हद तक ये आपस में प्यार भी बढ़ा सकता है। जैसे आपको रात में क्या खाना है या कहां घूमना है या फिर आपको अपने फैसले कैसे लेने चाहिए, इसके बारे में आप अपने साथी पर निर्भर हो सकते हैं, जो भावनात्मक रूप से दोनों को मजबूत बना सकती है।