पिनवॉर्म वो छोटे परजीवी हैं, जो मनुष्य के पेट या गुदा में जीवित रह सकते हैं। पिनवॉर्म छोटे, पतले और सफेद रंग के परजीवी होते हैं जो आधे इंच से भी छोटे हो सकते हैं। इन्हें थ्रेडवॉर्म भी कहा जाता है क्योंकि यह देखने में धागे की तरह लगते हैं। इनसे होने वाला संक्रमण सबसे सामान्य संक्रमणों में से एक है।

व्यक्ति के सोने के बाद मादा परजीवी अपना काम करती है। वो गुदा से होते हुए आंतों से बाहर निकल आती है और आसपास की त्वचा पर अपने अंडे देती है। जब बिना जाने आप इन अंडों को अपने शरीर के अंदर ले जाते हैं। तो कुछ ही महीनों में यह अंडे वयस्क परजीवी में परिवर्तित हो जाते हैं और इंफेक्शन का कारण बनते हैं।
यह अंडे कपड़ों, बिस्तर और अन्य चीज़ों में आसानी से जीवित रह सकते हैं। जब आप इन अंडों को हाथों से छूते हैं तो यह नाखूनों में चिपक जाते हैं। खाना खाने या उंगली मुंह में डालने पर यह अंडे मुंह के अंदर चले जाते हैं। इस तरह से यह फैलते और संक्रमण का कारण बनते हैं। पिनवॉर्म से संक्रमित व्यक्ति को कोई खास लक्षण महसूस नहीं होते लेकिन कुछ लोग खुजलीऔर नींद में समस्या का अनुभव कर सकते हैं। किशोरों में यह इंफेक्शन बहुत ही सामान्य है।
ऐसे लक्षण जो कम देखने को मिलते हैं, वो इस प्रकार हैं:
कई संक्रमित बच्चों या वयस्कों में इस समस्या के बहुत कम या बिलकुल लक्षण भी देखने को नहीं मिलते हैं। लेकिन, अगर इंफेक्शन गंभीर है तो ऐसे ही इसके लक्षण भी गंभीर हो सकते हैं।
पिनवॉर्म इंफेक्शन के निदान के लिए सबसे पहले आपसे लक्षण जाने जाएंगे। इस इंफेक्शन के निदान के लिए एक टेस्ट कराया जाता है जिसे ‘टेप टेस्ट’ कहा जाता है। यह थ्रेडवॉर्म इंफेक्शन के बारे में जानने का सबसे बेहतरीन तरीका है।
मादा परजीवी गुदा के बाहर अपने अंडे देती है। अगर बच्चे को यह समस्या है तो आप उनके गुदा को जांच सकते हैं। उनके गुदा पर आपको सफेद, छोटे, धागे के जैसे परजीवी या अंडे दिखाई दे सकते हैं। टेप टेस्ट करने का सबसे अच्छा समय है सुबह का, क्योंकि मादा रात को अंडे देती है।
डॉक्टर इस इंफेक्शन का उपचार दवाइयों के द्वारा करेंगे। हालांकि यह परजीवी बहुत आसानी से फैल जाते हैं, इसलिए दवाइयों के साथ साफ़-सफाई का खास ध्यान रखना आवश्यक है।
इस इंफेक्शन के उपचार के लिए जो दवाईयां प्रयोग होती है, वो इस प्रकार हैं:
पिनवॉर्म से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का पूरा कोर्स करना आवश्यक है। ओरल के साथ ही आपको क्रीम या मरहम भी दी जा सकती है, जिन्हे लगाने से गुदा के आसपास होने वाली त्वचा को खुजली से राहत मिलेगी।
कई ऐसे प्राकृतिक और घरेलू नुस्खे है, जिन्हे अपना कर आप पिनवॉर्म इंफेक्शन से कुछ राहत पा सकते है। हालांकि, इस बात की पूरी तरह से जानकारी नहीं है कि यह इस इंफेक्शन में कितने प्रभावी हैं। लेकिन, आप निम्नलिखित चीज़ों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं:
यह केवल कुछ नुस्खे हैं, लेकिन इनका प्रयोग करने से अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Pinworm infection. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/pinworm/symptoms-causes/syc-20376382 Accessed On 05 October, 2020.
Pinworm test. https://medlineplus.gov/ency/article/003452.htm . Accessed On 05 October, 2020.
Pinworms. https://medlineplus.gov/pinworms.html Accessed On 05 October, 2020.
Parasites – Enterobiasis (also known as Pinworm Infection). https://www.cdc.gov/parasites/pinworm/index.html. Accessed On 05 October, 2020.
Pinworm Infection. https://www.health.ny.gov/diseases/communicable/pinworm/fact_sheet.htm. Accessed On 05 October, 2020.
Current Version
05/10/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Ankita mishra