गैबन्यूरॉन टैबलेट न्यूरोपैथिक दर्द के उपचार के लिए उपयोग की जाने वाली एक संयोजन दवा है। यह दवा तंत्रिका कोशिकाओं के कैल्शियम चैनल की गति को संशोधित करके दर्द कम करती है। यह दवा गामा-एमिनोब्यूट्रिक एसिड एनालॉग्स (gamma-aminobutyric acid analogs) ड्रग समूह से संबंधित है।

गैबन्यूरॉन (Gabaneuron) दो दवाओं का एक संयोजन है: गैबापेंटिन और मेथिलकोबालामिन / मेकोबालामिन। गैबापेंटिन एक अल्फा 2 डेल्टा लिगैंड (एक अणु जो दूसरे को बांधता है। आमतौर पर, एक घुलनशील अणु जैसे हार्मोन या न्यूरोट्रांसमीटर जो एक रिसेप्टर को बांधता है।) है। यह नर्व सेल्स के कैल्शियम चैनल एक्टिविटी को मॉडिफाई करके दर्द कम करता है। गाबापेन्टिन का सेवन दूसरी दवाओं के साथ मिर्गी के दौरों (seizures) को कंट्रोल करने के लिए भी किया जाता है। इसका इस्तेमाल हर्पीस जोस्टर यानी शिंगल्स में होने वाले तंत्रिका में दर्द से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। मेथिलकोबालामिन / मेकोबालामिन विटामिन बी का एक रूप है जो माइलिन के उत्पादन में मदद करता है, एक पदार्थ जो तंत्रिका तंतुओं की रक्षा करता है और क्षतिग्रस्त नर्व सेल्स को रेजुवेनेट करता है। साथ में, वे न्यूरोपैथिक दर्द (क्षतिग्रस्त नसों में दर्द) से राहत देते हैं। इसका उपयोग न्यूरोपैथिक विकारों जैसे कि न्यूरोपैथिक दर्द और पोस्टथेरपेटिक न्यूरेल्जिया (postherpetic neuralgia) आदि के उपचार के लिए किया जाता है। यह दवा 18 वर्ष से कम उम्र के रोगियों में उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं है।
[mc4wp_form id=’183492″]
गैबन्यूरॉन (Gabaneuron) टैबलेट की मात्रा डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है और उसी के अनुसार ही पेशेंट को दवा का सेवन करना चाहिए। शुरू में दो महीने के लिए खुराक 500mcg टैबलेट दिन में 3 बार दिया जाना चाहिए। दवा की डोज मरीज की उम्र, हेल्थ कंडीशन, रोग और इलाज की वृद्धि पर निर्भर करती है। हर स्थिति के लिए दवा की खुराक अलग होती है। दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें। इसके अलावा खुराक लेने का तरीका लेबल पर दिया गया है उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
गैबन्यूरॉन (Gabaneuron) टैबलेट को डॉक्टर द्वारा बताए गए समय पर ही लेना चाहिए। हालांकि, डोज मिस होने पर तुरंत उसका सेवन करें, लेकिन अगर अगली खुराक का समय पास आ चुका है तो भूली हुई खुराक को छोड़कर, डॉक्टर द्वारा निर्धारित किए गए समय पर अगली खुराक का सेवन करें। कभी भी एक साथ दो खुराक न लें।
और पढ़ें : Aceclo Plus: एसिक्लो प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
गैबन्यूरॉन (Gabaneuron) टैबलेट की खुराक मिस होने पर भूली हुई डोज को जल्द से जल्द लेने की कोशिश करें। हालांकि, अगर अगली खुराक का समय हो चुका है तो भूले हुए डोज को छोड़कर, पहले से तय किए गए नियमित समय पर अगली खुराक का सेवन करें। एक साथ दो खुराक का सेवन न करें।
यदि आपको गैबन्यूरॉन (Gabaneuron) टैबलेट से एलर्जी की प्रतिक्रिया के लक्षण जैसे- पित्ती, सांस लेने में कठिनाई, चेहरे, होंठ, जीभ या गले की सूजन दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यदि आपको गंभीर एलर्जी रिएक्शन में स्किन रैशेस के साथ बुखार, डार्क यूरिन, यूरिन में ब्लड, सूजी ग्रंथियां, गले में खराश, अत्यधिक कमजोरी या थकान, असामान्य रक्तस्राव, मांसपेशियों में दर्द या पीलिया (त्वचा या आंखों का पीला पड़ना) हो तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से परामर्श करें। ये लक्षण आपके शरीर के अन्य भागों को प्रभावित कर सकती हैं।
अपने डॉक्टर को किसी भी नए या बिगड़ते लक्षणों की रिपोर्ट करें, जैसे: मूड या व्यवहार में परिवर्तन, चिंता, अवसाद या बेचैनी महसूस करते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।
गैबन्यूरॉन (Gabaneuron) टैबलेट के कुछ दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं:
हर व्यक्ति में ऐसे साइड इफेक्ट्स दिखें, ऐसा जरूरी नहीं हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी मिनटॉप के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आपको कोई भी असामान्य लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें : Unienzyme: युनिएंजाइम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
गैबन्यूरॉन (Gabaneuron) का इस्तेमाल करने से पहले आपको कई सारी सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ सकती है। गैबन्यूरॉन (Gabaneuron) के सेवन से पहले निम्न जानकारी के बारे में जान लें –
गर्भावस्था के दौरान गैबन्यूरॉन टैबलेट का उपयोग असुरक्षित हो सकता है। हालांकि, ह्यूमन्स में दवा के इस्तेमाल के सीमित अध्ययन उपलब्ध हैं। दवा के इस्तेमाल से गर्भ में पल रहे बच्चे पर हानिकारक प्रभाव हो सकते हैं। कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
जब तक आवश्यक न हो स्तनपान कराने वाली महिलाओं में उपयोग के लिए इस दवा की सिफारिश नहीं की जाती है। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ जोखिम और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए।
इसे आमतौर पर अन्य दवाओं के साथ सुरक्षित रूप से कंबाइन किया जा सकता है। लेकिन, कुछ दवाएं (एंटासिड) इसके काम करने के तरीके को प्रभावित करती हैं और दुष्प्रभाव की संभावना को बढ़ा सकती हैं।
गैबन्यूरॉन टैबलेट को खाने के साथ व बाद भी खाया जा सकता है। इसके साथ में सेवन करने से किसी भी खाद्य पदार्थ से नुकसान नहीं पहुंचता है। हालांकि, अगर आप किसी विशेष आहार के बारे में जानना चाहते हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लें। गैबन्यूरॉन टैबलेट का एल्कोहॉल के साथ सेवन करना खतरनाक हो सकता है।
गैबन्यूरॉन टैबलेट के आपके स्वास्थ्य पर अच्छे व बुरे दोनों प्रभाव पड़ते हैं। हालांकि, इसकी अधिक खुराक के कारण दुष्प्रभाव की जोखिम बढ़ जाता है। शरीर में इसके गंभीर रिएक्शन हो सकते हैं और साथ ही व्यक्ति दर व्यक्ति गैबन्यूरॉन का प्रभाव अलग होता है।
इस दवा के सेवन से कुछ हेल्थ कंडीशन होने पर खास सावधानी बरतनी चाहिए जैसे-
किडनी डिजीज
इस दवा का सेवन गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को संभलकर करना चाहिए। ट्रीटमेंट के दौरान किडनी फंक्शन की नियमित निगरानी आवश्यक है।
दिल की बीमारी
इस दवा का उपयोग हृदय रोग से पीड़ित रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए, जैसे हार्ट फेलियर, स्ट्रोक, हार्ट ब्लॉक आदि में दवा के सेवन से जोखिम बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर में गिरावट या चक्कर आने पर डॉक्टर को सूचित करें।
फियोक्रोमोसाइटोमा
इस दवा को फियोक्रोमोसाइटोमा से पीड़ित रोगियों में अत्यधिक सावधानी के साथ प्रशासित किया जाना चाहिए।
मधुमेह
यदि आपको डायबिटीज है तो इस दवा का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए क्योंकि ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव का जोखिम बढ़ सकता है।
और पढ़ें : Vizylac: विजीलैक क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
गैबन्यूरॉन टैबलेट को स्टोर करने का निर्देश आमतौर पर दवा के पीछे लेबल पर दिया गया होता है। दवा को लाइट और गर्मी में रखने से बचें। इसे स्टोर करने के लिए आप चाहें तो कैमिस्ट या डॉक्टर से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही दवा को बच्चों और पालतू जानवरों के संपर्क से दूर रखें। एक्सपायर होने पर दवा को फेंकने के लिए बोतल पर लिखे गए निर्देश का पालन करें।
यहां दी गई जानकारी डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए डाॅक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
PACKAGE INSERT TEMPLATE FOR MECOBALAMIN TABLET & CAPSULE. https://www.npra.gov.my/images/reg-and-noti/PI/non-poison/Mecobalamin-Template-oral-Website.pdf. Accessed On 15 June 2020
Acupuncture Inhibits GABA Neuron Activity in the Ventral Tegmental Area and Reduces Ethanol Self-Administration. https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/20860620/. Accessed On 15 June 2020
GABANEURON USES. https://www.ndrugs.com/?s=gabaneuron. Accessed On 15 June 2020
Gabapentin. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a694007.html. Accessed On 15 June 2020
Current Version
11/09/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha