निफ्टास टैबलेट का उपयोग यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) की रोकथाम या इलाज के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद एक्टिव इंग्रिडेंट नाइट्रोफ्यूरंटाइन एक एंटीबायोटिक के रूप में काम करता है। यह बैक्टीरियल संक्रमण को खत्म करने में मददगार होता है। दवा के सेवन के बाद यह जल्दी ही काम करना शुरू कर देता है। आपके लक्षणों में सुधार 2 से 3 दिनों में होने लगता है।

सामान्य एडल्ट डोज : सिस्टाइटिस के लिए
रेगुलर डोज : एक सप्ताह के लिए 50 से 100 मिलीग्राम दिन में 4 बार कम से कम 3 दिनों के लिए।
इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर के सलाह के बिना आपको दवा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
अगर गलती से निफ्टास टैबलेट (Niftas Tablet) की डोज लेना भूल जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आए, उतनी जल्दी आपको टैबलेट खा लेना चाहिए। लेकिन, यदि आपकी नेक्स्ट डोज का समय हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें और निर्धारित डोज लें। कभी-भी दवा का डबल डोज ना लें।
अगर गलती से आपने टैबलेट का ओवर डोज या डबल डोज ले लिया है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाए। किसी भी दवा का ओवरडोज एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
इस दवा के कुछ आम दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं-
ऊपर बताए गए अधिकांश साइड इफेक्ट्स को किसी भी ट्रीटमेंट की आवश्यकता नहीं होती है। जब आपका शरीर दवा समायोजित हो जाता है, तो ये दुष्प्रभाव खुद से ही गायब हो जाते हैं। अपने चिकित्सक से परामर्श करें यदि ये बहुत दिनों तक बने रहते हैं।
गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान निफ्टास टैबलेट का उपयोग कितना जोखिम भरा है इस बारे में अभी तक कोई पर्याप्त ह्यूमन स्टडीज उपलब्ध नहीं हैं। जब तक बहुत आवश्यक न हो, गर्भवती महिलाओं में इस टैबलेट के उपयोग के लिए सिफारिश नहीं की जाती है। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए।
और पढ़ें : Sporidex: स्पोरिडेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
वैसे तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। इस दवा के साथ रिएक्ट करने वाली कुछ दवाएं-
निफ्टास टैबलेट (Niftas Tablet) का सेवन भोजन और एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकता है या नहीं, इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए, इस बारे में आप अपने डॉक्टर या केमिस्ट से जरूर जानकारी लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
निफ्टास टैबलेट (Niftas Tablet) को कमरे के तापमान में रखना चाहिए, कोशिश करें कि उसे सीधे धूप में ना रखें। इसके साथ ही इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। टैबलेट एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
यह दवा निम्नलिखित रूप में उपलब्ध है:
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Nitrofurantoin. https://www.drugbank.ca/drugs/DB00698. Accessed On 13 July 2020
Nitrofurantoin. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682291.html. Accessed On 13 July 2020
Nitrofurantoin: 7 things you should know. https://www.drugs.com/tips/nitrofurantoin-patient-tips. Accessed On 13 July 2020
Nitrofurantoin. https://www.drugs.com/nitrofurantoin.html. Accessed On 13 July 2020
Using nitrofurantoin while breastfeeding a newborn. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4055319/. Accessed On 13 July 2020
Nitrofurantoin. https://www.nhs.uk/medicines/nitrofurantoin/. Accessed On 13 July 2020
Nitrofurantoin for urinary tract infections. https://www.medicinesforchildren.org.uk/nitrofurantoin-urinary-tract-infections. Accessed On 13 July 2020
Current Version
26/08/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha