पेंटाजोसिन एक प्रकार का एनाल्जेसिक ड्रग है जोकि गंभीर दर्द में इस्तेमाल होता है। इसके अलावा यह सर्जिकल एनेस्थीसिया में सप्लिमेंट की तरह भी इस्तेमाल होता है।

आपको बता दें कि यह दिमाग मे जाने वाले दर्द के सिग्नल को ब्लॉक करता है जिससे दर्द का एहसास नहीं होता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
डॉक्टर के निर्देश के मुताबिक आप इस दवा को भोजन या बिना भोजन के इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दवा की खुराक आपकी मेडिकल स्थिति और आप इलाज के प्रति कितने संवेदनशील हैं, इस बात पर आधारित होती है।
इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले फार्मासिस्ट द्वारा प्रदान की गई रोगी सूचना पत्रक (Patient Information Leaflet) को ध्यान से पढ़ें। इस बारे में अगर कोई सवाल है तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
इस दवा को एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल द्वारा इंजेक्शन के माध्यम से लिया जाता है। इस दवा के ज्यादा फायदे लेने के लिए आप इसका नियमित इस्तेमाल करें।
पेंटाजोसिन को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। पेंटाजोसिन को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में पेंटाजोसिन के अलग-अलग ब्रांड है जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं।
जब भी इस दवा को खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के पेंटाजोसिन को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे नष्ट कर दें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें : नॉरफ्लोक्स टीजेड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स, खुराक और सावधानियां
अगर आपको इस दवा से किसी तरह की कोई एलर्जी है या कोई दूसरी तरह की एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले आप अपने डॉक्टर को इस बारे में बताएं। इस दवा में कुछ निष्क्रिय सामग्री होती हैं, जिनसे एलर्जिक रिएक्शन या दूसरी समस्याएं होती हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले अपने मेडिकल हिस्ट्री के बारे में डॉक्टर को बताएं खासकर अगर आपको किडनी की बीमारी, लिवर की बीमारी, हार्ट संबंधित समस्या (जैसे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक), डायबिटीज आदि समस्याएं हैं।
पेंटाजोसिन के इस्तेमाल से सुस्ती की समस्या हो सकती है। इसलिए जब तक आप सुरक्षित न महसूस करें, तब तक ना तो ड्राइव करें और ना ही कोई ऐसा काम करें जिसमें सतर्क रहने की जरूरत हो।
सर्जरी होने से पहले आप अपने डॉक्टर या डेंटिस्ट को बताएं कि आप इस दवा को ले रहे हैं।
महिलाओं में प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान पेंटाजोसिन के इस्तेमाल को लेकर अभी पर्याप्त जानकारी नहीं है। पेंटाजोसिन का इस्तेमाल करने से पहले इसके फायदों और नुकसान को लेकर डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
यह दवा ब्रेस्ट मिल्क में प्रवेश करता है या नहीं, इस बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसलिए ब्रेस्टफीडिंग कराने से डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : सीफोटेक्सीम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इस दवा के इस्तेमाल से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं;
सभी लोगों को ये सारे साइड इफेक्ट्स महसूस नहीं होते हैं। हालांकि, आपको यहां पर कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में नहीं बताया गया है। अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई चिंता है तो इस बारे में डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं।
अगर आप वर्तमान में कोई दवा ले रहें हैं तो पेंटाजोसिन उसके साथ इंटरैक्ट कर सकता है, जिससे दवा का एक्शन प्रभावित होगा या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस चीज को रोकने के लिए आप उन दवाओं (जिनमें प्रिस्क्रिप्शन ड्रग, नॉनप्रिस्क्रिप्शन ड्रग और हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं) की लिस्ट रखें और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, ना ही बन्द करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
निम्नलिखित प्रोडक्ट के साथ इस दवा का इंटरैक्शन हो सकता है
यह दवा आपके भोजन या एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकता है जिसकी वजह से दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है या आपकी स्वास्थ्य स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। इसलिए भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
और पढ़ें : एम्पीसिलिन और सलबैक्टम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
पेंटाजोसिन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट हो सकता है। इससे साइड इफेक्ट्स होने का खतरा बढ़ सकता है या आपकी स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। इसलिए अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं।
नीचे दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
पेंटाजोसिन निम्नलिखित खुराक और क्षमता में उपलब्ध है;
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में आप अपने लोकल इमरजेंसी सर्विस को कॉल करें या फिर अपने नजदीकी इमरजेंसी वार्ड पर जाएं।
[mc4wp_form id=’183492″]
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.drugs.com/mtm/pentazocine.html
https://www.drugbank.ca/drugs/DB00652
https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a601092.html
https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/pentazocine-injection-route/proper-use/drg-20074265?p=1
https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Pentazocine
Accessed 12 Feb, 2020
Current Version
30/09/2020
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha