के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
अशिताबा एक जापानी पौधा है। इसका साइंटिफिक नाम एंजेलिका किसकी (Angelica keiskei) है, जो एम्बेलिफस (Umbellifers) प्रजाति का है। यह गाजर प्रजाति में एक फूल वाला पौधा होता है। मूल रूप से यह जापान का है, जहां पर यह प्रशांत तट पर पाया जाता है। यह एक औषधिय गुणों से भरपूर पौधा माना जाता है। यह जापान के केंद्रीय इलाकों में भी उगता है। इसकी पत्तियों, जड़ों और तनों का इस्तेमाल दवा बनाने में होता है।
कुछ लोग साग (हरी पत्तेदार सब्जी) की जगह अशिताबा का भी उपयोग कर अपने आहार में शामिल करते हैं। इसके सेवन से शरीर को फायदा मिलता है।
अशिताबा का इस्तेमाल निम्नलिखित समस्याओं के उपचार में होता है: जैसे
इसके अतिरिक्त महिलाएं ब्रेस्ट मिल्क के प्रवाह को बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं। हालांकि गर्भवती महिला और स्तनपान करवाने वाली महिला को इसके सेवन से पहले हेल्थ एक्सपर्ट से जानकारी अवश्य लें। क्योंकि यह उनकी सेहत के लिए बेहतर नहीं माना जाता है।
अतिशाबा कैसे कार्य करता है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि, कुछ शोध यह बताते हैं कि अतिशाबा एंटी-ऑक्सिडेंट्स के रूप में कार्य करता है। इसके अन्य केमिकल्स संभवतः पेट में से होने वाले अम्ल के स्राव (stomach acid) को रोक देते हैं।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। अतिशाबा का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान अशिताबा कितना सुरक्षित है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान इसका सेवन करने से बचें।
यदि आप अशिताबा के साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें। क्योंकि इससे जुड़े रिसर्च अभी भी जारी है। इसका सेवन गर्भवती महिला या स्तनपान करवाने वाली महिला को नहीं करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार इससे मां और शिशु दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
अशिताबा आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से संपर्क करें।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।
इसकी डोज कितनी लेनी चाहिए यह व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और अन्य हेल्थ कंडिशन पर निर्भर करता है। इस बारे में अभी कोई साइंटिफिक रिसर्च नहीं है।
अशिताबा निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकता है:
इसके सेवन से निम्नलिखित शारीरिक लाभ मिल सकता है। जैसे-
अगर आप अशिताबा से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar