लेडीज मेंटल पौधे का इस्तेमाल पौराणिक समय से दवा के तौर पर किया जा रहा है। इसकी पत्तियों पर जो पानी की बूंदे होती हैं, उसे सबसे साफ पानी माना जाता है। इसका नाम इसके औषधीय गुणों के कारण ही पड़ा है। इसे महिलाओं के लिए एक शक्तिशाली हर्ब माना जाता है। पुराने समय से इसे पीरिड्स में होने वाली दिक्कतें, मेनोपॉज, असंतुलित हॉर्मोन्स और प्रेग्नेंसी में देरी के कारण यूट्रस को मजबूत बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जिस वजह से इसे जख्मों को भरने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

लेडीज मेंटल का इस्तेमाल शरीर के आंतरिक और बाहरी दोनों ही घावों के इलाज के लिए किया जाता है। हालांकि, नैदानिक अध्ययनों में इन उपयोगों की पूरी तरह से पुष्टी नहीं की जा सकी है। इसके लिए अभी भी उचित अध्ययन करते की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें: Flax Seeds : अलसी के बीज क्या है?
लेडीज मेंटल प्लांट स्किन इंफेक्शन, एग्जिमा, त्वचा पर चकत्ते, लालिमा, सूजन, डंक और काटने के कारण होने वाले घावों को भरने में उपयोगी होती है। इसकी दवा बनाकर त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाया जाता है।
लेडीज मेंटल प्लांट एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध होता है। इसका यह गुण उम्र बढ़ने का कारण बनने वाले रोगों को रोकता है और उम्र बढ़ने के कारण चेहरे पर आने वाले निशानों की गति को धीमी करता है।
इस हर्ब में टैनिन होता है, जिसमें एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज होती हैं। इसलिए ये त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
लेडीज मेंटल में स्टिपटिक प्रॉपर्टीज होती हैं जो जख्मों को भरने में मदद करती हैं।
इसे नियमित पीरियड्स के लिए प्रभावी माना जाता है। ये प्रोजेस्टेरोन के उत्पादन को उत्तेजित करता है, जो रेगुलर पीरियड्स होने के लिए आवश्यक है। कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है। इसके लिए भी ये फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद टैनीन में एंटीहाइमरेजिक गुण होते हैं जो पीरियड्स में होने वाली ज्यादा ब्लीडिंग को नियंत्रित करते हैं। पीरियड्स में होने वाले दर्द से निजात दिलाने में भी ये कारगर है।
लेडीज मेंटल का प्रोजेस्टेरोन रिसेप्टर्स पर जो असर पड़ता उससे मेनोपॉज के लक्षण जैसे एंग्जायटी, मूड स्विंग्स, रात में पसीना आना आदि कम होते हैं।
लेडीज मेंटल में सेलिसिलिक एसिड होता है, जो डायजेशन को बूस्ट कर डायजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है।
ये हर्ब वजायना को यीस्ट इंफेक्शन, व्हाइट डिस्चार्ज और इचिंग से राहत प्रदान करता है।
वैज्ञानिक शोधों के अनुसार, यह विशेष रूप से डायबिटीज वाले लोगों और पाचन समस्याओं से परेशान लोगों के लिए काफी कारगर है। लेडीज मेंटल का इस्तेमाल चाय के तौर पर करने से पेट में दर्द और अपच से राहत मिलती है।
इसकी चाय पीने से आसानी और सुरक्षित तरीके से वजन कम किया जा सकता है। नियमित तौर पर सुबह में 1 कप और रात के खाने से 30 मिनट पहले 1 कप चाय पीने से मोटापे की समस्या से राहत पाई जा सकती है।
लेडीज मेंटल का औषधीय पौधा डायरिया के उपचार में भी मददगार है। इस हर्बल चाय का पीने से लिवर विकारों के कारण होने वाले पुराने दस्त और डायरिया का इलाज का इलाज किया जाता है। इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं जो डायरिया के उपचार में मदद करते हैं।
लेडीज मेंटल में उच्च मात्रा में फ्लेवोनॉयड्स, सेलीसिलिक एसिड और मिनरल सॉल्ट होते हैं। इसलिए यूरोपीय लोक चिकित्सकों द्वारा इसका उपयोग सदियों से किया जा रहा है। ये इंटरनल और एक्सटर्नल ब्लीडिंग दोनों को रोकने में बेहद प्रभावशाली है।
यह भी पढ़ें: Tea Tree Oil : टी-ट्री ऑइल क्या है?
लेडीज मेंटल का सीमित मात्रा में सेवन करना सभी के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए:
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हर्बल सप्लिमेंट के उपयोग से जुड़े नियम, दवाओं के नियमों जितने सख्त नहीं होते हैं। इनकी उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े नियमों के लिए अभी और शोध की जरूरत है। इस हर्बल सप्लिमेंट के इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसान की तुलना करना जरूरी है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: Capsicum : शिमला मिर्च क्या है?
इस बारे में कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। इसके लिए अधिक शोध की जरूरत है। यदि आपको साइड इफेक्ट्स को लेकर थोड़ी भी चिंता है, तो बेहतर होगा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: Brown Rice: ब्राउन राइस क्या है ?
अडल्ट के लिए:
टिंचर:
2 से 3 मिलीलीटर दिन में 2 से 3 बार
इसे पानी या जूस किसी में भी मिलाकर ले सकते हैं
पाउडर:
1/4 चम्मच पाउडर रोजाना पानी के साथ
इसे जख्म पर लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
चाय:
एक से दो चम्मच लेडीज मेंटल टी एक कप उबलते पानी में। 5 से 10 मिनट कर उबलने के बाद इसे छान कर पी लें।
यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में न करें। डॉक्टर या हर्बलिस्ट की राय के बिना इस दवा का इस्तेमाल नहीं करें।
यह भी पढ़ें: बेल्स पाल्सी क्या है?
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
और पढ़ें:-
फंगल इंफेक्शन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Lady’s Mantle. https://www.drugs.com/npp/lady-s-mantle.html. Accessed on 2 January, 2020.
All hail the magical power of lady’s mantle. https://www.theguardian.com/lifeandstyle/2017/aug/19/alys-fowler-alchemilla-ladys-mantle. Accessed on 2 January, 2020.
Essential oil composition of lady’s mantle (Alchemilla xanthochlora Rothm.) growing wild in Alpine pastures. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/19809907. Accessed on 2 January, 2020.
ALCHEMILLA. https://www.webmd.com/vitamins/ai/ingredientmono-654/alchemilla. Accessed on 2 January, 2020.
ALCHEMILLA. https://www.rxlist.com/alchemilla/supplements.htm. Accessed on 2 January, 2020.
Alchemilla. https://www.sciencedirect.com/topics/pharmacology-toxicology-and-pharmaceutical-science/alchemilla. Accessed on 2 January, 2020.
Current Version
07/01/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Chetan Pipaliya
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar