बस्कोगास्ट एंटीस्पास्मोडिक के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। इसका इस्तेमाल पेट, यूरिनरी ब्लैडर और आंत की ऐंठन को दूर करने के लिए किया जाता है। इस दवा में ह्योसिन (hyoscine) एक्टिव इंग्रीडिएंट शामिल होता है। कई बार यह अकेले तो कई बार दूसरी दवाइयों के साथ रिकमेंड की जाती है। इसकी खुराक मरीज की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है। यह दवाई गैस्टोइंटेस्टाइनल और यूरिनरी सिस्टम में कुछ मांसपेशियों को राहत पहुंचाने का काम करती है। निम्नलिखित परिस्थितियों में इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है:

बस्कोगास्ट के रख-रखाव के लिए कमरे का तापमान सबसे बेहतर ऑप्शन है। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। सुरक्षा के लिहाज से बस्कोगास्ट को बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखें। दवा को स्टोर करने को लेकर उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें।
बिना निर्देश के इस दवा को किसी नाले या टॉयलेट में फ्लश न करें। अगर दवा इस्तेमाल नहीं करनी या एक्सपायर हो गई है तो इसे सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करें। दवा को नष्ट के बारे में अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
और पढ़ें: Acemiz Plus: एसमीज प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
हालांकि इसकी खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए डॉक्टर से चर्चा करें।
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे बस्कोगास्ट की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। डबल खुराक ना लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Indocap SR: इंडोकेप एस आर क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
बस्कोगास्ट से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है, कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
बस्कोगास्ट को लेने से पहले यह बात बहुत आवश्यक है कि आपके डॉक्टर को आपकी इन समस्याओं के बारे में मालूम हो:
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान बस्कोगास्ट का इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें: Aldigesic P: एलडिजेसिक पी क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
निम्नलिखित दवाओं के साथ बस्कोगास्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है:
उपरोक्त दवाओं के अलावा और भी दवाएं हो सकती हैं जिसके साथ बस्कोगास्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यदि आप वर्तमान में किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो उसकी जानकारी अपने डॉक्टर संग जरूर साझा करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, ना ही बंद करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
अगर किसी भी भोजन या एल्कोहॉल के साथ बस्कोगास्ट का सेवन किया जाए तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Hyoscine butylbromide: https://medicalguidelines.msf.org/viewport/EssDr/english/hyoscine-butylbromide-butylscopolamine-injectable-16682802.html – Accessed 16 Dec, 2019
Hyoscine butylbromide: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/17547475 Accessed 16 Dec, 2019
Hyoscine hydrobromide Uses: https://medicalguidelines.msf.org/viewport/EssDr/english/hyoscine-butylbromide-butylscopolamine-injectable-16682802.html – Accessed 16 Dec, 2019
Hyoscine hydrobromide Overview: https://www.healthdirect.gov.au/medicines/brand/amt,35971011000036108/hyoscine-hydrobromide-dbl
Hyoscine hydrobromide: https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Hyoscine-hydrobromide
Hyoscine hydrobromide : https://www.waitematadhb.govt.nz/assets/Documents/health-professionals/palliative-care/HyoscineHydrobromide-PalliativeCareApr16.pdf
Current Version
07/07/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha