हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
मेफ्टाल फोर्टे (Meftal Forte) दवा का आमतौर पर बुखार, सिरदर्द, जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों के दर्द, दांत दर्द, माहवारी के दौरान दर्द, सर्दी, सूजन, आर्थरग्लिया के इलाज जैसी अन्य स्थितियों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पैरासिटामोल (Paracetamol) और मेफेनामिक एसिड (Mefenamic Acid) का मिश्रण होता है। जो दर्द को बढ़ाने वाले रसायनों के उत्पादन को रोकते हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की देख-रेख में ही करना चाहिए।
मेफ्टाल फोर्टे का उपयोगः
बताए गए लक्षणों के अलावा अन्य उपयोगों के लिए भी मेफ्टाल फोर्टे का उपयेग किया जा सकता है, अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
मेफ्टाल फोर्टे का इस्तेमाल रोगी की स्वास्थ्य स्थितियों को देखते हुए निर्धारित किया जाता है। अगर मेफ्टाल फोर्टे में शामिल किसी भी तत्व से रोगी को एलर्जी होती है, तो डॉक्टर इसके इस्तेमाल की सलाह नहीं देते हैं। साथ ही जो महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं उन्हें भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर इसकी खुराक लें रहें हैं, तो सिर्फ उतनी ही मात्रा लेनी चाहिए जितनी कि आपके डॉक्टर ने निर्धारित की है। एक दिन में एक से तीन बार दवा की खुराक ली जा सकती है।
इसकी खुराक भोजन के साथ और भोजन के बाद भी ली जा सकती है, लेकिन लूज मोशन से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लेना ज्यादा बेहतर होता है। पहली बार दवा की खुराक लेने से पहले इसके पैकेट में दिए गए लीफलेट को पढ़ना चाहिए। अगर आप इसकी खुराक लेना भूल जाते हैं, खुराक लेने में देरी करते हैं या खुराक लेने के बाद उल्टी हो जाती है, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें। अगर इसकी खुराक लेना भूल गए हैं और कुछ ही समय में इसकी अगली खुराक लेनी है, तो पिछली खुराक का सेवन न करें और निश्चित किए गए समय पर अपनी अगली खुराक जारी रखें।
मार्केट में मेफ्टाल फोर्टे के अलग-अलग ब्रांड है, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। मेफ्टाल फोर्टे के रखरखाव के लिए कमरे का तापमान सबसे बेहतर होता है। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में आने से बचाना होता है। मेफ्टाल फोर्टे को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। जब भी मेफ्टाल फोर्टे खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें।
बिना निर्देश के मेफ्टाल फोर्टे को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है, तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें : Cetirizine : सिट्रिरिजिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
मेफ्टाल फोर्टे का उपयोग करने से पहले इन स्थितियों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करेः
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इस दवा के इस्तेमाल से बचना चाहिए। यह प्रेग्नेंसी को रोकने का काम करती है।
और पढ़ें : Clobetasol : क्लोबेटासोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
नीचे मेफ्टाल फोर्टे के सेवन से होने वाले कुछ संभावित दुष्प्रभावों की लिस्ट है। अगर आपको निम्नलिखित दुष्प्रभावों में से कोई भी लक्षण नजर आए तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें और इसका सेवन तुरंत रोक देः
इसके इस्तेमाल के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभाव यहां पर नहीं बताएं गए हैं। अगर आप किसी भी तरह का जोखिम महसूस करते हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो उसके साथ मेफ्टाल फोर्टे इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर जान लें कि उसके साथ इसका इस्तेमाल करने से आपको किस तरह की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह आपकी दवा के असर को भी प्रभावित कर सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।
अगर किसी भी भोजन या एल्कोहॉल के साथ मेफ्टाल फोर्टे का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।
और पढ़ें : Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
मेफ्टाल फोर्टे का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें। इसका अधिक सेवन किडनी और लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर इसके इस्तेमाल से किसी भी तरह के लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह लें।
मेफ्टल फोर्टी निम्नलिखित खुराकों के तौर पर उपलब्ध है:
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड जाएं। अगर ओवरडोज की कुछ ही समय में लिया हो, तो रोगी को तुरंत उल्टी करने का प्रयास करना चाहिए।
अगर मेफ्टाल फोर्टे की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Meftal Forte/https://www.drugs.com/international/meftal-forte.html/accessed on 20/05/2020
MEFTAL FORTE/ https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/1434/meftal-forte /accessed on 20/05/2020
Ponstan Forte Tablets 500mg/ https://www.medicines.org.uk/emc/product/1732/smpc/accessed on 20/05/2020
Period pains: Can anti-inflammatory drugs help?/ https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK279323/ accessed on 20/05/2020