नेप्रोक्सेन का उपयोग सिरदर्द, मांसपेशियों के दर्द, टेंडोनाइटिस, दांत-दर्द और पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। यह दवा गठिया, बर्साइटिस औरगाउट के कारण होने वाले दर्द, सूजन और जोड़ों की अकड़न को भी कम करती है। इस दवा को नॉन स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लमेटरी ड्रग (NSAID) के रूप में जाना जाता है। नेप्रोक्सेन (Naproxen) शरीर के कुछ प्राकृतिक पदार्थों (जो सूजन का कारण बनते हैं) के उत्पादन को रोककर बीमारी पर काम करती है ।

जब तक डॉक्टर आपको कोई और निर्देश ना दें, तब तक इस दवा को एक पूरे गिलास पानी (आठ औंस/240 मिलीलीटर) के साथ लें। ध्यान रहे कि दवा लेने के 10 मिनट तक लेटे नहीं। पेट की गड़बड़ी को रोकने के लिए, इस दवा को खाने, दूध या एंटासिड (antacid) के साथ लें।
इसकी खुराक की मात्रा डॉक्टर रोगी की चिकित्सा स्थिति और उपचार की प्रतिक्रिया पर निर्धारित करते हैं। पेट की ब्लीडिंग या अन्य साइड इफेक्ट्स के जोखिम को कम करने के लिए, नेप्रोक्सेन का सबसे कम प्रभावी डोज कम समय के लिए डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया जा सकता है। दवा का डोज ना बढ़ाएं और ना ही निर्धारित समय से अधिक बार लें क्योंकि इससे गंभीर दुष्प्रभावों का खतरा बढ़ सकता है। गठिया जैसी स्थिति के लिए, हमेशा अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार ही दवा लेना जारी रखें।
कुछ स्वास्थ्य स्थितियों (जैसे गठिया) में दवा के लाभ के लिए दो सप्ताह तक का समय लग सकता है।
यदि आप इस दवा को “आवश्यकतानुसार’ (नियमित समय पर नहीं) ले रहे हैं, तो याद रखें कि दर्द में राहत दिलाने वाली दवाएं तब प्रभावी रूप से काम करती हैं जब वे दर्द के शुरुआती लक्षणों में ही उपयोग की जाती हैं। यदि आप दर्द बढ़ने का इंतजार करते हैं, तो हो सकता है दवा भी काम न करे।
अगर दवा लेने के बावजूद भी आपकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है या स्थिति बदतर हो रही हो, तो अपने डॉक्टर को बताएं।
और पढ़ेंः घर पर ब्लड प्रेशर चेक करने के तरीके
मार्केट में नेप्रोक्सेन के अलग-अलग ब्रांड हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। नेप्रोक्सेन को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करें। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में न रखें। नेप्रोक्सेन का इस्तेमाल करने से पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ना चाहिए। अगर फिर भी कोई समस्या आती है तो अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। अगर यह एक्सपायर हो चुकी है, तो इसका इस्तेमाल न करें। नेप्रोक्सेन को बाथरूम या ठंडी जगह में भी नहीं रखना चाहिए। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे ना ही टॉयलेट में फ्लश करें और ना ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
और पढ़ेंः Ivabrad 5 mg : आइवाब्राड 5 एमजी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
नेप्रोक्सेन (Naproxen) लेने से पहले,
और पढ़ें- किडनी डैमेज होने के कारण और 8 संकेत
प्रेग्नेंसी या स्तनपान के दौरान नेप्रोक्सेन का इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं, इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में नेप्रोक्सेन के इस्तेमाल से पहले हमेशा इसके फायदे और नुकसान के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें- नवजात शिशु को ब्रेस्ट मिल्क फिडिंग कराने के टिप्स
[mc4wp_form id=’183492″]
पित्ती, सांस लेने मे तकलीफ, चेहरे, होंठ, जीभ या गले की सूजन जैसे कोई भी लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
नेप्रोक्सेन का उपयोग तुरंत बंद कर देना चाहिए और डॉक्टर से परामर्श करें, यदि ये लक्षण दिखें। जैसे-
नेप्रोक्सेन के सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं:
हालांकि, दवा का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों में ये लक्षण नजर आए ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर आपको इससे होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्ट को लेकर कोई सवाल है, तो आपने डॉक्टर से संपर्क करें।
नेप्रोक्सेन के साथ अगर किसी तरह की अन्य दवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उससे होने वाली परेशानियों के बारे में पहले अपने डॉक्टर से बात करें। डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन न करें और न ही इसकी खुराक को किसी दूसरी दवा के साथ बदलें। किसी भी तरह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक लिस्ट रखनी चाहिए जिनका आप उपयोग कर रहे हैं (जिसमें डॉक्टर के पर्चे वाली दवाएं, गैर-पर्चे वाली दवाएं और हर्बल प्रोडक्ट्स शामिल हैं) और इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को दिखाएं। अपनी सुरक्षा के लिए, डॉक्टर की स्वीकृति के बिना किसी-भी दवा की खुराक को शुरू ना करें, ना ही दवा लेना बंद करें और ना ही खुराक को बदलें।
नेप्रोक्सेन का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से पूछें। अगर आप एंटी-डिप्रेसेंट लेते हैं जैसे-सीटालोप्राम (citalopram), एस्सिटालोप्राम (escitalopram), फ्लुओक्सेटीन (Prozac), फ्लुवोक्सामाइन (fluvoxamine), पैरॉक्सैटिन (paroxetine), सेराट्रलाइन (Zoloft), ट्रैजोडोन (trazodone) या विलाजोडोन (vilazodone) लेते हैं। इनमें से कोई भी दवा NSAID के साथ लेने से आपको चोट लग सकती है या ब्लीडिंग हो सकती है।
यदि आप निम्नलिखित में से किसी भी दवा का उपयोग कर रहे हैं, तो नेप्रोक्सेन का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से पूछें-
अगर किसी भी विशेष डायट या एल्कोहॉल के साथ नेप्रोक्सेन का सेवन कर रहें हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक साबित हो सकते हैं।
और पढ़ेंः ड्रग एब्यूज डिसऑर्डर जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार
नेप्रोक्सेन, आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकती है या दवा के काम करने के तरीके को बदल सकती है। इस दवा के उपयोग से पहले अपने चिकित्सक और फार्मासिस्ट को वर्तमान की सभी स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बताएं, विशेष रूप से अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या है:
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Naproxen. http://www.healthline.com/drugs/naproxen/oral-tablet#Highlights1. Accessed on 07 February, 2020.
Naproxen. https://www.drugs.com/naproxen.html. Accessed on 07 February, 2020.
Naproxen. http://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/naproxen-oral-route/proper-use/drg-20069820. Accessed on 07 February, 2020.
Naproxen Tablet. https://www.webmd.com/drugs/2/drug-5173-1289/naproxen-oral/naproxen-oral/details. Accessed on 07 February, 2020.
Naproxen. https://www.nhs.uk/medicines/naproxen/. Accessed on 07 February, 2020.
What to know about naproxen. https://www.medicalnewstoday.com/articles/324917.php. Accessed on 07 February, 2020.
Current Version
27/07/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal