टेंडोकेयर फोर्टे टैबलेट का इस्तेमाल गठिया के दर्द से राहत दिलाने के लिए किया जाता है। इसमें कॉन्ड्रॉइटिन सल्फेट, कोलेजन पेप्टाइड, एल- आर्जिनिन, सोडियम हयालुरोनेट और विटामिन सी (Chondroitin Sulphate + Collagen Peptide + L- Arginine + Sodium Hyaluronate + Vitamin C) मुख्य इंग्रिडेंट होते हैं। कॉन्ड्रॉइटिन सल्फेट का उपयोग ऑस्टियोआर्थराइटिस के उपचार में किया जाता है। इसमें मौजूद हायलूरोनिक एसिड गठिया के उपचार में उपयोग किया जाता है। कोलेजन पेप्टाइड शरीर में कोलेजन की ग्रोथ को बढ़ाता है। यह त्वचा, मांसपेशियों, टेंडन्स आदि के लिए आवश्यक होता है।

इस टैबलेट की खुराक डॉक्टर रोगी की उम्र, स्थिति और मेडिसिन की स्ट्रेंथ के हिसाब से निर्देशित करते हैं। बिना डॉक्टरी सलाह के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस टैबलेट की सामान्य खुराक 25-75 मिलीग्राम प्रति दिन है। स्थिति के अनुसार इसकी विभाजित खुराक 250 मिलीग्राम / दिन या उससे अधिक भी हो सकती है।
टेंडोकेयर फोर्टे टैबलेट (Tendocare Forte Tablet) का डोज अगर छूट जाए तो आपको जितनी जल्दी याद आ सके, उतनी जल्दी ही इस टैबलेट का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुए डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से इस टैबलेट की दोहरी खुराक ले ली है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
निम्नलिखित उन संभावित दुष्प्रभावों की सूची है जो टेंडोकेयर फोर्टे टैबलेट की सभी संयोजित सामग्रियों से हो सकते है। यह एक व्यापक सूची नहीं है। ये दुष्प्रभाव संभव हैं, लेकिन हमेशा नहीं होते हैं। कुछ दुष्प्रभाव दुर्लभ, लेकिन गंभीर हो सकते हैं। यदि आपको निम्नलिखित में से किसी भी साइड इफेक्ट का पता चलता है, और यदि ये समाप्त नहीं होते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
इस टैबलेट का प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सेवन महिला पर कैसा प्रभाव डाल सकता है। इस बारे में अभी कोई जानकारी मौजूद नहीं है। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की दवा का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। इस अवस्था में बिना डॉक्टरी सलाह से ली गई दवाएं कई समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
यदि आप एक ही समय पर अन्य दवाओं या अनिर्देशित प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं तो इस टैबलेट का प्रभाव बदल सकता है। यह साइड-इफेक्ट के लिए आपके जोखिम को बढ़ा सकता है। अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं, विटामिनों और हर्बल सप्लीमेंट्स के बारे में बताएं, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं, ताकि आप डॉक्टर से ड्रग इंटरैक्शन को रोकने या प्रबंधित करने में मदद कर सकें। टेंडोकेयर टैबलेट निम्नलिखित दवाओं और उत्पादों के साथ परस्पर इंटरैक्ट कर सकता है:
अगर एल्कोहॉल के साथ टेंडोकेयर फोर्टे टैबलेट (Tendocare Forte Tablet) का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
टैबलेट को कमरे के तापमान में रखना चाहिए, उसे सीधे धूप में ना रखें। टैबलेट को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। टैबलेट एक्सपायर होने के पहले ही इसका खा लें, वहीं अगर टैबलेट का लंबे समय तक सेवन करना हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है इस बारे में फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
ये दवा टैबलेट के रूप में उपलब्ध है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Tendocare Tab. https://www.drugbook.in/tendocare-tab.html. Accessed On 27 July 2020
Chondroitin Sulfate in the Treatment of Osteoarthritis: From in Vitro Studies to Clinical Recommendations. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3383492/. Accessed On 27 July 2020
Chondroitin sulfate. https://www.drugbank.ca/drugs/DB09301. Accessed On 27 July 2020
L-arginine. https://www.drugs.com/npc/l-arginine.html. Accessed On 27 July 2020
Researchers discover peptide that may reduce rheumatoid arthritis. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC1173288/. Accessed On 27 July 2020
Current Version
27/07/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal