backup og meta

बिना जिम कैसे रहें फिट? जानें अक्षय कुमार एक्सरसाइज टिप्स

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी भी कहा जाता है। इंडस्ट्री में अलग कोई ऐसा एक्टर है, जो 51 साल की उम्र में भी 20 साल के लड़के की तरह फिट नजर आता है, तो वो हैं अक्षय कुमार। ऐसा भी कहा जा सकता है कि उम्र के बढ़ने के साथ-साथ अक्षय कुमार पहले से अधिक हैंडसम और फिट होते जा रहे हैं। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की कई रोमांटिक, कॉमेडी, एक्शन आदि कई फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार के बारे में आपको यह बात जान कर हैरानी होगी कि अक्षय कुमार एक्सरसाइज के लिए जिम बहुत कम जाते हैं। इस के बाद भी अक्षय की फिटनेस काबिले तारीफ है। फिट रहने के पीछे अक्षय की जबरदस्त मेहनत है। जानिए इस उम्र में भी अक्षय कैसे हैं इतने फिट और उनके कुछ फिटनेस सीक्रेट।

जानिए क्या है अक्षय कुमार एक्सरसाइज का फिटनेस मंत्र

अक्षय कुमार एक्सरसाइज का फिटनेस मंत्र बहुत ही सिंपल है और वो यह है “सेहत सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। अक्षय कुमार मार्शियल आर्ट, साहसिक खेल और अनुशासित जीवन की सहायता से अपने शरीर को शेप में बनाए रखते हैं। 

“Men’s Health India” को दिए गए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया था कि वो हमेशा रात को नौ या साढ़े नौ सो जाते हैं और सुबह चार बजे उठते हैं। उनके जीवन में ऐसा कोई दिन नहीं गया है, जब उन्होंने उगता हुआ सूरज न देखा हो। उनके अनुसार हमारा जीवन, हमारा स्वास्थ्य केवल हमारे हाथ में है और ऐसे में खुद को फिट रखना भी बहुत आसान है।

औ पढ़ें : आपका मोटापा दे सकता है घुटनों में दर्द, जानें कैसे?

अक्षय कुमार एक्सरसाइज का वर्कआउट रुटीन

  • अक्षय कुमार कई अभिनेताओं और सेलिब्रिटीज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वो टायक्वोंडो में ब्लैक बेल्ट हैं और इसके साथ ही मार्शियल आर्ट में भी पूरी तरह से निपुण हैं।
  • रोज सुबह अक्षय सुबह चार बजे उठते हैं। उसके बाद एक घंटा स्विमिंग करते हैं।
  • वो दिन में एक घंटा मार्शियल आर्ट, योग, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज या मेडिटेशन आदि को भी देते हैं।
  • अक्षय का मानना है कि मार्शियल आर्ट और योग शारीरिक फिटनेस और अंदरूनी संतुलन प्रदान करता है।
  • अक्षय बास्केटबॉल, ट्रैकिंग, किक बॉक्सिंग, स्विमिंग आदि भी करते हैं।
  • रेगुलर वर्कआउट के अलावा, अक्षय का कोई रोजाना का रुटीन नहीं है। उनके अनुसार, अगर कोई फिटनेस को लेकर गंभीर है, तो उसे अलग-अलग तरह के एक्सरसाइज करने चाहिए। अक्षय ऐसे एक्सरसाइज करने में भी दिलचस्पी लेते हैं, जिसमें उन्हें अपने खुद का बॉडी वेट उठाना पड़ता है जैसे स्विमिंग, पेड़ पर चढ़ना आदि।
  • अक्षय कुमार कंधों के लिए रोमन रिंग्स, ट्राइसेप्स के लिए ह्यूमन बकेट, शोल्डर स्ट्रेंथ के लिए हैंड स्टैंड आदि भी करते हैं।
  • जब उन्हें मार्शियल आर्ट आदि के लिए समय नहीं मिल पाता, तो वो शरीर के व्यायाम के लिए सीढ़ियां चढ़ते हैं। एक किस्से के मुताबिक, जब अक्षय सिंगापुर में सिंह इस किंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उन्होंने अपने व्यायाम के लिए वहां एक बिल्डिंग के 74 फ्लोर्स चढ़े थे।
  • अक्षय को क्लाइंबिंग इतनी पसंद है कि उन्होंने अपने जिम में एक नकली पेड़ बना रखा है। अक्षय मसल्स या एब्स बनाने पर नहीं, बल्कि पूरे शरीर की फिटनेस पर ध्यान देते हैं।

और पढ़ें : वजन घटाने के लिए यूज कर रहे हैं सेब का सिरका? तो एक बार उसके नुकसान भी जान लें

[mc4wp_form id=’183492″]

अक्षय कुमार एक्सरसाइज का डायट प्लान

  • खिलाड़ी स्टार बैलेंस डायट लेना और घर का बना भोजन खाना ही पसंद करते हैं। उनकी बेहतरीन बॉडी के लिए घर के बने खाने का बहुत अधिक योगदान है। 
  • एक इंटरव्यू में उन्होंने माना था कि वो शाम को छह बजे तक खाना खा लेते हैं और इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि सोने से लगभग दो घंटे पहले वो खाना खा लें।
  • अक्षय स्मोकिंग, ड्रिंकिंग और पार्टी नहीं करते। यही नहीं, अक्षय ने कभी चाय और कॉफी भी नहीं पी। वो डायट का पूरी तरह से पालन करते हैं, ताकि उन्हें अपने वॉकआउट का भी पूरा परिणाम मिल सके।
  • अक्षय कोई भी फूड सप्लिमेंट या स्टेरॉयड नहीं लेते। उनके फिटनेस का मात्रा और वर्कआउट पूरी तरह से एक्सरसाइज पर निर्भर करता है।

अक्षय कुमार की डायट इस तरह रहती है

  • नाश्ता – परांठा और दूध
  • दोपहर का नाश्ता – फल
  • दोपहर का भोजन – रोटी, दाल, हरी सब्जियां, चिकन और दही
  • शाम का नाश्ता – जूस बिना चीनी के
  • रात का खाना – रात को अक्षय बहुत कम और हल्का आहार लेते हैं जैसे सूप, सलाद और सब्जियां।

और पढ़ें : महिलाएं आज ही शुरू कर दें ये एक्सरसाइज, क्रंचेस के लाभ हैरान कर देंगे

अक्षय कुमार एक्सरसाइज फिटनेस टिप्स

  • जल्दी सोएं और जल्दी उठें।
  • दिन में एक घंटा व्यायाम के लिए निकालें।
  • अक्षय कुमार के अनुसार हर व्यक्ति अपने व्यस्त से व्यस्त जीवन से केवल एक घंटा निकाल सकता है।
  • अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे अनुशासित अभिनेताओं में से एक हैं। अक्षय कुमार इस कहावत का पूरी तरह से पालन करते हैं ‘जल्दी सोने और उठने से मनुष्य स्वस्थ और समझदार बनता है’।
  • अक्षय ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था कि वो 32 सालों से व्यायाम कर रहे हैं, लेकिन वो कभी भी छह या आठ पैक्स के चक्कर में नहीं पड़ते।
  • अक्षय कुमार यही सलाह देते हैं की एब्स मसल्स और लगातार प्रयासों से बनते हैं। इसलिए नियमित व्यायाम करें और हानिकारक सप्लिमेंट से दूर रहें।

[embed-health-tool-heart-rate]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

https://www.hindustantimes.com/other-sports/exclusive-bollywood-superstar-akshay-kumar-reveals-the-do-s-and-don-ts-of-fitness-and-diet-at-ht-gifa-housefull-4/story-xiaCPyyGvDk2jjeVU7rSOL.html

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6458574/

https://www.healthline.com/health/benefits-of-swimming

https://www.lifehack.org/articles/lifestyle/ten-benefits-swimming-you-may-not-know-about.html

Current Version

30/07/2020

Anu sharma द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

Updated by: Ankita mishra


संबंधित पोस्ट

जिम एक्सरसाइज, जिन्हें आसानी से कर सकते हैं

Aishwarya Rai Birthday: 46 साल की हुईं ऐश्वर्या, जानें उनकी डायट और फिटनेस सीक्रेट


समीक्षा की गई डॉ. हेमाक्षी जत्तानी द्वारा · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist · । लिखा गया Anu sharma द्वारा। अपडेट किया गया 30/07/2020।

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement