backup og meta

गांठदार मुहांसे का इलाज कैसे करें, जानिए यहां

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/01/2022

    गांठदार मुहांसे का इलाज कैसे करें, जानिए यहां

    मुहांसे की समस्या आज के समय में भले ही आम हो, लेकिन यह चेहरे के लुक को खराब देती है और उससे भी ज्यादा परेशानी तब होती है, जब गांठदार मुहांसे हो। ये काफी दर्द भरे होते हैं, इसे एक प्रकार का इंफेक्शन भी कह सकते हैं। गांठदार मुहांसे की समस्या तब होती है, जब रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। इस संयोजन के कारण अक्सर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स बन जाते हैं। कुछ लोगों में आगे जाकर गांठदार मुहांसे का रूप ले लेता है। गांठदार मुहांसे (Nodular acne) में बैक्टीरिया पाया जाता है, हालांकि आपकी त्वचा पर इस प्रकार के बैक्टीरिया का होना सामान्य है, लेकिन जब यह आपके रोमछिद्रों में सीबम और मृत त्वचा कोशिकाओं के साथ ब्लॉक जाता है, तो यह संक्रमण में बदल सकता है। जिसके परिणाम स्वरूप संक्रमण आपकी त्वचा के नीचे गहराई तक जा सकता है, जिस कारण प्रभावित छिद्र लाल हो जाते हैं और उनमें सूजन आ जाती है। सूज जाते हैं। क्योंकि यह त्वचा के भीतर जाकर गांठ का रूप लेता है, तो इसे गांठदार मुहांसे कहते हैं। आगे पढ़ें यहां गांठदार मुहांसे (Nodular acne) को कैसे पहचानें :

    और पढ़ें: Scaling Skin: स्केलिंग त्वचा के कारण किन समस्याओं का करना पड़ता है सामना?

    गांठदार मुहांसे की पहचान कैसे करें (How to identify nodular acne)

    गांठदार मुहांसे (Nodular acne) को कैसे पहचानें, अगर इस बारे में बात करें, तो यह गांठदार मुहांसे (Nodular acne) को कैसे पहचानें आपकी त्वचा के नीचे एक छोटे से उभार जैसा दिखता है और यह त्वचा का रंग हो सकता है, लेकिन यह लाल भी हो सकता है क्योंकि आसपास के क्षेत्र में अधिक सूजन आ जाती है। गांठदार मुंहासे भी छूने पर दर्दनाक होते हैं। कुछ लोगों में इसके अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं। कई लोग गांठदार मुहांसे (Nodular acne) को सिस्टिक मुंहासे को समझने की गलती कर देते हैं, जोकि न करें। इसलिए इसके बारे में भी जानें यहां।

    और पढ़ें: वर्ल्ड कोकोनट डे: जानें नारियल के फायदे, त्वचा से लेकर दिल तक का रखता है ख्याल

    क्या गांठदार मुंहासे सिस्टिक मुंहासे के समान ही हैं (Are nodular acne the same as cystic acne)?

    गांठदार मुंहासे और सिस्टिक मुंहासे, एक्ने के सबसे गंभीर रूपों में से दो हैं। वे कभी-कभी एक जैसे लग सकते हैं, क्योंकि ये दोनों ही त्वचा की सतह के नीचे गहरे रूप में होते हैं। दोनों में फर्क इस तरह से कर सकते हैं कि सिस्टिक मुहांसे सतह पर, बड़े, लाल फोड़े की तरह दिख सकते हैं। गांठदार मुहांसे, सिस्ट की तरह त्वचा की सतह के नीचे गहराई में रहते हैं। लेकिन क्योंकि वे मवाद से भरे होते हैं, सिस्ट नोड्यूल्स की तुलना में कोमल होते हैं। सिस्टिक एक्ने को परिभाषित करने वाले पिंपल्स जल्दी फूट सकते हैं, जिससे अक्सर संक्रमण होने का अधिक खतरा रहता है।

    और पढ़ें: स्किन खुजली के लिए बेस्ट क्रीम : अब आसान है समस्या का समाधान!

    गांठदार मुंहासे के उपचार के क्या विकल्प उपलब्ध हैं (What treatment options are available) ?

    अगर गांठदार मुंहासे के उपचार के बारे में आप जानना चाहते हैं, तो इस पर ओटीसी एक्ने प्रोडक्ट आमतौर पर प्रभावकारी नजर नहीं आते हैं। इसका इलाज डॉक्टर के अनुसार ही करना चाहिए। इनमें ओरल एंटीबायोटिक्स (Oral antibiotics) की सलाह डॉक्टर दे सकते हैं। आपके त्वचा में  मुहांसे बैक्टीरिया के कारण होते है। इसलिए कई बार उपचार के बाद मुंहासे की गांठें फिर वापस आ जाती है और ये आपके पूरे शरीर में फैल सकती हैं। ऐसे मामलों में, आपके डॉक्टर आपको अतिरिक्त बैक्टीरिया के उपचार के लिए ओरल एंटीबायोटिक की सलाह दे सकते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बैक्टीरिया आपके रोमछिद्रों के नीचे न फंसें और गांठदार एक्ने का कारण न बनें। एंटीबायोटिक्स इस प्रकार के मुंहासों से जुड़ी दर्दनाक सूजन को भी कम कर सकते हैं।

    और पढ़ें: गर्मी में बढ़ सकती है, मास्क पहनने से स्किन प्रॉब्लम : एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स

    अन्य दवाएं (Other Medicines)

    ओरल एंटीबायोटिक दवाओं के साथ समस्या यह है कि आपको उन्हें केवल थोड़े समय के लिए लेना चाहिए – आमतौर पर एक बार में 7 से 10 दिन, ताकि आपका शरीर बैक्टीरिया के लिए प्रतिरोधी न बने। इसे ध्यान में रखते हुए, आपके डाॅक्टर, जिन्हें दीर्घकालिक आधार पर लिया जा सकता है। महिलाओं के लिए, गर्भनिरोधक गोलियां हार्मोनल उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं जो कभी-कभी मुँहासे का कारण बनती हैं।  इसमें अन्य विकल्प  आईसोट्रेटीनोइन (Isotretinoin) की भी सलाह दे सकते हैं। यह विटामिन ए से बना होता है, लेकिन यह रेटिनोइड्स से कहीं अधिक शक्तिशाली है। इस दवा का उपयोग नोड्यूल सहित सभी प्रकार के मुहांसे के इलाज के लिए किया जा सकता है। हालांकि, दवा का पूरा असर होने में महीनों लग सकते हैं। यदि आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने का प्लान कर रही हैं, तो आपके डॉक्टर आपको स्ट्रेंथ बेंजोयल पेरोक्साइड – आइसोट्रेटिनॉइन (एक्यूटेन) की सलाह दे सकते हैं और इस दौरान कुछ प्रकार के एंटीबायोटिक्स न लेने की सलाह देते हैं डॉक्टर।

    और पढ़ें: स्क्रब के कारण स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, इस्तेमाल से पहले फॉलो करें एक्सपर्ट के टिप्स

    दवाओं के साथ डॉक्टर इन उपचारों की भी सलाह दे सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

    • लेजर थेरिपी
    • ब्लू लाइट थेरिपी
    • दवा के इंजेक्शन

    और पढ़ें: सिर्फ क्रायोथेरेपी ही नहीं, बल्कि स्किन कैंसर के उपचार में यह तकनीकें भी हैं असरदार!

    क्या गांठदार महुांसे से दाग-धब्बे विकसित होते हैं (Do nodular acne scars develop)?

    गांठदार मुंहासे से दो कारणों से दाग हो सकते हैं। सबसे पहले, नोड्यूल का इलाज न होने से और अधिक सूजन की समस्या होने से, जो आसपास की त्वचा कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। एक बार जब आप उपचार की तलाश कर लेते हैं, तो सूजन वाली त्वचा एक काले धब्बे में बदल सकती है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, काले धब्बों को साफ होने में कई महीने (साल भी) लग सकते हैं। कई केसेज में वे स्थायी निशान में भी बदल सकते हैं। यदि आप गांठदार मुंहासों को बार-बार  टच करते हैं या निकालने की कोशिश करते हैं, तो गहरे निशान विकसित हो सकते हैं। इसे अपने आप ही सूखने और ठीक होने दें। बस समय पर डॉक्टर द्वारा बताया गया पूरा इलाज जरूर करें।गांठदार मुहांसों के निशान को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसका तुरंत इलाज किया जाए। यदि  उपचार के बाद मुँहासे के निशान के साथ समाप्त होते हैं, तो सूजन और काली त्वचा को कम करने के लिए डॉक्टर आपको हाइड्रोक्विनोन के साथ एक ओटीसी ड्रग लिख सकते हैं।

    और पढ़ें : ल्यूटेनाइजिंग हॉर्मोन रिलीजिंग हॉर्मोन्स कैसे ब्रेस्ट कैंसर को हराने में करते हैं मदद जानिए

    गांठदार मुंहासे से छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह निश्चित रूप से असंभव नहीं है। अच्छी त्वचा की देखभाल और हायजीन बहुत जरूरी है। मुहांसों को फोड़ने की गलती न करें। आपके त्वचा विशेषज्ञ एक्ने नोड्यूल्स और उनके उपचार के जो सलाह दें, आप उसे फॉलो करें। जैसा कि यह इंफेक्शन के कारण होता है, इसलिए त्वचा की साफ-सफाई की भी विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। नहीं तो यह समस्या गंभीर हो सकती है। इसलिए दिनभर में चार से पांच बार मुंह जरूर धुलें और डाॅक्टर द्वारा बतायी गई दवा को जरूर लगाएं। गांठदार मुंहासे के इलाज के बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। अपने मन से इसका इलाज घर पर करने की गलती न करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/01/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement