कैलिया जकाटेचिचि का साइंटिफिक नेम कैलिया टेरनिफोलिया ( Calea Ternifolia )है। कैलिया जकाटेचिचि एस्टेरिया परिवार में फूलों के पौधे की एक प्रजाति है। यह मैक्सिको और मध्य अमेरिका में होती है। पौराणिक समय से इसका प्रयोग दवाओं में किया जाता रहा है। टेस्ट में ये कड़वी होती है। इसे बिटर ग्रास, मेक्सिकल कालिया और ‘ड्रीम हर्ब’ के नाम से भी जाना जाता है।

कुछ लोग सपने देखने के लिए तो कुछ लोग सपनों को याद रखने के लिए इसका उपयोग करते हैं। तो वहीं कैलिया जकाटेचिचि का उपयोग दस्त, पेचिश, बुखार, त्वचा पर चकत्ते, सूजन, “ठंडा पेट’ और सिरदर्द के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा अच्छी नींद के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। इसकी सूखी पत्तियों का उपयोग धूम्रपान में किया जाता है। वहीं कुछ लोग इसे तकिए के नीचे रखते हैं। कोई इसकी चाय बनाकर पीता है तो कोई कैप्सूल के रूप में निगल लेता है।
और पढ़ें: Cowslip: काउस्लिप क्या है?
कैलिया जकाटेचिचि का उपयोग हजारों सालों से एपेटाइट स्टीमुलेंट, क्लींजिंग एजेंट, कालमिंग एजेंट और लेक्सेटिव के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका प्रयोग निम्नलिखित परेशानियों के लिए किया जाता है:
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको कैलिया जकाटेचिचि के उपयोग के बारे में जानकारी चाहिए तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
कैलिया जकाटेचिचि कैसे काम करता है इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से कंसल्ट करें। हालांकि कुछ शोध बताते हैं कि इसको लेने से सीधा नींद पर असर पड़ता है। जिससे ज्यादा नींद, स्वप्न स्मरण में वृद्धि और नींद में बार-बार उठना आदि हो सकते हैं। इसके अलावा ये शरीर द्वारा बनाए गए इंफ्लामेटरी केमिकल को रोककर सूजन को कम कर सकता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें: Cornflower: नीलकूपी क्या है?
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नहीं हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। कैलिया जकाटेचिचि का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
एल्कोहॉल: कैलिया जकाटेचिचि केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को धीमा कर सकता है। इसलिए जो लोग शराब पीते हैं या डिप्रेशन की दवाएं लेते हैं उन्हें इसका इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
रैगवीड या उससे जुड़े किसी पौधे से एलर्जी: जिन लोगों को कंपोजिटी (compositae) या ऐस्टरेसि (Asteraceae) परिवार के पौधों जैसे रैगवीड, मेरीगोल्ड, डेजी आदि से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल न करें।
सांस लेने में दिक्कत: अगर आपको सांस लेने में दिक्कत है तो इसका इस्तेमाल न करें।
डायबिटीज: ये आपके ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स इसका इस्तेमाल न करें।
कार्डियोवैस्क्युलर डिसऑर्डर: कैलिया जकाटेचिचि ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। जिन लोगों को दिल संबंधित कोई परेशानी हो तो वो इसका प्रयोग करने से बचें।
साइकेट्रिक डिसऑर्डर: अगर आपको कोई साइकेट्रिक परेशानी है या आप साइकेट्रिक दवाएं ले रहे हैं तो भी इसका इस्तेमाल न करें।
मनोरोग संबंधी विकार: अगर आपको मनोरोग है या आप मनोरोग की दवा ले रहे हैं तो कैलिया जकाटेचिचि का उपयोग से बचें। कैलिया जकाटेचिचि भटकाव, मतिभ्रम जैसे प्रभाव डाल सकता है।
पेट के विकार: जब चाय में इसका सेवन किया जाता है तो कैलिया जकाटेचिचि मतली, उल्टी का कारण हो सकता है।
और पढ़ें: Curry Leaves : करी पत्ता क्या है?
हालांकि हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
कैप्सूल:
4 से 6 घंटे की नींद के बाद एक से दो कैप्सूल।
टिंचर:
इसके लिक्वीड टिंचर को सूखे पदार्थों से बनाया जाता है। इसे किसी हॉट ड्रिंक में सोने से पहले बेहतर तरीके से लें। 4 से 6 घंटे की नींद के बाद इसे लें और फिर से सो जाएं। आमतौर पर इसे 10-15 मिलीलीटर लेने की सलाह दी जाती है।
टी:
इसके सूखे एक्सट्रेक्ट से चाय बनाएं। इसमें शहद मिलाकर धीरे-धीरे पिएं।
यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में ना करें। इस हर्बल सप्लीमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लीमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ें: Java Tea: जावा टी क्या है?
कैलिया जकाटेचिचि निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। हर्बल सप्लीमेंट का उपयोग बिना हर्बल एक्सपर्ट की सलाह के न करें। अगर आपको पहले से ही किसी तरह की हेल्थ कंडीशन है तो आपको हर्बल का सेवन करने से पहले अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Getting to know Calea zacatechichi aka the Dream Herb https://dreamstudies.org/2011/09/27/getting-to-know-calea-zacatechichi-aka-the-dream-herb/Accessed On 20-04-2020
Calea zacatechichi Schltdl https://www.gbif.org/species/3147581Accessed On 20-04-2020
The dream herb (leaf of God) archives.evergreen.edu/webpages/curricular/2005-2006/walkingthewheel/projects/oliver/plantstudy2.htm Accessed On 20-04-2020
Evaluation of “Dream Herb,” Calea zacatechichi, for Nephrotoxicity Using Human Kidney Proximal Tubule Cells https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5040790/Accessed On 20-04-2020
Two caleines from Calea zacatechichi https://www.sciencedirect.com/science/article/abs/pii/S0031942200817690Accessed On 20-04-2020
EFFECTS OF CALEA ZACATECHICHI ON THE HUMAN https://maps.org/images/pdf/stuckeyabstracts.pdfAccessed On 20-04-2020
Current Version
05/10/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Bhawana Awasthi
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar