backup og meta

Male Fern: मेल फर्न क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/05/2020

Male Fern: मेल फर्न क्या है?

परिचय

मेल फर्न (Male Fern) क्या है?

मेल फर्न एक सदाबहार फर्न है। इसका वानस्पतिक नाम Dryopteris Filix Mas है। यह Dryopterydaceae प्रजाति से संबंधित है। इसकी पत्तियों, जड़ और जमीन से ऊपर के हिस्से का प्रयोग दवाओं में किया जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो कई तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। आमतौर पर इसका प्रयोग टैपवार्म के इलाज के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल बिना डॉक्टर की परामर्श के न करें क्योंकिन इसमें कोई जहरीले पदार्थ भी होते हैं जिससे इंसान की जान जा सकती है। जहरीले पदार्थों से भरपूर होने के बावजूद इसकी पत्तियों और जमीन के ऊपर उगने वाले हिस्से का इस्तेमाल पौराणिक समय से कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जा रहा है। कुछ पशु चिकित्सक जानवरों में कीड़े के इलाज के लिए भी इसका प्रयोग करते हैं।

उपयोग

 मेल फर्न (Male Fern) का उपयोग किस लिए किया जाता है?

  • नकसीर की समस्या को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
  • मासिक धर्म के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने पर भी इसका इसका इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।
  • जख्मों को भरने के लिए यह बेहद उपयोगी है। इसमें कई ऐसे रसायन हैं जो जख्मों को जल्दी भरने का काम करते हैं।
  • ट्यूमर के इलाज में भी मेल फर्न का इस्तेमाल किया जाता है।
  • पेट में कीड़ों के लिए- इसका लिक्विड एक्सट्रैक्ट पेट के कीड़ों की परेशानी को दूर करने के लिए बेहद कारगर है। यह पेट के कीड़ों को मारता है और शरीर से बाहर करता है। इसे रात के समय में कई घंटों के उपवास के बाद लिया जाता है। आमतौर पर इसकी एक खुराक ही काफी रहती है।

उपरोक्त बताई गई परेशानियों के अलावा भी कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए मेल फर्न का उपयोग किया जाता है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से कंसल्ट करें।

कैसे काम करता है मेल फर्न (Male Fern)?

मेल फर्न कैसे काम करता है इसके बारे में कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से कंसल्ट करें। हालांकि, कुछ शोध बताते हैं कि इसमें कुछ ऐसे केमिकल होते हैं, जो पेट के कीड़ों का मारने का काम करता है। एक बार कीड़े मर जाएं, इसके बाद नमक वाला पानी पीना चाहिए। इससे वो शरीर के बाहर हो जाते हैं। कई शोध के अनुसार, इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लमेटरी, एंटीवायरल, एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं। बाहरी रूप से इसकी जड़ का उपयोग फोड़े और घावों के उपचार में किया जाता है।

और पढ़ें: Ginger : अदरक क्या है?

सावधानियां और चेतावनी

कितना सुरक्षित है मेल फर्न (Male Fern) का उपयोग?

दवा के तौर पर मेल फर्न को लेना सुरक्षित है, लेकिन निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको मेल फर्न के किसी पदार्थ से एलर्जी या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
  • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।

अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। मेल फर्न का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

[mc4wp_form id=’183492″]

ये लोग बरतें खास सावधानी:

  • अगर आपको पेट और आंतों में कोई परेशानी है, तो इसका सेवन न करें, क्योंकि ऐसे में डायजेशन में समय लगता है। इससे आंत मेल फर्न को जरूरत से ज्यादा अवशोषित कर सकती है। इसकी अत्यधिक खुराक से गंभीर साइड इफेक्ट्स होने का खतरा रहता है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं को इससे परहेज करना चाहिए।
और पढ़ें: Neem : नीम क्या है?

साइड इफेक्ट्स

मेल फर्न (Male Fern) से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

यूं तो मेल फर्न सभी के लिए सुरक्षित है, लेकिन कई लोगों में इसके सेवन से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:

हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हों, ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हों या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं, तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

और पढ़ें: Peppermint : पुदीना क्या है?

डोसेज

मेल फर्न (Male Fern) को लेने की सही खुराक क्या है?

मेल फर्न को कितनी मात्रा में लिया जाए, इसकी कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। आमतौर पर डॉक्टर इसकी पांच से आठ ग्राम की अलग-अलग डोज देते हैं। खुद से अपनी खुराक निर्धारित करने की गलती न करें। इसके परिणाम तकलीफदेह हो सकते हैं। अपने डॉक्टर और हर्बलिस्ट की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में न करें। डॉक्टर या हर्बलिस्ट की राय के बिना इस हर्ब का इस्तेमाल नहीं करें।

उपलब्ध

किन रूपों में उपलब्ध है मेल फर्न (Male Fern) ?

मेल फर्न निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:

  • काढ़ा
  • लिक्विड एक्सट्रेक्ट
  • पाउडर

हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है, न ही इसके लिए जिम्मेदार है।

हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में इस हर्बल से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें। मेल फर्न से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/05/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement