*
*

मैलेट फिंगर को बेसबॉल फिंगर के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ऐसी चोट होती है जो उंगली या अंगूठे के अंतिम जोड़ पर लगती है। यह चोट किसी को भी हो सकती है। ये चोट तब लगती है जब एक तेजी से आती हुई कोई चीज जैसे गेंद उंगली या अंगूठे की नोक पर लगती है। फिर आप अपनी उंगली या अंगूठे की नोक को सीधा नहीं कर पाते हो। इसे ही मैलेट फिंगर की चोट कहते हैं।
मैलेट फिंगर एक आम चोट है। यह किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकती है। ये चोट ज्यादातर तभी लगती है जब बच्चे या बड़े आउट डोर गेम्स खेल रहे होते हैं। ऐसे में उंगली में तेज गति से आती हुई कोई चीज लग सकती है और आपको मैलेट फिंगर नाम की ये बीमारी हो जाती है। अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने चिकित्सक से चर्चा करें।
उंगली में आमतौर पर बहुत दर्द होता है, क्योंकि इसमें उंगली में सूजन आ जाती है। उंगली का अंतिम जोड़ अलग हो जाएगा और ये केवल तभी सीधी होगी जब डॉक्टर उस पर ट्रीटमेंट देंगे। इनके अलावा कुछ ऐसे भी लक्षण हो सकते हैं जो यहां न दिए गए हों, इसलिए इस बीमारी या चोट के बारे में अपने डॉक्टर से चर्चा जरूर करें।
और पढ़ें : Scurvy : स्कर्वी रोग क्या है?
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : ब्लड प्रेशर की है समस्या, ऐसे करें घर पर ही बीपी चेक
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
मैलेट फिंगर की चोट के लिए उपचार की आवश्यकता होती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उंगली ठीक से काम कर पा रही है या नहीं। ज्यादातर डॉक्टर चोट के एक हफ्ते के अंदर इलाज कराने की सलाह देते हैं। हालांकि, ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें चोट लगने के एक महीने बाद तक इलाज नहीं हुआ और उंगली ठीक भी हो गई।
डॉक्टर आपकी उंगली या अंगूठे की जांच करेगा। परीक्षण के दौरान डॉक्टर प्रभावित उंगली पकड़ लेगा और आपको इसे अपने दम पर सीधा करने के लिए कहेगा। इसे मैलेट फिंगर टेस्ट कहा जाता है।
और पढ़ें : घर पर फर्स्ट ऐड बॉक्स कैसे बनाएं?
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Mallet finger. http://orthoinfo.aaos.org/topic.cfm?topic=a00018 Accessed 09, December, 2019
Mallet finger. https://www.orthobullets.com/hand/6014/mallet-finger Accessed 09, December, 2019
Current concepts: mallet finger. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4022957/ Accessed 09, December, 2019
Mallet finger – aftercare. https://medlineplus.gov/ency/patientinstructions/000538.htm. Accessed On 10 October, 2020.
Mallet finger. https://www.nidirect.gov.uk/conditions/mallet-finger. Accessed On 10 October, 2020.
Current Version
10/10/2020
Bhawana Sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra