backup og meta

घर पर फर्स्ट ऐड बॉक्स कैसे बनाएं?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


indirabharti द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/09/2020

    घर पर फर्स्ट ऐड बॉक्स कैसे बनाएं?

    कब किसके साथ क्या घटित हो जाए, कहा नहीं जा सकता है। इसलिए हर इंसान को अपनी सुरक्षा के लिए हर समय सतर्क रहना चाहिए। चोट लगने पर, अचानक सिरदर्द होने पर या सर्दी जुकाम की स्थिति में हर वक्त आप कई बार तुरंत डॉक्टर के पास नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए इन छोटी बीमारियों के इलाज के लिए आपके घर पर या आपके साथ हमेशा एक फर्स्ट ऐड बॉक्स होना जरूरी है जिसमें आप ऐसी चीजों को रखें जिनका उपयोग आपको कभी भी करना पड़ सकता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको घर पर फर्स्ट ऐड बॉक्स बनाने के तरीके और इसके महत्व एवं फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

    आपको घर पर फर्स्ट ऐड बॉक्स क्यों रखना चाहिए?

    घर पर फर्स्ट ऐड बॉक्स रखना काफी अहम माना जाता है। ये जरूरी इसलिए है क्योंकि हम हमेशा हर छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए डॉक्टर के पास नहीं जा सकते हैं। इसलिए घर पर एक छोटा किट जरूर होना चाहिए जिसमें आप उन मेडिसिन को रख सकें जिनका उपयोग आपको आए दिन कभी भी हो सकता है। कभी किचन में सब्जी काटते समय उंगली में कट लग सकता है, तो कभी अचानक ही सिरदर्द की समस्या हो सकती है, सर्दी-जुकाम भी आपको अपनी चपेट में ले सकता है।

    ये सभी ऐसी स्थितियां हैं जिसके लिए हम और आप हर बार डॉक्टर के पास नहीं जा सकते हैं। इसलिए किसी एंटीसेप्टिक लिक्विड, बैंडेड, सिरदर्द और बुखार आदि की दवा आपको घर में जरूर रखनी चाहिए। इसलिए फर्स्ट ऐड बॉक्स का होना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि, इन चीजों के अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें घर के बने फर्स्ट ऐड बॉक्स में जरूर रखना चाहिए।

    और पढ़ें : पेंडेमिक में अल्जाइमर पेशेंट की देखभाल कैसे करें?

    फर्स्ट ऐड बॉक्स रखने का क्या है महत्व?

    फर्स्ट ऐड बॉक्स रखने से किसी को भी कभी भी आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार मुहैया करवाया जा सकता है। हां, लेकिन यदि किसी व्यक्ति की स्थिति ज्यादा गंभीर हो तो उस अवस्था में मरीज को हॉस्पिटल ले जाना ही सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। आप कभी भी किसी ऐसी स्थिति के शिकार बन सकते हैं जहां आपको तत्काल इलाज की जरुरत पड़ सकती है। ऐसे में फर्स्ट ऐड बॉक्स में मौजूद आवश्यक सामानों से आप तत्काल ही लाभ पा सकते हैं। जब अचानक ही किसी परिस्थिति में आप पड़ते हैं तो उस दौरान भाग-दौड़ करने से अच्छा है कि आप पहले ही एक ऐसा किट तैयार कर लें जिसका इस्तेमाल ऐसी परिस्थितियों में करना आपके लिए आसान हो सके।

    घर के लिए कैसे तैयार करें फर्स्ट ऐड बॉक्स?

    घर के लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले जरूरत पड़ेगी मार्केट से एक ट्रांसपेरेंट बॉक्स खरीदने की, इसे खरीदते वक्त इसके साइज पर जरूर ध्यान दें। पारदर्शी बॉक्स इसलिए होना चाहिए ताकि उसमें मौजूद दवाईयां आपको दिखाई दें और जरूरत पड़ने पर आपको कहीं और उसे ढूंढने की आवश्यकता ना हो। बच्चों की पहुंच से दूर फर्स्ट ऐड बॉक्स को ऐसी जगह पर रखें जहां से आप आसानी से जरूरत पड़ने पर उसे निकाल सकें।

    यदि आप एक संयुक्त परिवार में रहते हैं तो, इस किट को बनाते समय परिवार के सभी सदस्यों की स्वास्थ्य समस्याओं का ख्याल रखते हुए उनके लिए कभी भी काम आने वाली दवाईयों को रखना ना भूलें। इस बॉक्स को तैयार करने के बाद समय-समय पर इसमें रखी दवाईयों की एक्सपायरी डेट की भी जांच अवश्य करते रहें। भूलकर भी कोई ऐसी दवा इस बॉक्स में ना रखें जिसकी एक्सपायरी डेट पार हो चुकी हो। इसके साथ ही बिना डॉक्टरी परामर्श के किसी भी हैवी डोज दवा को फर्स्ट ऐड बॉक्स का हिस्सा ना बनाएं।

    और पढ़ें : Fingernail Injury: उंगली के नाखून में चोट क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

    फर्स्ट ऐड बॉक्स में किन चीजों को जरूर रखना चाहिए?

    फर्स्ट ऐड बॉक्स रखना क्यों जरूरी है और इसके फायदे आपको मिल सकते हैं इस बारे में तो आप पहले ही जान चुके हैं, लेकिन सबसे अहम है ये जानना कि फर्स्ट ऐड बॉक्स में आपको कौन-कौन सी चीजों को अवश्य रखना चाहिए। यहां हम आपको फर्स्ट ऐड बॉक्स में रखे जाने वाले सभी महत्वपूर्ण चीजों के बारे बताने जा हरे हैं। रेडक्रॉस के अनुसार आपको अपने फर्स्ट ऐड बॉक्स में विशेष रूप से निम्नलिखित चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

    • कम से कम तीन अलग प्रकार की पट्टियां, जिसका इस्तेमाल चोट लगने या कोई दुर्घटना होने पर किया जा सके।
    • सेफ्टी पिन को भी इस किट में जरूर शामिल करना चाहिए, इसकी जरूरत भी आपको समय पर पड़ सकती है।
    • डिस्पोजेबल ग्लोफ्स को भी इस बॉक्स का हिस्सा बनाना ना भूलें।
    • पट्टियों को काटने और इस्तेमाल करने के लिए कैंची का होना भी फर्स्ट ऐड बॉक्स में काफी जरूरी है।
    • बुखार और शरीर का तापमान मापने के लिए इस किट में थर्मामीटर का होना भी सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है।
    • नार्मल सर्दी जुकाम, बुखार, सिरदर्द आदि की मेडिसिन भी इस किट में रखें।
    • इस किट में पेपर टेप भी रखें, इसका इस्तेमाल पट्टियों और बैंडेंड आदि को चिपकाने के काम आ सकता है।
    • मच्छरों और कॉकरोच से बचाव के लिए स्प्रे और लोशन रखना ना भूलें।
    • कटने जलने पर लगाए जाने वाले एंटीसेप्टिक क्रीम को भी इस किट का हिस्सा जरूर बनाएं।
    • इसके अलावा यदि आप किसी चीज की रेगुलर दवा ले रहे हैं तो उसे भी इस किट में रखना ना भूलें।
    • अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है तो उस चीज की दवा भी फर्स्ट ऐड बॉक्स में जरूर रखें।

    घर पर फर्स्ट ऐड बॉक्स रखने के क्या फायदे हैं?

    घर पर फर्स्ट ऐड बॉक्स रखने से आपको विशेष रूप से इमरजेंसी की स्थिति में काफी फायदा मिल सकता है। इसे घर पर रखने का उद्देश्य ही आपको आपातकालीन स्थिति में मेडिकल सहायता प्रदान करना है। इस किट को घर पर रखने से आपको निम्नलिखित फायदे मिल सकते हैं।

    • फर्स्ट ऐड बॉक्स की मदद से इमरजेंसी की स्थिति में घायल व्यक्ति को तुरंत फर्स्ट ऐड मुहैया करवाया जा सकता है।
    • यदि किसी को कोई कट आया है तो इस बॉक्स की मदद से ज्यादा खून को बहने से तुरंत रोका जा सकता है।
    • इसकी मदद से व्यक्ति को शारीरिक तौर पर ज्यादा नुकसान होने से बचाया जा सकता है।
    • समय पर प्राथमिक उपचार देकर बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है।
    • किसी छोटी परेशानी का डॉक्टर के पास जाए बिना इलाज किया जा सकता है।

    अब तो आप समझ गए होंगे कि घर में फर्स्ट ऐड बॉक्स रखने के कितने फायदे हैं। अगर आपने अब तक घर में इसे नहीं रखा है तो इसे अब तैयार कर लें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    indirabharti द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/09/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement