backup og meta

Trigger finger : ट्रिगर फिंगर क्या है ?

Trigger finger : ट्रिगर फिंगर क्या है ?

मूल बातों को जानें

ट्रिगर फिंगर (Trigger Finger) क्या है ?

इस स्थिति में आपकी अंगुली में अकड़न आ जाती है, टेंडॉन में सूजन आने की वजह से अंगुलियां एक जगह पर अकड़ जाती हैं और काम नहीं करतीं। टेंडॉन्स स्केलेटल (Skeletal muscle) से जुड़े हुए टिशूज को कहते हैं।

ट्रिगर फिंगर (Trigger Finger) होना कितना आम है ?

ट्रिगर फिंगर की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन 45 वर्ष से अधिक की महिलाओं में इस समस्या का होना बहुत आम है। डेंटिस्ट, दर्जी और लकड़ी या लोहे का सामान बनाने वाले लोगों को ये समस्या ज्यादा प्रभावित करती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रोजमर्रा में इन पेशों से जुड़े लोग हाथों का अत्याधिक उपयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें : Hyperacidity : हाइपर एसिडिटी या पेट में जलन​

जानें इसके लक्षण

ट्रिगर फिंगर (Trigger Finger) के क्या लक्षण हो सकते हैं ?

यह भी पढ़ें : Osteoarthritis :ऑस्टियो आर्थराइटिस क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण

अपने डॉक्टर से कब मिलें ?

अगर आपको ये लक्षण दिखते हैं तो अपने डॉक्टर से जरूर मिलें :

  • अगर आपके लक्षण बहुत दिनों से हैं और इलाज के बाद भी ये लक्षण जा नहीं रहे हैं।
  • अगर आपको सर्जरी के बाद बुखार आ रहा हो।
  • किसी भी संकेत, लक्षण या सवाल के दिखने पर अपने डॉक्टर से जरूर मिलें। हर किसी का शरीर अलग स्थिति में अलग तरीके से व्यवहार करता है इसलिए अपने शरीर के अनुसार इलाज के लिए अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।

यह भी पढ़ें : Jaundice : क्या होता है पीलिया ? जाने इसके कारण लक्षण और उपाय

जानें इसके कारण

अंगुलियों में जलन और अकड़न होने पर ट्रिगर फिंगर की परेशानी हो सकती है। मांसपेशियों और हड्डियों को जोड़ने वाले टिशूज को टेंडन कहते हैं। हर टेंडन एक खाल (protective sheath) से ढका हुआ रहता है जिसमें जलन और सूजन आने के कारण ट्रिगर फिंगर की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में उंगलियों को हिलाने पर निशान पड़ सकते हैं साथ ही फाइब्रोसिस हो सकता है जिससे टेंडन और अधिक अकड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें : हाथ और पैर की अंगुलियों के नाखूनों से जुड़ी मजेदार बातें

जानें खतरों के बारे में

ट्रिगर फिंगर (Trigger Finger) के खतरे को क्या बढ़ा देता है ?

  • हाथों को बहुत अधिक इस्तमाल करने पर टेंडॉन में खिंचाव आ सकता है। ऐसे काम या आदतें जैसे कि बहुत भारी सामान उठाना या हाथों का बहुत अधिक उपयोग करने से ट्रिगर फिंगर का खतरा हो सकता है।
  • मधुमेह (Diabetes) और अर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis) होने पर भी ट्रिगर फिंगर हो सकता है।
  • महिलाओं में ये समस्या बहुत आम है।

इनके अलावा भी बहुत से खतरों के कारण हो सकते हैं। किसी भी और जानकारी के लिए डॉक्टर से मिलें।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं? बाएं हाथ से काम करने वाले लोग कम जीते हैं!

उपचार और निदान

यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा परामर्श का विकल्प नहीं है। सही जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।

ट्रिगर फिंगर (Trigger Finger) की जांच कैसे की जा सकती है ?

शारीरिक जांच और लक्षणों को देखकर डॉक्टर आपकी जांच कर सकते हैं। जांच के दौरान डॉक्टर आपको हथेली खोलने और बंद करने को कहेंगे जिससे कि जोड़ों की अकड़न का पता लगाया जा सके।

हाथ को छूकर गांठ का भी पता लगाया जाएगा जिससे ये अंदाजा लगाया जा सके कि अंगुलियों में अकड़न का कारण कहीं ट्यूमर तो नहीं। कई मामलों में डॉक्टर आपके खून की जांच और एक्स – रे भी करवा सकते हैं जिससे संभावित बीमारियों जैसे कि गाउट, मधुमेह, कार्पेल टनल सिंड्रोम (Carpal Tunnel Syndrome) और थायरॉइड की बीमारियों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें : पेसिफायर की आदत कहीं छीन न ले बच्चों की मुस्कान की खुबसूरती

ट्रिगर फिंगर (Trigger Finger) का इलाज कैसे किया जा सकता है ?

अगर परेशानी बहुत अधिक गंभीर नहीं है तो आराम करने से भी समस्या का समाधानं हो सकता है। लेकिन अगर बहुत अधिक अकड़न होने पर स्टेरॉइड्स (Steroids) का इस्तमाल करना पड़ेगा। बार-बार ये समस्या होने पर एक से ज्यादा बार भी स्टेरॉइड्स लेने पड़ सकते है। 65 प्रतिशत मरीजों में ये इंजेक्शंस उपयोगी साबित हुए हैं। तीन से पांच दिनों में लक्षण चले जाएंगे और पूरी तरह अंगुलियों के कारगर होने में लगभग दो से तीन हफ्तों का समय लगेगा।

अगर समस्या बहुत गंभीर है और दवाइयों से इलाज संभव नहीं है उस स्थिति में सर्जरी करनी पड़ सकती है। ये सर्जरी हथेली में चीरा लगाकर भी की जा सकती है या फिर सुई से भी ऑपरेशन संभव है।

यह भी पढ़ें : Leprosy: कुष्ठ रोग क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय

जीवनशैली में बदलाव और घरेलू उपाय

जीवनशैली में किन बदलावों से आप ट्रिगर फिंगर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं :

  • अपने डॉक्टर के दिए हुए निर्देशों को माने और दवाएं लें।
  • ट्रिगर फिंगर की समस्या किसी भी उंगली में हो सकती है अगर ये एक से ज्यादा अंगुलियों में होती है तो संभव है कि आपको मधुमेह (Diabetes) या फिर और कोई बीमारी भी है। इसलिए ऐसा होने पर डॉक्टर से जरूर मिलें।

यह भी पढ़ें : पॉलीडेक्टिली (छह उंगली): जानें हाथों में 6 उंगलियां होने का कारण

इसके अलावा आप निम्न सलाह को मान कर ट्रिगर फिंगर से राहत पा सकते हैं :

हाथ और उंगली का व्यायाम करें

हाथ और उंगली के व्यायाम से टेंडॉन के आसपास की मांसपेशियों को खींचकर मजबूत किया जा सकता है। जिससे उंगली का कड़ापन और दर्द कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, ज्यादा भारी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए, तभी दर्द से राहत मिलेगी।

बर्फ से करें सिंकाई

प्रभावित उंगली और हथेली पर कपड़े से ढंके आइस पैक से 10 से 15 मिनट तक सिंकाई करें। जिससे सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। आपको दिन में तीन से पांच बार अपनी उंगली की सिंकाई बर्फ से करनी चाहिए।

एडैप्टिव टूल्स का इस्तेमाल करें

स्टीयरिंग व्हील, पावर टूल्स, साइकिल हैंडल और पेन आदि को पकड़ते समय सॉफ्ट-ग्रिप कवर का इस्तेमाल करें। सॉफ्ट-ग्रिप कवर रखने से घर्षण का प्रभाव कम होता है और उंगली में आई हुई सूजन को कम किया जा सकता है। इस तरह से आप ट्रिगर फिंगर के साथ आसानी से अपना काम कर सकते हैं। 

हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें –

चीज खाते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

हाइपरटेंशन से बचाव के लिए जरूरी है लाइफस्टाइल में ये बदलाव

जानें हाइपरटेंशन के प्रकार और इससे बचाव

अपना हार्ट रेट जानने के लिए ट्राई करें टार्गेट रेट कैलक्युलेटर

जानें गाय के दूध से क्यों बेहतर है ब्रेस्टफीडिंग

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Ferri, Fred. Ferri’s Netter Patient Advisor. Philadelphia, PA: Saunders / Elsevier, 2012. Print edition. Accessed 3/1/2020.

Trigger Finger https://orthoinfo.aaos.org/en/diseases–conditions/trigger-finger  Accessed 3/1/2020.

Trigger Finger (Stenosing Tenosynovitis) https://www.medicinenet.com/trigger_finger/article.htm Accessed 3/1/2020.

Trigger Finger https://www.healthline.com/health/trigger-finger Accessed 3/1/2020.

Trigger finger surgery: What to expect https://www.medicalnewstoday.com/articles/320488.php Accessed 3/1/2020.

Trigger finger: 7 home remedies https://www.medicalnewstoday.com/articles/327135.php Accessed 3/1/2020.

Current Version

28/05/2020

Suniti Tripathy द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar

Updated by: Mona narang


संबंधित पोस्ट

Sternum Popping: किस कारण से पैदा होती है ये कंडीशन, जानिए यहां!

Duchenne Muscular Dystrophy: ड्यूकेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी क्या है? जानिए कारण, लक्षण और इलाज


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Suniti Tripathy द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/05/2020

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement