backup og meta

The First Salon Haircut: बच्चे का पहला सैलून हेयरकट, इन बातों पर जरूर दें ध्यान!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/03/2022

    The First Salon Haircut: बच्चे का पहला सैलून हेयरकट, इन बातों पर जरूर दें ध्यान!

    बच्चे के जन्म के बाद मां हर रोज कई सारी चीजें सीखती है और महसूस करती है। बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है अपने आसपास की चीजों को गौर से देखता है और समझता है। बच्चे को धीरे-धीरे समझ में आने लगता है कि किन चीजों से उसे नुकसान पहुंच सकता है या चोट लग सकती है। जब पहली बार सैलून जाता है और उसे कहा जाता है कि उसके बाल कटने वाले हैं, तो बच्चे के मन में डर बैठ सकता है। बच्चे के मन में यह बात जरूर आती है कि कैंची का इस्तेमाल शरीर पर करने से यकीनन उसे चोट लगेगी लेकिन ऐसा नहीं होता है। अगर आप भी अपने बच्चे का पहली बार हेयरकट करवाने सैलून लेकर जा रहे हैं, तो आपको उसे बिना जानकारी दिए सैलून विजिट  नहीं करना चाहिए वरना आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि बच्चे का पहला सैलून हेयरकट ( The First Salon Haircut) करवाने से पहले क्या तैयारियां करनी चाहिए और क्या टिप्स अपनाने चाहिए।

    अगर आप बच्चे का पहली बार हेयरकट कराने जा रहे है, तो पहले डिसाइड करें कि आपको किस उम्र में बच्चे को हेयरकट कराना है। भारतीय घरों में कुछ लोगों के यहां 2 से 3 साल में बच्चों का मुंडन संस्कार होता है। उसके बाद में बच्चों का पहला हेयर कट कराया जाता है। वहीं कुछ घरों में बच्चों के पैदा होने के 2 से 3 महीने बाद ही बच्चे का मुंडन संस्कार करा दिया जाता है और उसके बाद फिर बच्चों का हेयर कट करवाया जाता है। अगर आपका बच्चा हेयर कट के लिए तैयार नहीं हो रहा है, तो आपको उसकी उम्र के हिसाब से समझाना चाहिए।  3 साल के बच्चों का हेयर कट करने जा रहे हैं, तो आप उन्हें कुछ बातें आसानी से समझा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखा जा सकता है।

    बच्चे का पहला सैलून हेयरकट: बच्चे को बताए नहीं होता है हेयरकट में दर्द!

    जब बच्चे को हेयरकट के लिए तैयार कर रहे हो, तो आपको बच्चे को यह जानकारी देनी चाहिए कि हमारे शरीर में नाखून और बालों को काटने पर दर्द का एहसास नहीं होता है। बच्चे को यह बताएं कि अगर नाखूनों को काटा जाता है या बालों को काटा जाता है, तो कुछ समय बाद यह वापस आ जाते हैं। ऐसा समझाने से बच्चों के मन के अंदर का डर कम हो जाएगा।

    और पढ़ें: Best Baby Mittens: बेबी मिटन्स के कितने होते हैं प्रकार, जानिए बेबी मिटन्स के बारे में!

    बच्चे का पहला सैलून हेयरकट : पहले कराएं अपना हेयरकट

    हेयर कट के दौरान कपड़ों का कंफर्टेबल होना बहुत जरूरी है। आप बच्चे को ऐसे कपड़े पहनाएं कि उसे परेशानी महसूस ना हो। जब वो सैलून जाएगा, तो उसे एक अलग ही वातावरण मिलेगा। वहां पर उसे ऐसे लोग मिलेंगे, जिसे उसने पहले कभी नहीं देखा है। तो ऐसे में बेहतर होगा कि आप बच्चे का हेयर कट करवाने से पहले अपना हेयरकट करवाएं। ऐसा करने से बच्चे को डर नहीं लगेगा और बच्चा आसानी से हेयर कट करा सकेगा। आप चाहे तो बच्चे के साथ उसका पसंदीदा खिलौना भी ले जा सकते हैं। बच्चे कई बार अपने खिलौनों में व्यस्त हो जाते हैं और उन्हें हेयर कट के दौरान परेशानी नहीं होती है।

    बच्चे को बैठाएं अपनी गोद में

    अगर बच्चा हेयर कट के लिए चेयर में नहीं बैठ रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बच्चे अक्सर ऐसे में आरामदायक महसूस नहीं करते हैं। आपको चेयर में बैठना चाहिए और बच्चे को अपने ऊपर बैठाना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों को सुरक्षित महसूस होगा और बच्चे आसानी से हेयर कट करा लेंगे। आप यकीन मानिए बच्चे पहले या दूसरे हेयरकट में ही डरते हैं और उसके बाद फिर आसानी से हेयर कट करा लेते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें पता चल जाता है कि बालों को काटने के दौरान दर्द का एहसास नहीं होता है।

    और पढ़ें: Best Baby Swings: जानिए बेस्ट बेबी स्विंग और बेबी झूला खरीदने के लिए टिप्स!

    बच्चे का पहला सैलून हेयरकट: हेयरकट वीडियो का ले सकते हैं सहारा!

    आज के समय में बच्चों के लिए मोबाइल एक खिलौना सा बन गया है। उसमें कई वीडियोज होते हैं, जिससे बच्चे कई बातें सीखते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हेयर कट के दौरान ना डरे, तो ऐसे में आप उसे एक हेयर कट वीडियो भी दिखा सकते हैं। आपको आसानी से बच्चों के हेयर कट वाले मजेदार वीडियो मिल जाएंगे। बच्चे ऐसे वीडियो को देखकर समझ जाएगा कि हेयरकट करवाना कोई पेनफुल प्रोसेस नहीं बल्कि मजेदार काम है। हो सकता है कि वीडियो की मदद से आप बच्चे के डर को खत्म कर पाए।

    सैलून का चुनाव करते वक्त रखें सावधानी!

    बच्चे के लिए हेयर कट सैलून का चुनाव कर रहे हैं, तो आपको कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आप इस बात पर ध्यान दें कि सैलून में साफ सफाई या हाइजीन का पूरा ध्यान रखा जाता हो। साथ ही वहां पर बच्चों के लिए एक कॉर्नर तैयार किया गया हो। बच्चों के लिए हेयरकट कॉर्नर बच्चों को बहुत बेहतर महसूस कराता है। बच्चे इसे देखकर खुश हो जाते हैं। उनके पसंदीदा कार्टून या फिर पसंदीदा हेयर एक्सेसरीज माहौल को अच्छा बनाने का काम करते हैं। अगर आपके आसपास ऐसा सैलून मिल जाए, तो वाकई में बच्चे को बहुत पसंद आएगा।

    और पढ़ें: Tummy Time: आप बेबी का टमी टाइम इग्नोर तो नहीं कर रहीं? जानिए क्यों है जरूरी टमी टाइम!

    बच्चे का पहला सैलून हेयरकट: कोशिश करें कि बच्चा ना देखे मिरर

    जब बच्चों का हेयर कट हो रहा होता है, तो ऐसे में बेहतर रहेगा कि सामने लगे शीशे को किसी कपड़े से ढक दिया जाए। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि कुछ बच्चे बाल कटता हुआ देखकर अचानक से रोने लगते हैं या फिर भागने की कोशिश करते हैं। अगर बच्चा शीशा नहीं देखेगा, तो हो सकता है कि वह वहां पर आराम से बैठा रहे या फिर अपने खिलौनों में व्यस्त रहें। अगर बच्चा फिर भी बाल नहीं करवा रहा है, या बहुत ज्यादा रो रहा है, तो ऐसे में आपको उसे फोर्स नहीं करना चाहिए। आप चाहे तो उसको अगले दिन सैलून में ला सकते हैं।

    बच्चे को हेयर कट के दौरान कंफर्टेबल महसूस कराना आपका काम है, इसलिए आपको जानकारी होनी चाहिए कि आपका बच्चा किस सिचुएशन में बेहतर महसूस करता है। अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो यकीनन बच्चा अपनी पहली हेयर कट को एंजॉय करेगा।

    और पढ़ें: बेस्ट बेबी कैरियर्स : मां और बच्चे दोनों का काम बना देते हैं आसान!

    इस आर्टिकल में हमने आपको बच्चे का पहला सैलून हेयरकट (The First Salon Haircut) की समस्या  से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/03/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement