बड़े होकर हम सब भले ही अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हो लेकिन जीवन की शुरुआत तो खेल से ही होती है। खेल हर बच्चे का पसंदीदा होता है। बच्चे भले ही दिन में एक बार खाना भूल जाएं लेकिन वो खेल खेलना नहीं भूल सकते हैं। खेल एक तरह का फन है, जो बच्चे हेल्दी डेवलपमेंट के लिए बहुत जरूरी होता है। खेल से बच्चों के इमोशनल स्किल का भी डेवलपमेंट होता है। खेल के माध्यम से बच्चों की इमेजिनेशन पॉवर, क्रिएटिविटी भी बढ़ती है। बच्चे खेल-खेल में प्रॉब्लम सॉल्व करना भी सीख जाते है। हम सभी जानते हैं बच्चे खुद के खेल आसानी से बना लेते हैं और फिर अपने भाई-बहनों के साथ खेलते हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बच्चों में खेल के प्रकार (Types of play) या प्ले टाइप के बारे में बताएंगे। खेल के प्रकार के बारे में लोगों को कम ही जानकारी होती है। आइए जानते हैं बच्चों से जुड़े इस अहम विषय के बारे में।