बच्चों के लिए विटामिन बी सप्लिमेंट्स (Vitamin B Supplements for Children) के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। सुपीरियर सोर्स चिल्ड्रन्स बी कॉम्प्लेक्स से विटामिन बी होता है। ये कैप्सूल की तरह होती है और साइज में छोटी होती है। एक बॉटल में 60 कैप्सूल होती हैं। इन को पानी से लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर इन्हें मुंह में रखा जाए, तो ये आसानी से घुल जाती है। इसका सेवन 4 साल से अधिक उम्र के बच्चे को करना चाहिए। आपको दवा का सेवन करने से पहले दवा से जुड़ी सावधानी के बारे में जानकारी जरूर लेनी चाहिए। डॉक्टर से ये जरूर पूछें कि बच्चे को दिन में कितनी बार दवा देनी और दवा का सेवन खाली पेट करना है या फिर खाने के बाद। इस सप्लिमेंट में मिल्क इंग्रीडिएंट के रूप में होता है। अगर बच्चे को दूध से एलर्जी है, तो आपको इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताना चाहिए।
और पढ़ें: बच्चों पर मोबाइल के प्रभाव को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
हिमालया ऑर्गेनिक प्लांट बेस्ड बी कॉम्प्लेक्स विटामिंस (Himalayan Organics Plant Based B Complex Vitamins)
बच्चों के शरीर में थकान और तनाव को कम करने के लिए हिमालया ऑर्गेनिक प्लांट बेस्ड बी कॉम्प्लेक्स विटामिंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चों के लिए विटामिन बी सप्लिमेंट्स (Vitamin B Supplements for Children) के रूप में इसे दिया जा सकता है। ये सप्लिमेंट इम्यून हेल्थ (Immune health) को बेहतर बनाने के साथ ही मेमोरी को बढ़ाने का काम करता है। दवा का सेवन करने से रेड ब्लड सेल्स फॉर्मेशन होता है और साथ ही मूड भी बेहतर बनता है। ये सप्लिमेंट बालों की हेल्थ को भी बेहतर बनाने का काम करता है। इस सप्लिमेंट में प्लांट बेस्ड सोर्स का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ इंग्रीडिएंट जैसे कि बीटरूट, मोरिंगा, वीटग्रास आदि का इस्तेमाल इसमें किया जाता है। आपको एक बॉटल 510 रु में मिल जाएगी। आप डॉक्टर से भी इस सप्लिमेंट के संबंध में अधिक जानकारी ले सकते हैं।
अगर आपके बच्चे को किसी चीज से एलर्जी है, तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। सप्लिमेंट के इंग्रीडिएंट में एलर्जी पैदा करने वाले तत्व हो सकते हैं। अगर आप डॉक्टर को बता देंगे, तो डॉक्टर बच्चे के लिए सप्लिमेंट ब्रांड सजेस्ट करते समय इस बात का ध्यान रखेंगे।
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता। इस आर्टिकल में हमने आपको बच्चों के लिए विटामिन बी सप्लिमेंट्स (Vitamin B Supplements for Children) के संबंध में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।