प्रेगनेंसी के दौरान मास्टरबेशन करने के फायदे
आपको प्रेग्नेंसी के दौरान मास्टरबेशन करने के नीचे बताए गए फायदे हो सकते हैं :
- बार-बार उल्टी आना कम हो सकता है।
- कमर दर्द में राहत मिलती है।
- पैर में आई हुई सूजन कम करने में मददगार होता है।
- तनाव दूर करता है।
- चिड़चिड़ेपन से बचा सकता है।
- नींद न आने की समस्या दूर हो सकती है।
- बिना किसी सेक्स पोजीशन के बगैर इसे काफी आसानी से किया जा सकता है।
- मास्टरबेशन से गर्भवती के पेट पर दबाव पड़ने की संभावना भी नहीं रहती।
प्रेग्नेंसी में मास्टरबेशन करने का प्रभाव
कुछ महिलाएं सेक्स या मास्टरबेशन के दौरान आर्गेज्म तक पहुंचने के बाद पेट में हल्की ऐंठन महसूस करती हैं। इसकी वजह से उन्हें दर्द का एहसास हो सकता है। यह मांसपेशियों के संकुचन के कारण होता है, जो कि प्राकृतिक है। इसके दौरान गर्भाशय की नली थोड़ी खुल जाती है, जो कुछ समय बाद अपने आप ही बंद भी हो जाती है।
हालांकि, प्रेंग्नेंसी के आठवें या नौवें महीने में इस तरह की स्थिति से बच्चे का प्रसव समय से पहले हो सकता है। क्योंकि, योनि में वीर्य गर्भाशय ग्रीवा (uterine cervix) को नरम कर देता है, जिससे उसकी नली खुल सकती है। लेकिन, जिन महिलाओं को मास्टरबेशन से आर्गेज्म के प्राप्ति नहीं होती, उनके लिए यह बेहद ही सुरक्षित तरीका हो सकता है अपनी यौन इच्छा की पूर्ति करने के लिए। हालांकि, इस दौरान साफ-सफाई का बेहद ध्यान रखें।