गर्भावस्था के दौरान लगभग हर महिला अपने गर्भ में शिशु का हिचकी लेना महसूस करती हैं। हालांकि, कुछ प्रेग्नेंट महिलाओं को गर्भ में शिशु का हिचकी लेना बार-बार सुनाई देता रहता है, तो कुछ महिलाओं को सप्ताह या महीने में एक या दो बार ही सुनाई देता है। मां के पेट में शिशु का हिचकी लेना गर्भ में शिशु के विकसित होने के लक्षणों में शामिल होता है। गर्भावस्था के दौरान न सिर्फ महिला बल्कि, उसके गर्भ में पल रहे भ्रुण में कई तरह के शारीरिक बदलाव होते रहते हैं। गर्भावस्था के लगभग 18 से 20 सप्ताह के दौरान गर्भवती आपको अपने गर्भ में पल रहे शिशु की भिन्न-भिन्न हरकतों को महसूस करती रहती हैं। वहीं, जैसे-जैसे गर्भावस्था का समय बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे ही मां के पेट में शिशु का भी विकास भी तेज होने लगता है और उसकी हलचले भी बढ़ने लगती हैं। कई बार पेट में महिलाओं को अचानक से एक पल के लिए ऐंठन महसूस हो सकती है, जिसे वो गर्भ में शिशु का किक मारना समझ सकती हैं। हालांकि, यह स्थिति मां के पेट में शिशु का हिचकी लेना हो सकता है।