brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

अपनी दिल की धड़कन जानने के लिए ट्राई करें हार्ट रेट कैलक्युलेटर

टार्गेट हार्ट रेट कैलक्युलेटर एक मिनट में आपके दिल की धड़कन की सही गति को बताता है। इससे ये पता चलता है कि आपके दिल की धड़कन सामान्य है या तेज है। टार्गेट हार्ट रेट कैलक्युलेटर उम्र के अनुसार, दिल की धड़कन की पहचान करता है। आपके दिल धड़कने की गति उम्र के अनुसार बदलती रहती है। दिल के धड़कने की गति हमारे स्वास्थ्य पर भी निर्भर करती है। टार्गेट हार्ट रेट कैलक्युलेटर (Heart Rate Calculator) का उपयोग करना बेहद सरल है। इससे पहले, दिल की धड़कन और रेट के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है।

अपनी दिल की धड़कन जानने के लिए ट्राई करें हार्ट रेट कैलक्युलेटर

हृदय गति (Heartbeat) क्या है?

हृदय एक मांसपेशियों से बना अंग है जो पूरे शरीर में पोषक तत्वों और ऑक्सीजन युक्त रक्त का संचार करता है। हार्ट बीट होते ही हृदय पंप करता है। एक मिनट में दिल जितनी बार भी धड़कता है उसे हार्ट रेट कहते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि उम्र, स्वास्थ्य, हार्ट की स्थिति और शरीर के आकार के आधार पर हर व्यक्ति का हार्ट रेट अलग होता है। इसके अलावा व्यक्ति के तापमान, दवा की खपत और शारीरिक गतिविधि पर एक सामान्य हार्ट रेट निर्भर करता है। आदर्श रूप से, हार्ट रेट वयस्कों में 60 से 100 बीट प्रति मिनट तक हो सकता है।

टैचीकार्डिया यानी बढ़ी हुई हृदय गति के कई कारण हो सकते हैं जैसे भावनात्मक प्रतिक्रियाएं, सुरक्षा के लिए खतरा और शारीरिक गतिविधियां। इस हालत में, हृदय गति 100 बीट प्रति मिनट से अधिक हो सकती है। यह स्थिति खतरनाक हो सकती है क्योंकि यह अचानक कार्डियक अरेस्ट, हार्ट स्ट्रोक और मृत्यु का कारण बन सकती है।

इसलिए, लोगों को दिल की धड़कन को पहचानने के लिए एक हार्ट रेट कैलक्युलेटर की आवश्यकता होती है।

और पढ़ें: स्लीप कैलकुलेटर से जानें कितनी देर सोना है हेल्दी?

हार्ट रेट या हृदय गति को कैसे मापें? (How to calculate Heart Beat)

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, एक व्यक्ति शरीर के विभिन्न हिस्सों में हृदय की गति को माप सकता है। जैसे:

जांच करते समय, शरीर के इन हिस्सों में से एक पर दो उंगलियों का उपयोग करें और एक सटीक रीडिंग प्राप्त करने के लिए 60 सेकंड तक दिल की धड़कन की गिनती करें। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ हृदय गति की जांच करते समय अंगूठे के उपयोग से बचने की सलाह देते हैं।

आप हार्टबीट्स को पहचानने के लिए एक टारगेट हार्ट रेट कैलक्युलेटर (Heart Rate Calculate) का भी उपयोग कर सकते हैं। इस तरह के हृदय गति मापने के उपकरण आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हैं और उपयोग करने में आसान हैं।

और पढ़ें: De Quervain Surgery : डीक्वेवेंस सर्जरी क्या है?

कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के बारे में जानने के लिए देखें ये 3डी मॉडल:

एक टार्गेट हार्ट रेट कैलक्युलेटर क्या है?

व्यक्ति जितनी तेजी से अपने शरीर का उपयोग करता है उसकी दिल की धड़कन उतनी ही तेज होती है। जैसे व्यायाम करते समय दिल की धड़कन बढ़ जाती है। ऐसे समय में टार्गेट हार्ट कैलक्युलेटर का इस्तेमाल कर दिल की धड़कन की संख्या का पता लगा सकते हैं। टार्गेट हार्ट रेट कैलक्युलेटर दिल की धड़कन की सीमा तय कर देता है। हृदय रोग विशेषज्ञों का मानना है कि जब एक व्यक्ति टार्गेट हार्ट रेट सीमा के तहत व्यायाम करता है तो उसे एरोबिक्स करना चाहिए। यह ज्यादा प्रभावी होता है।

ऐसे टार्गेट हार्ट रेट कैलक्युलेटर आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हैं जो आपकी उम्र के अनुसार दिल की धड़कन की गति बता सकते हैं। प्रति मिनट दिल की धड़कन जानने के लिए इस तरह के हृदय गति मापन का प्रयोग करना चाहिए।

प्रत्येक आयु वर्ग के लिए हार्ट रेट अलग-अलग होती है। तो, अपने लिए सामान्य हृदय गति का पता लगाएं।

उम्र के हिसाब से सामान्य हार्ट रेट चार्ट

नीचे दी गई तालिका में उम्र के हिसाब से हृदय गति चार्ट का उल्लेख है।

और पढ़ें: Ventricular fibrillation (V-fib): वेंट्रिक्युलर फाइब्रिलेशन क्या है?

आयुसामान्य हृदय गति (BPM)
एक महीने से ज्यादा70 – 90
1 – 11 महीने80 – 160
1 – 2 साल80 – 130
3 – 4 साल80 – 120
5 – 6 साल75 – 115
7 – 9 साल70 – 110
10 साल से ज्यादा60 – 100
20 साल100 – 170
30 साल95 – 162
35 साल93 – 157
40 साल90 – 153
45 साल88 – 149
50 years85 – 145
55 साल83 – 140
60 साल80 – 136
65 साल78 – 132
70 साल75 – 128

निष्कर्ष

स्वस्थ हार्ट रेट बनाए रखना आवश्यक है क्योंकि यह किसी भी व्यक्ति को हृदय संबंधी समस्याओं से बचाता है। अपने हृदय की गति जानने के लिए, टार्गेट हार्ट रेट कैलक्युलेटर का उपयोग करने का प्रयास करें।

टार्गेट हार्ट रेट कैलक्युलेटर आसानी से उपलब्ध हैं, उपयोग करने में सरल हैं और तेजी से परिणाम देते हैं। यह सामान्य हृदय गति को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने में मदद करता है।

हर व्यक्ति को दैनिक व्यायाम करना चाहिए। इससे तनाव, वजन घटाने, धूम्रपान से बचने और शराब का सेवन करने वालों को मदद मिलती है। इससे हृदय स्वस्थ बना रहता है।

और पढ़ें: लैप्रोस्कोपिक तकनीक से ओवेरिन सिस्ट सर्जरी कितनी सुरक्षित है?

हार्ट रेट कैलक्युलेटर से दिल की धड़कन का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन, इसके साथ ही दिल की धड़कन ठीक तरह से चले इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। जैसे- 

  • दिन की शुरुआत अच्छी होने के साथ-साथ सुबह का नाश्ता भी हेल्दी होना चाहिए। न्यूट्रिशन से भरपूर ब्रेकफास्ट करने से शरीर फिट रहने के साथ-साथ दिल भी स्वस्थ रहता है।
  • मछली का सेवन करें। मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मौजूदगी दिल को हेल्दी रखने के साथ-साथ दिल से जुड़ी बीमारियों से भी बचाता है। इसलिए टूना, सार्डिनेस और हेरिंग जैसी मछलियों का सेवन करना लाभकारी होता है। सप्ताह में कम से कम दो बार मछलियों का सेवन अवश्य करें।
  • वैसे गर्भावस्था के दौरान मछलियों के सेवन की मनाही होती है लेकिन, गर्भावस्था न हो तो ऐसी स्थिति में महिलाएं भी मछलियों का सेवन कर सकती हैं।
  • खुश रहें और कोशिश करें की आप ज्यादा से ज्यादा हसें। अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ बैठें और खुलकर बात करें। इस दौरान हंसी मजाक करें और खूब हसें
  • खुलकर हंसने से मूड अच्छा होने के साथ-साथ दिल भी स्वस्थ रहता है।
  • दिल को स्वस्थ रखने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन करने से लाभ मिलता है। दरअसल डार्क चॉकलेट के सेवन से शरीर में होने वाले सूजन को कम करने में सहायक होता है और साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
  • बादाम और अखरोट जैसे अन्य नट्स का सेवन अवश्य करना चाहिए। नट्स में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है। इसके नियमित सेवन से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचा जा सकता है।
  • वजन को संतुलित रखें। मोटापा दिल से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें या फिर वॉकिंग या स्वीमिंग करें। इसे वजन भी संतुलित रहेगा और हार्ट हेल्थ भी।
  • फैटी या ऑयली फूड का सेवन करने से बचें। क्योंकि ये हार्ट हेल्थ पर बुरा असर डाल सकते हैं। इनके कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। जिससे आगे चलकर हार्ट अटैक या हाय ब्लडप्रेशर का खतरा हो सकता है।

अगर आप हार्ट रेट कैलक्युलेटर से जुड़े या दिल से जुड़ी किसी बीमारी के बारे में किसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

किसी भी बीमारी से लड़ना आसान होता है अगर आपकी विल पवार स्ट्रॉन्ग हो। नीचे दिए इस वीडियो लिंक में मिलिए मिसेज पुष्पा तिवारी रहेजा से। मिसेज रहेजा ने कभी न ठीक होने वाली बीमारियों की लिस्ट में शामिल डायबिटीज को दी है मात।

डॉ. प्रणाली पाटील
डॉ. प्रणाली पाटील
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटीलफार्मेसी · Hello Swasthya
Bhawana Sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/02/2022