नया साल आते ही लोग अपने जीवन में कई तरह के बदलाव करना चाहते है। वजह सिर्फ इतनी होती है कि पहले से बेहतर किया जा सके। कोई फिट रहने के लिए बुरी आदतों को छोड़ना चाहता है, तो कोई सिंगल से इंगेज्ड होना चाहता है। क्या नए साल में सेक्स रिजोल्युशन के बारे में आपने सुना है। जी हां! सेक्स शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने का काम करता है। अगर आपकी सेक्स लाइफ ठीक नहीं चल रही है, तो आपको नए साल में सेक्स रिजोल्यूशन लेने की जरूरत है। नए साल में हेल्दी रिलेशनशिप के लिए आपको कुछ बातों को गांठ बांध लेना चाहिए। यहां हम आपको नए साल में हेल्दी रिलेशनशिप के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। आप इन टिप्स को अपनाने के साथ ही अपने पार्टनर को भी कुछ टिप्स दे सकते हैं।
नए साल में हेल्दी रिलेशनशिप के लिए करें इन टिप्स को फॉलो
अगर आपको लग रहा है कि आपकी सेक्स लाइफ में कोई नयापन नहीं है, तो अब आपको नए साल में कुछ बदलाव की जरूरत है। पहले आपको जानना होगा कि आपके पार्टनर को आपमें क्या चीजें पसंद नहीं आ रही हैं। हमें पता है कि उनके मन में आपके लिए बहुत प्यार है लेकिन रिश्तों में गर्माहट बनाएं रखने के लिए आपको कुछ चेंजेस करने पड़ेंगे। अगर आप बिजी शेड्यूल के चक्कर में पार्टनर को पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं, तो आपको ऐसी ट्रिक फॉलो करनी पड़ेंगी, जो कम समय में ज्यादा असर दिखाएं। नए साल में हेल्दी रिलेशनशिप बनाने के लिए आपको कुछ रेजोल्यूशन लेने पड़ेंगे।
प्यार की झप्पी में न करें कंजूसी
आपने सुना होगा कि प्यार की झप्पी देने से बड़ी प्रॉब्लम्स भी सॉल्व हो जाती है। आपको तो सिर्फ पार्टनर को खुश करना है। बिना बातचीत के अगर आपको पार्टनर को दिन में एक से दो बार गले प्यार से गले लगाते हैं, तो उन्हें बहुत खुशी होगी। आपके गले लगाने से पार्टनर खुश हो जाएंगे और गुड हॉर्मोन उनके मूड को अच्छा बनाने का काम करेगा। बिन बात किए ही आप पार्टनर को इस तरीके से खुश कर सकते हैं।
इंटिमेसी के दौरान कैसे कपड़े पहनती हैं आप?
नए साल में आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहिए। हो सकता है कि आप पहले सेक्स टाइम में कोई भी कपड़े पहन लेती हो लेकिन अब ऐसा बिल्कुल न करें। नए साल में हेल्दी रिलेशनशिप बनाने के लिए आपको छोटी-छोटी बातों पर ध्यान जरूर देना चाहिए। सेक्स से पहले माहौल बनाने के लिए आपको जतन करने की जरूरत है। आप नए साल में अपने लिए मनपसंद लिंगेरी ( Lingerie) खरीद सकती हैं। ऐसा करने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जाएगा। हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए टिप्स अपनाना चाहती हैं, तो इस बात को जरूर ध्यान रखें।
ऑर्गेज्म मिल गया और कहानी खत्म!
क्या आप भी ऑर्गेज्म मिल जाने के बाद सो जाते हैं? अगर ऐसा है, तो आपको अपनी तुरंत बदल लेनी चाहिए। आर्काइव ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर (Archives of Sexual Behavior) रिचर्स के अनुसार जो कपल्स देर तक बेड में साथ रहते हैं और सेक्स को एंजॉय करते हैं, वो ज्यादा सेटिस्फाई फील करते हैं। ऑर्गेज्म को गोल ऑफ सेक्स भले ही कहा जाता हो लेकिन आपको ऑर्गेज्म के बाद भी हसीन पलों को साथ में गुजारना चाहिए और उसका लुफ्त उठाना चाहिए। ऐसा करने से आपके रिश्तों में मजबूती आएगी और आप सेक्स का पूरा मजा ले सकेंगे।
मास्टरबेशन को ‘न’ नहीं कहें ‘हां’
अगर आपको मास्टरबेशन करना अच्छा लगता है, तो आपको इस आदत को नए साल में न नहीं कहना चाहिए। अगर आपने मास्टरबेशन अब तक नहीं किया है, तो अब नए साल में आप इसे अपना सकते हैं। मास्टरबेशन करने से आपको उन पॉइंट्स के बारे में अच्छे से जानकारी मिल जाती है, जो आपको प्लेजर देते हैं। सोलो सेशन के दौरान आपको एंजॉय करने के साथ ही सेल्फ प्लेजर और नापसंद आने वाली चीजों के बारे में गहराई से जानकारी मिलती है। आप आसानी से पेल्विक मसल्स को एक्टिवेट कर सकते हैं। मास्टरबेशन के बारे में आप अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से भी राय ले सकते हैं।
क्या आपके पार्टनर को पसंद है डांस?

अब आप सोच रहे होंगे कि सेक्स टिप्स में डांस कैसे हेल्प कर सकता है? डांस करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। अगर आपको और आपके पार्टनर को डांस करना पसंद है, तो आप डांस क्लास जरूर ज्वाइन करें। डांस क्लास के दौरान आप अपने पार्टनर को बेहद करीब महसूस करेंगे। आप साथ में स्विंग और सालसा कर सकते हैं। सेंशुअल टचिंग आपके रिश्तों में गर्माहट को बरकरार रखेंगी और फोरप्ले के दौरान आप अधिक प्लेजर महसूस कर सकेंगे।
जर्नल ऑफ सेक्शुअल रिसर्च के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों को सेक्स के पहले करीब 20 मिनट के लिए फोरप्ले करना चाहिए। लेकिन वास्तव में ये केवन 10 मिनट या उससे कम समय का ही होता है। आपको फोरप्ले का पूरा मजा लेना चाहिए। फोरप्ले के दौरान ऑर्गेज्म की चिंता नहीं करनी चाहिए बल्कि उस पल को एंजॉय करना चाहिए। महिला और पुरुष, दोनों को ही फोरप्ले को एंजॉय करने के लिए एक्ट्रा एफर्ट की जरूरत होगी। नए साल में आप फोरप्ले को अधिक एंजॉय करने का रिजोल्युशन ले सकते हैं।
सेक्स के दौरान किसी खास पार्ट को छूने से पार्टनर को अच्छा लग सकता है। आपको इस बारे जानने की कोशिश करनी होगी कि आपके पार्टनर को कब ज्यादा एक्साइटमेंट फील होता है। नए साल में आपको ये जरूर ट्राई करना चाहिए। अगर आप सेक्स के दौरान कुछ एक्सपेरिमेंट नहीं करेंगे, तो सेक्स के दौरान बोरियत महसूस हो सकती है। अगर आपको ऐसा करने में दिक्कत महसूस हो रही है, तो आप इस बारे में पार्टनर से भी पूछ सकते हैं। ऐसा करने से दोनों को सेटिस्फेक्शन फील होगा।
सेक्स पुजिशन को भी बदल कर देखें
सेक्स लाइफ के लिए टिप्स तो आपने बहुत से पढ़ लिए होंगे लेकिन सेक्स पुजिशन को लेकर अब भी आपके मन में कई सवाल होंगे। अब तक आपको ये तो समझ आ ही गया होगा कि हर किसी का कंफर्ट जोन अलग होता है। यानी जो सेक्स पुजिशन आपको पसंद है, वो किसी और को नापसंद हो सकती है। आप नए साल में कुछ नई सेक्स पुजिशन्स अपना सकती हैं। ऐसा करने से हो सकता है कि आपको ज्यादा प्लेजर फील हो। आप सेक्स पुजिशन्स को लेकर अपने पार्टनर से भी बात करें।
अब तो आपको समझ आ ही गया होगा कि नए साल में हेल्दी रिलेशनशिप के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आपको सेक्स संबंधी किसी प्रकार की समस्या है, तो पहले उसका ट्रीटमेंट जरूर कराएं। आप अधिक जानकारी के लिए सेक्स एक्सपर्ट से भी बात कर सकती हैं। आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं।