backup og meta

युवाओं के लिए कामसूत्र की जानकारी क्यों अहम है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/07/2022

    युवाओं के लिए कामसूत्र की जानकारी क्यों अहम है?

    सेक्स शब्द सुनकर भारत में आज भी लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। जैसे न जाने किसी ने सेक्स कहकर क्या अपराध कर दिया हो। ये बात जरूर है कि इंटरनेट की क्रांति ने सेक्स और पोर्नोग्राफी संबंधित कंटेन्ट को काफी बढ़ावा दिया है। इसके साथ ही दुनिया भर में किशोर एचआईवी के​ शिकार भी हो रहे हैं। इस सबके बावजूद युवाओं को सेक्स एजुकेशन देने से लोग कतराते हैं। ऐसे में सेक्स एजुकेशन के लिए कामसूत्र से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। युवाओं के लिए कामसूत्र यह सीख देता है कि पहले 64 कलाओं का ज्ञान किशोर में होना चाहिए उसके बाद ही उसकी शादी करनी चाहिए। शादी संबंध बनाने के लिए उस जमाने में अनिवार्य था पर आज की बात कि जाए तो शादी से पहले ही शारीरिक संबंध बन जाते हैं, पर सेक्स और जीवन दोनों का ज्ञान उनमें बहुत कम होता है।

    देखा जाए तो सेक्स और कामसूत्र जैसे शब्दों को लोग अभी भी बोलने से थोड़ी नरमी बरतते हैं। भले ही वह कितने भी खुले विचार के क्यों न हों फिर भी इस बारे में बोलने पर थोड़ा सावधानी ही बरतते हैं। ऐसे में समझने की कोशिश करते हैं की युवाओं के लिए कामसूत्र की जानकारी सही है या नहीं।

    और पढ़ें: अब वो कॉन्डम के लिए खुद कहेंगे हां, जरा उन्हें भी ये आर्टिकल पढ़ाइए

    युवाओं के लिए कामसूत्र (Kamasutra For youth)

    जीवन के हर पहलू की जानकारी देता है

    युवाओं के लिए कामसूत्र इसलिए जरूरी है क्योंकि वह युवाओं को सेक्स और सेक्स पुजिशन की ही नहीं विवाह, पारिवारिक संबंध, दाम्पत्य जीवन, सामाजिक जीवन, धर्म, अर्थ मोक्ष सभी की विस्तृत जानकारी देता है। दरअसल, कामसूत्र से पहला और आखरी अर्थ सिर्फ शारीरिक संबंध बनाना ही होता है।

    [mc4wp_form id=”183492″]

    जीवन साथी का चुनाव करना सिखाता है (Help t0 choose Spouses teaches to choose)

    कामसूत्र में जीवन साथी के संभोग ही नहीं उसके चुनाव पर भी जोर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि स्त्री को कैसे पुरुष का चुनाव करना चाहिए और पुरुष को महिलाओं को जीवन साथी के रूप में चुनने की जानकारी दी है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति कामसूत्र से जुड़ी अपनी विचारधारा जोड़ता है, तो सबसे पहले यह ध्यान से सुने की वह क्या कह रहा है।

    महिलाओं को रास्ता दिखाता है

    इसमें पति को रिझाने के लिए सुंदर वस्तुओं व वस्त्रों का उपयोग करने की सलाह ही नहीं महिलाओं को सौंदर्य के साथ बुधिमता की देवी होने की शिक्षा दी गई है। कामसूत्र महिलाओं को एक अच्छी पत्नी बनने के साथ ही कुशल, सुन्दर और निपुण होने का मार्गदर्शन करता है।

    और पढ़ें: स्टेप-बाय-स्टेप जानिए महिला कंडोम (Female condom) का इस्तेमाल कैसे करें

    अच्छा पति बनना सिखाता है (For a good Husband)

    महिलाओं को एहमियत नहीं दी गई है ऐसा नहीं है उस समय में होने के बावजूद पुरुषों को अपनी पत्नी की खुशी का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। पुरुषों को हमेशा अपनी पत्नी की खुशी का ध्यान रखना चाहिए। इसमें विस्तार से बताया गया है कि पत्नी के साथ फिजिकल इंटिमेसी बढ़ाने से पहले इमोशनल इंटिमेसी बढ़ाना जरूरी है।

    एक-दूसरे को समझने की कोशिश करता है ( For good understanding)

    कामसूत्र में सुहाग रात की चर्चा भी समझाकर की गई है। कामसूत्र के अनुसार सुहाग रात वाले दिन पति पत्नी को बिस्तर पर न सो कर जमीन पर सोना चाहिए। यहां यह साफ समझाया गया है की सुहाग रात वाले दिन पत्नी से शारीरिक संबंध न बनाकर एक-दूसरे के स्वभाव को समझने की कोशिश करें। आज के वक्त में कपल एक दूसरे को पहले से जान लेते हैं लेकिन, एक वक्त ऐसा भी था जब फोन, व्हाट्सअप, फेसबुक या लोगों तक जुड़ने का कोई जरिया नहीं था। कामसूत्र में यह भी कहा गया है की जबतक स्त्री सेक्स के लिए तैयार न हो तबतक शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।

    और पढ़ें: कौन-कौन से हैं सेक्स से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल और पाइए उनके जवाब

    युवाओं के लिए कामसूत्र (Kamasutra for youth) : सिर्फ सेक्स नहीं, जीवन का भी ज्ञान

    सामाजिक व्यवहार की जानकारी (For Good Social Behaviuor)

    इसमें बताया ​गया है कि वैवाहिक जीवन के बाद आपको किन-किन जिम्मेदारियों को निभाना है और समाज में किस तरह का व्यवहार करना है। रोज सुबह नहाने से लेकर दोस्तों व परिवार वालों के साथ उठने-बैठने और बातचीत करने की चर्चा भी इसमें की गई है।

    और पढ़ें: शादी और रिलेशनशिप से जुड़े रोचक तथ्य

    स्वस्थ जीवन की जानकरी (For Healthy Life)

    अपनी सेक्सशुअल एनर्जी को सही तरह से इस्तेमाल करने से लेकर मोक्ष की प्राप्ति तक की बात इसमें बताई गई है। इसमें स्वस्थ जीवन जीने की जानकारी दी गई है। सौ साल तक स्वस्थ जीवन धर्म अर्थ काम के साथ जीने के बाद मोक्ष की प्राप्ती के लिए जीवनशैली को महत्व दिया गया है।

    युवाओं के लिए कामसूत्र समझने के साथ-साथ कुछ अन्य टिप्स भी अवश्य फॉलो करें। जैसे:-

    1. कामसूत्र में सेक्स की 64 पोजीशन के बारे में बताया भी बताया गया है, जो कि आपके आनंद को और बढ़ा सकती हैं और नियमित प्रक्रिया में रोचकता डाल सकती हैं। इन पोजीशन में डॉगी स्टाइल, बटरफ्लाई, रिवर्स काउगर्ल, स्पून पोजीशन आदि शामिल हैं, जिन्हें पाश्चात्य देशों से आया माना जाता है, जबिक यह पूरी तरह से प्राचीन हैं।
    2. कामसूत्र में कुछ ऐसे फूड्स के बारे में भी बताया गया है, जिससे आपकी यौन इच्छा बढ़ती है और आपकी परफॉर्मेंस में भी बेहतरी होती है। इन फूड्स और ड्रिंक्स में दूध, केसर, एस्परैगस, लहसुन, अश्वगंधा, मेथी, जायफल आदि शामिल हैं।
    3. कामसूत्र में फोरप्ले पर भी लिखा गया है। कामसूत्र के मुताबिक फोरप्ले महिलाओं और पुरुषों को ऑर्गेज्म प्राप्त करने में काफी मदद करता है। इसके लिए, महिलाएं पुरुषों के पेनिस, गर्दन और अन्य संवेदनशील शारीरिक हिस्सों के साथ चुंबन, काटना या जीभ से आनंद दे सकती हैं। इसी तरह, कामसूत्र टिप्स में बताया गया है कि पुरुष महिलाओं के स्तनों, गर्दन,  क्लिटोरिस , वजायना, कूल्हों, कमर, कान के नीचे का भाग आदि को दांत, होंठ और जीभ की सहायता से उत्तेजित कर सकते हैं।
    4. कामसूत्र टिप्स में यह भी जानकारी है कि, महिलाओं के संवेदनशील हिस्से आपस में जुड़े होते हैं। मतलब अगर आप महिला के निपल्स के साथ फोरप्ले करेंगे तो उन्हें क्लिटोरिस में भी सेंसेशन फील होंगी और आप इन संवेदनशील हिस्सों को एकसाथ उत्तेजित करके उन्हें ऑर्गेज्म प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।
    5. कामसूत्र में बताया गया है कि, महिलाओं की वजायना से ऊपर पेट का हिस्सा काफी संवेदनशील होता है। जिसके साथ आप दांत, लिप्स और जीभ से आनंद दे सकते हैं। यह काफी काम का कामसूत्र टिप्स हो सकता है।
    6. इसके अलावा, कामसूत्र टिप्स में महिलाओं के जी-स्पॉट को उत्तेजित करने वाली सेक्स पोजीशन का इस्तेमाल करने की बात कही गई है। इसके लिए आप काउगर्ल या रिवर्स काउगर्ल सेक्स पोजीशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    महिला हो या पुरुष दोनों के लिए ही इसमें जीवन को खुशहाल बनाने का मंत्र मौजूद है। युवाओं के लिए कामसूत्र सिर्फ अच्छे दाम्पत्य जीवन के लिए ही नहीं सुखी जीवन के लिए भी जरूरी ग्रंथ है।

    यदि आपका इससे जुड़ा कोई प्रश्न है या आप अधिक जानकारी चाहते हैं तो इसके लिए अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/07/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement