सेक्स से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल 5:
क्या ओरल सेक्स करते हुए प्रोटेक्शन का प्रयोग करना चाहिए?
सेक्स से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल मेंं से यह सवाल बहुत महत्वपूर्ण है। इसका जवाब है कि हाँ, हालांकि ओरल सेक्स करते हुए सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) की संभावना कम होती है। लेकिन, फिर भी इनकी संभावना से पूरी तरह से मना नहीं किया जा सकता है। कई STDs गुप्तांगों से मुंह और मुंह से गुप्तांगों तक जा सकती हैं। इसलिए आप गुप्तांगों से एचआईवी समेत कई एसटीडी का शिकार हो सकते हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप ओरल सेक्स का मजा नहीं ले सकते। बल्कि पूरी तरह से प्लान करें, अपने पार्टनर से बात करें और प्रोटेक्शन का प्रयोग करें।
सेक्स से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल 6:
क्या गर्भावस्था मेंं सेक्स करना सुरक्षित है?
हाँ, गर्भावस्था मेंं सेक्स करना सुरक्षित है। इस दौरान आप वजाइनल और ओरल सेक्स दोनों का मजा ले सकते हैं। लेकिन इन स्थितियों मेंं आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए:
- सर्विक्स(cervix) योनि और मूत्राशय के बीच मेंं बैरियर का काम करता है। इसमेंं बदलाव जैसे समय से पहले फैलने के कारण अगर आप सेक्स करते हैं तो आप समय से पहले प्रसव का सामना कर सकते हैं।
- अगर आपका पहले भी समय से पहले प्रसव या गर्भपात हुआ है तो डॉक्टर आपको सेक्स के लिए मना कर सकते हैं। वीर्य मेंं प्रोस्टाग्लैंडीन होते हैं, और संभोग के दौरान, आपका मस्तिष्क ऑक्सीटोसिन छोड़ता है। ये दोनों हार्मोन संकुचन को बढ़ाने मेंं मुख्य भूमिका निभाते हैं।
- अगर आप योनि से डिस्चार्ज का अनुभव कर रहे हैं तो आप डॉक्टर की सलाह लें। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके बच्चे की थैली के आस-पास की दीवार टूट गई होगी। इस स्थिति मेंं संभोग से आपके संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
- सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज(STD) या योनि से ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होने की सूरत मेंं भी सेक्स करने से बचे।
और पढ़ें: अगर आप गर्भवती हैं तो जानिए अपनी डिलीवरी डेट हमारे डिलीवरी डेट कैलकुलेटर से
सेक्स से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल 7:
क्या कंडोम से सेक्स मेंं अलग महसूस होता है?
अगर आप लोगों से इस सवाल को पूछेंगे तो अधिकतर का जवाब यही होगा कि हां, कंडोम के साथ सेक्स मेंं अलग महसूस होता है।कई लोग इसे अच्छा मानते हैं, तो कुछ लोग नहीं। कुछ लोगों का मानना है कि कंडोम के साथ सेक्स करने से वो आरामदायक महसूस करते हैं और उन्हें STDs या गर्भावस्था की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती। वहीं, कुछ लोग यह शिकायत करते हैं कि वो कंडोम से कुछ भी महसूस नहीं कर पाते। यानी जितने लोग उतने उत्तर, लेकिन अगर आप कंडोम का प्रयोग कर के कुछ अलग महसूस कर भी रहे हैं तो याद रखें कि केवल कंडोम से आप STDs, जैसे HIV से बचा सकता है।
यह तो हैं कुछ सेक्स से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब। इनके अलावा भी कुछ अन्य सवाल आपके मन मे हो सकते हैं। अगर ऐसा है तो उन्हें किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से पूछें। अपने मन में सेक्स को लेकर किसी भी तरह की शंका या दुविधा को न आने दें। सेक्स के बारे मे सवाल पूछने से झिझकें या शर्माएं नहीं, बल्कि पूछें ताकि आपको इस बारे में सही ज्ञान प्राप्त हो। सेक्स से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल हों या सेक्स एजुकेशन के बारे में अवश्य समझें।