सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए: फ्लैक्स सीड (Flaxseeds)
फ्लैक्स सीड को अलसी का बीज कहा जाता है। औमतार पर इसका इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जाता है। साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी घटाता है। लेकिन, यह सेक्स पावर फूड भी होता है, जो महिलाओं के एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है, जो उनमें सेक्स पावर भी बढ़ा सकती है। अलसी के बीज में फाइटोएस्ट्रोजन होता है, जो सेक्स पावर फूड के तौर पर काम करता है।
सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए: सेब (Apple)
सेब महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने में मदद कर सकता है। अगर लंबे समय तक सेक्स का आनंद लेना चाहती हैं, तो हर दिन नियमित तौर से सेब खाएं। सेब में एंटी-ऑक्सिडेंट और फ्लेवोनॉएड पाया जाता है, जो महिलाओं के निजी अंगों में खून के प्रवाह को बढ़ाता है। इसके साथ ही, सेब के सेवन से सेक्स के दौरान होने वाले दर्द से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए: पालक (Spinach)
पालक, महिला सेक्स पावर फूड का सबसे अच्छा विकल्प होता है। इसे कई तरह से खाया जा सकता है। आप चाहें तो, इसका जूस पी सकते हैं या इसे सब्जी के तौर पर भी खा सकते हैं। इसके अलावा, आप इसके पकौड़े भी खा सकते हैं। यह हर तरह से आपकी सेक्स पावर को बढ़ाने में मददगारी होता है। पालक खाने के और भी कई फायदे होते हैं। पालक भूख बढ़ाने में मददगार हो सकता है। साथ ही, यह पेट के नीचे खून के प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे मूड में बदलाव आता है। पालक में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा, इसके गुण वाइग्रा की तरह काम करते हैं, तो यकीनन यह आपकी सेक्स पावर को चरम पर पहुंचा सकता है।
अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।