backup og meta

सुहाग रात का अर्थ सिर्फ फिजिकल इंटिमेसी को बढ़ाना नहीं है : कामसूत्र

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/07/2020

    सुहाग रात का अर्थ सिर्फ फिजिकल इंटिमेसी को बढ़ाना नहीं है : कामसूत्र

    शादी के बाद दूल्हा-दूल्हन की पहली रात को सुहाग रात कहते हैं। इसे खास बनाने के लिए कपल के कमरे व बेड को फूलों से सजाया जाता है। कहा जाता है कि फूलों की महक की तरह कपल के रिश्ता भी महक और मिठास से भर जाता है। सुहाग रात को लेकर ज्यादातर लोगों की एक ही सोच है। लोग इसे एक रिवाज मानते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं होता है कि फर्स्ट नाइट पर ही सेक्स किया जाए। आपको अपने पार्टनर को पहले कंफर्ट जोन में लाना चाहिए। भले ही इसमें दो दिन लगे या दो महीने। कामसूत्र से यह सीख मिलती है कि सुहाग रात का अर्थ फिजिकल इंटिमेसी को बढ़ाना नहीं है। सुहाग रात के दिन आप पूरी तरह एक-दूसरे को नहीं जानते तो इमोशन इंटिमेसी कम होती है। इसलिए सुहाग रात के दिन फिजिकल रिलेशन के बजाए एक-दूसरे को समझने में ध्यान देने की जरूरत होती है।

    और पढ़ें: कहीं आपकी लो सेक्स ड्राइव (low sex drive) का कारण ये दवाएं तो नहीं?

    सुहाग रात के बारे में क्या कहता है कामसूत्र? (What does Kamasutra say about Suhag Raat?)

    पहले दिन ना करें संभोग (Do not have sexual intercourse on first night)

    कामसूत्र में सुहाग रात के पहले दिन संभोग की सलाह नहीं दी गई है। इसमें बताया गया है कि पहले दिन वर-वधू दोनों एक-दूसरे के लिए अजनबी होते हैं। इसलिए दोनों को पहले एक-दूसरे को जानने में समय बिताना चाहिए। जब तक आपका पार्टनर आपके साथ सहज न करें तब तक आपको संभोग नहीं करना चाहिए। आप चाहे तो शुरुआत के कुछ दिन किसिंग और फोरप्ले कर सकते हैं। धीरे-धीरे आपका पार्टनर आपके साथ कंफर्ट होने लगेगा तब अगला कदम बढ़ाएं।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    बिस्तर पर ना सोएं (Do not sleep on bed)

    म​हर्षि पहले दिन बिस्तर पर सोने के बजाए जमीन पर सोने की सलाह देते हैं। कामसूत्र में शादी के बाद कपल्स को शुरुआत के तीन दिनों तक जमीन पर सोने के लिए बताया गया है।  इसके साथ ही तीन दिन तक संभोग न करें और मिर्च मसालों वाले खाने से परहेज करें।

    यह भी पढ़ें: स्टेप-बाय-स्टेप जानिए महिला कंडोम (Female condom) का इस्तेमाल कैसे करें

    यौन संबंध बनाने से पहले एक-दूसरे को समझें (Understand each other before having sex)

    इस बात पर महर्षि वात्स्यायन ने बहुत जोर दिया है कि पति-पत्नी को एक-दूसरे को समझने में समय बिताना चाहिए। घर में आए मेहमानों को समय देना उनके साथ व्यवहार व घर के कामों में हाथ बटाने से भी एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलता है। दिन भर एक-दूसरे के व्यवहार को जानने की कोशिश करें। कुल मिलाकर कामसूत्र में एक-दूसरे की जांच परख पर सबसे पहले ध्यान देने पर जोर दिया गया है।

    एक-दूसरे की पसंद-नापसंद समझें (Understand each others likes and dislikes)

    कामसूत्र एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को समझने पर भी ध्यान केंद्रित करता है। पति-पत्नी एक साथ खाना खाएं व मनोरंजन करें। इससे भी शादी-शुदा जीवन सुखमयी होता है। कामसूत्र के अनुसार शादी का मतलब पहले दिन संभोग करना नहीं है। सबसे पहले आप दोनों एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें व एक दूसरे को अच्छे से जाने पहचानें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होता है। आप दोनों के जिस्म से पहले दिल का मिलना जरूरी होता है।

    और पढ़ें: कहीं आपकी लो सेक्स ड्राइव (low sex drive) का कारण ये दवाएं तो नहीं?

    कम मसालेदार खाना खाना चाहिए (Eat less spicy food)

    बताया गया है कि तीन रातों तक सेक्स से दूर रहना चाहिए और कम मसालेदार या बिना मसाले वाला खाना खाना चाहिए। कम मसाले खाने से अर्थ यह हो सकता है कि मसाले शरीर में उत्तेजना पैदा करते हैं और आप अनचाहे ही संभोग की स्थिति में पहुंच सकते हैं। इसलिए स्पाइसी फूड से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा।

    स्त्री के विश्वास और प्यार को जीतें (Win woman trust and love)

    स्त्री के विश्वास और प्यार को जीतने के लिए पुरुषों को हिदायत दी गई है कि जब एक-दूसरे को समझने लगें उसके बाद स्त्री को गले लगाने के साथ उससे प्यार भरे शब्द कहने के बाद ही प्यार में आगे बढ़ें। इससे महिलाओं में विश्वास जागता है और उनका डर भी धीरे-धीरे समाप्त होता है। अपनी पत्नी के साथ समय बिताएं। उनके साथ खेल खेलें व हर वो चीज करें जिससे उन्हें खुशी पहुंचे। वो अपना घर छोड़कर आपके पास आई हैं, तो उन्हें खुश रखना आपका फर्ज बनता है। उन्हें गिफ्ट देकर सरप्राइज दें। एक बार आपकी पार्टनर आपको प्यार दिखाने लगे आप उनका हाथ थामें। उनके आगे अपने प्यार का इजहार करें।

    और पढ़ें: सेक्स स्टैमिना बढ़ाने के इन उपायों को आजमाएं और सेक्स-लाइ‍व को रिजूवनेट करें

    पान भी है प्यार का इजहार (Paan is also an expression of love)

    पत्नी गले लगने पर संकोच ना करें और आलिंगन का आनंद महसूस करें तो पति को उसे पान खिलाना चाहिए। पत्नी द्वारा पान खाने का अर्थ होगा कि पत्नी भी दो से एक होने के लिए तैयार है। कामसूत्र में महिलाओं की हामी को बहुत एहमियत दी गई है। इसमें कहा गया है कि यदि प​त्नी डर के कारण मना करें या शर्म के कारण इंकार करें तो उसके सामने मिन्नत करने से गुरेज नहीं करना चाहिए। इसमें जबरन संबंध बनाने से पतियों को सावधान किया गया है।

    जिंदगी भर साथ निभाने का भरोसा (Trust to keep up with life)

    महिलाओं में डर और संकोच दोनों होता है। हम महिला के मन में कहीं न कहीं पति को खोने का डर लगा रहता है। इसलिए अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहें। यदि पत्नी गले लग गई है तो पति को जिंदगी भर साथ निभाने और किसी भी तीसरी स्त्री को बीच में नहीं लाने का भरोसा देना चाहिए। इसके साथ ही सुहाग की तीसरी रात को पत्नी को 64 कलाओं की जानकारी देनी चाहिए। जब पति पत्नी में विश्वास जगाता है और साथ निभाने का भरोसा देता है और उसकी सुंदरता व्यवहार आदि की प्रशंसा करता है तो पत्नी का भरोसा मन से ही नहीं तन से भी जीत जाता है। इसके बाद दोनों को एक होकर 64 कलाओं का आनंद भोगना चाहिए।

    और पढ़ें: सेक्स को लेकर हमेशा रहे जागरूक, ताकि सुरक्षित सेक्स कर बीमारियों से कर सकें बचाव

    कामसूत्र की सबसे अद्भूत बात यह है कि इसमें महिलाओं के साथ सुहाग रात की पहली रात सेक्स करने की सीख नहीं दी गई है। एक-दूसरे को जानने-समझने के बाद ही दाम्पत्य जीवन का सुख भोगने की सीख दी गई है। हमें उम्मीद है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में सुहाग रात के बारे में कामसूत्र में क्या बताया गया है, इससे जुड़ी जानकारी दी गई है। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल है तो आप उसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा यह भी आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/07/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement