backup og meta

मूंगफली के ये 7 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/07/2020

    मूंगफली के ये 7 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

    मूंगफली खाने में जितनी टेस्टी है, इसके फायदे भी उतने हैं। इसकी सबसे अच्छी बात है कि यह कम कीमत में उपलब्ध होती है। इसे बादाम का सप्लीमेंट भी कह सकते हैं। मूंगफली आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसमें पोटैशियम, मैंगनीज, कॉपर, कैल्शियम,आयरन और सेलेनियम जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली विभिन्न तरह की मेटाबोलिज्म क्रियाओं के लिए जरूरी हैं।

    भोपाल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और लेखक अबरार मुल्तानी कहते हैं कि बादाम एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है, लेकिन, यह काफी महंगा होता है। इसलिए, आम लोग इसे रोजाना नहीं खा सकते। लेकिन, प्रोटीन, अच्छी वसा, मिनरल्स और विटामिन तो हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं। ऐसे में, हमें एक सस्ता विकल्प पता होना चाहिए, ताकि, हम अपने शरीर की जरूरतों को आसानी से और कम खर्च करके पूरी कर सकें। बादाम का सबसे बेहतरीन सस्ता विकल्प है मूंगफली। इसको खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। जानते हैं इनके बारें में।

    • यह बादाम की ही तरह शरीर से बुरे कॉलेस्ट्रॉल को कम करती है और अच्छे कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। इसमें मोनो-अनसचुरेटेड फैटी एसिड खासतौर पर ओलिक एसिड होता है, जिससे दिल संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
    • बादाम की ही तरह मूंगफली में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसलिए, रोजाना कुछ मात्रा में मूंगफली का सेवन करना मसल्स और हड्डियों के लिए बेहद लाभकारी है।
    • मूंगफली में विटामिन-बी3 पाया जाता है। इसे ब्रेन फूड के तौर पर जाना जाता है। इसमे मौजूद नियासिन तत्व दिमाग की शक्ति को बढ़ाता है, जिससे भूलने की बीमारी, डिप्रेशन, टेंशन आदि की प्रॉब्लम दूर होती है। इसलिए, अगर आप तनाव में हैं, तो मुट्ठीभर मूंगफली जरूर खाएं।
    • बादाम की ही तरह मूंगफली में भी ओमेगा-6 फैटी एसिड्स भी भरपूर मात्रा में मिलता है, जो स्वस्थ कोशिकाओं और अच्छी त्वचा के लिए जिम्मेदार है। इसलिए, मूंगफली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
    • इसमें कैल्शियम और विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
    • बादाम की ही तरह मूंगफली में भी विटामिन-ई की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कैंसर होने का खतरा कम होता है और बाल हेल्दी होते हैं।
    • यही नहीं, मूंगफली में कार्ब्स भी कम मात्रा में पाए जाे हैं, जो डायबिटीज के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
    • दो अध्ययनों में यह सामने आया है कि मूंगफली पुरुष और महिलाओं में पित्त की थैली की पथरी के खतरे को कम करने में मदद करती है।

    मूंगफली खाने के फायदे तो आप समझ ही गए होगे। तो, अगर आपने इसे अपने खानपान में शामिल नहीं किया है, तो इसे खाना शुरू करें। चूंकि, इसमें भरपूर रूप में प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में कुछ लोगों को प्रोटीन से एलर्जी भी हो सकती है, तो ऐसे लोग एक बार अपने डॉक्टर से इस बारे में सलाह ले लें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/07/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement