backup og meta

10 शेविंग टिप्स, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 06/08/2020

    10 शेविंग टिप्स, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे!

    महिलाओं के लिए शेविंग अब बस चुटिकों का काम माना जाता है लेकिन, असलियत इससे थोड़ी अलग है। आप चाहे पहली बार शेविंग कर रही हों या 10वीं बार लेकिन, हर बार शेविंग के दौरान कोई न कोई गड़बड़ी तो जरूर ही करती होंगी। जिसके कारण हर बार कोई न कोई समस्या भी देखी जाती है, जैसे- कट जाना, त्वचा पर लाल चकत्ते निकल आना या स्मूद शेविंग न हो पाना। कई बार सही से शेविंग न कर पाने के कारण छोटे दाने या उभार की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इन सब समस्याओं से बचना है और क्लीन शेव पाना है तो इन टिप्स को जरूर आजमाएं।

    1.शेविंग बनाने का तरीका:  त्वचा को साफ करें

    शेविंग करने से पहले जरूरी होता है कि त्वचा को साफ करें, ताकि डेड स्किन और धूल त्वचा से साफ हो जाए और साथ ही त्वचा भी नाजुक हो जाए। ऐसा करने से आपको स्मूद शेविंग मिलेगी।

    2.शेविंग टिप्स:  नहाने के बाद करें शेविंग

    नहाने के बाद अगर शेविंग करें, तो यह सबसे अच्छा तरीका होता है शेविंग का। अक्सर महिलाएं यहां पर गलती कर जाती है। अधिकतर महिलाएं नहाने से पहले ही शेविंग करती हैं लेकिन, अगर नहाने के बाद शेविंग करेंगी, तो बाल नाजुक हो जाते हैं। नाजुक बाल आसानी से हटाएं जा सकते हैं।

    और पढ़ेंः क्या प्यूबिक हेयर हटाना सही है? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

    3. शेविंग करने का तरीका: शेविंग क्रीम का करें इस्तेमाल

    शेविंग के दौरान साबुन या बॉडी वॉश का उपयोग न करें। बल्कि, शेविंग क्रीम या फोम का इस्तेमाल करना चाहिए। यह त्वचा को नमी देता है और शेविंग में मदद करता है। ऐसा करने से कटने का जोखिम बहुत कम हो जाता है। कुछ लोग शेविंग क्रीम की जगह साबुन का यूज करते हैं जो पूरी तरह से गलत है। शेविंग क्रीम बालों को सॉफ्ट बनाने का काम करती है, जबकि साबुन ऐसा अच्छी तरह से नहीं कर पाता है। मार्केट में डिफरेंट टाइप की शेविंग क्रीम उपलब्ध हैं। साबुन का इस्तेमाल करने से त्वचा रूखी हो जाती है। आप फॉम, जेल या फिर हेयर कंडीशनर का यूज भी कर सकते हैं। ऐसा करने से रेजर ग्लाइडिंग में आसानी होती है।

    4.शेविंग टिप्स:  हल्के हाथों के करें इस्तेमाल

    शेविंग करते समय हाथों को एकदम हल्का प्रेशर दें। अगर शेविंग के दौरान हाथ पर जोर देंगी, तो इससे त्वचा के कटने के मौके बढ़ सकते हैं, स्किन भी छिल सकती है।

    5. शेविंग टिप्स: बालों की उल्टी दिशा में चलाएं रेजर

    शेविंग करते समय रेजर को हमेशा बालों की उल्टी दिशा में चलाएं।

    और पढ़ेंः जानें, पुरुषों के लिए जरुरी वैक्सिंग टिप्स

    6. शेविंग टिप्स: मेल रेजर को बोलें ‘ना’

    शेविंग के दौरान अक्सर महिलाएं कुछ गलतियां करती है। उन्हीं में से एक गलती है महिलाओं का अपने साथी पुरुष के रेजर का इस्तेमाल करना। एक बात ध्यान रखें कि रेजर हेयर ग्रोथ के अनुसार ही डिजाइन किए जाते हैं। महिलाओं के लिए अलग रेजर आते हैं और पुरुषों के लिए अलर रेजर उपलब्ध हैं। महिलाओं के रेजर मुख्य रूप से बॉडी हेयर के लिए डिजाइन किए जाते हैं। वहीं पुरुषों को भी महिलाओं के रेजर का प्रयोग करने से बचना चाहिए। आपको गलत धारणा से बाहर निकलना होगा।

    और पढ़ेंःबोटोक्स गाइड: जानिए चेहरे को जवां बनाने वाली इस तकनीक के बारे में सबकुछ

    7.स्क्रब करें

    शेविंग करने के बाद त्वचा पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे शेविंग के बाद त्वचा पर काले धब्बे नहीं दिखाई देगी और स्किन भी ग्लो करेगी।

    8.शेविंग टिप्स:  एसपीएफ क्रीम का करें इस्तेमाल

    शेविंग के बाद स्क्रब करना आपकी मर्जी पर निर्भर कर सकता है। लेकिन, शेविंग के बाद एसपीएफ क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें। क्योंकि, शेविंग के बाद त्वचा बहुत संवेदनशील हो जाती है, जिससे टैनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए, घर से बाहर निकलने से पहले त्वचा पर एसपीएफ क्रीम जरूर लगाएं।

    9. शेविंग टिप्स: शेविंग से हेयर ग्रोथ का संबंध

    कुछ लोगों के मन में ये धारणा होती है कि बार-बार शेविंग करने से हेयर ग्रोथ तेजी से होगा। इसी सोच के कारण लोग लंबे समय बाद शेविंग का सोचते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप शेविंग करते हैं तो एक निश्चचित समय बाद ही बाल बढ़ेंगे। ऐसा नहीं है कि वो जल्दी बढ़ने लगेंगे। अगर आपको भी ये भ्रम है तो आप इससे बाहर निकलिए। बालों का तेजी से बढ़ना या फिर धीमी ग्रोथ होना हार्मोन पर निर्भर करना है, न कि शेविंग पर। अब जब भी आपको शेविंग करनी हो तो इस बात को मन से निकाल दीजिएगा।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    10. शेविंग के दौरान ब्लेड को बदलें

    क्या आप शेविंग के दौरान पुरानी ब्लेड का इस्तेमाल करते हैं ? अगर ऐसा है तो आपको अपनी आदत सुधारने की जरूरत है, क्योंकि ब्लेड को न बदलने से इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता है। अगर शेविंग के दौरान कट लग जाता है तो ब्लड ब्लेड में भी लग जाता है। अगर आपको लगता है कि पानी से साफ करने के बाद इसे दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं तो ऐसा न करें। हर बार शेविंग के लिए नया ब्लेड इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप संक्रमण से बच सकते हैं। शेविंग टिप्स को अपनाकर आप बेहतरीन शेव कर सकते हैं।

    शेविंग टिप्स:   इन बातों का भी रखें ख्याल

    • जंग लगें या खुले पड़े हुए ब्लेड का इस्तेमाल न करें।
    • शेविंग के बाद ब्लेड को सुरक्षित तरीके से कचरे में डालें, ताकि वो किसी बच्चे या जानवर की पहुंच से दूर रहे।
    • शेविंग से पहले शेविंग क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें।
    • शेविंग से पहले हल्के गुनगुने पानी से त्वचा साफ करें।

    और पढ़ेंः लेजर हेयर रिमूवल क्या है? जानिए इसके फायदे

    आशा करते हैं कि आपको इस आर्टिकल की जानकारी पसंद आई होगी और आपको शेविंग टिप्स से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी के बारे में बता सकते हैं। अगर आपको शेविंग के दौरान किसी दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो बेहतर होगा कि आप एक्सपर्ट से जानकारी लें। वहीं शेविंग के दौरान लगने वाले कट्स या फिर किसी घाव के बारे में जानकारी चाहिए तो आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। डॉक्टर से जानकारी लें कि शेविंग के दौरान चोट लगने पर क्या उपाय करना चाहिए।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 06/08/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement