backup og meta

सेक्स के फायदे हैं लाजवाब, तो एक बार ध्यान दें जनाब

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Surender aggarwal द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/06/2020

    सेक्स के फायदे हैं लाजवाब, तो एक बार ध्यान दें जनाब

    सेक्स हमारी एक शारीरिक और मानसिक जरूरत है, जो कि कपल्स के बीच की इंटीमेसी और कैमेस्ट्री को एक नये आयाम तक पहुंचाने में मदद करता है। जब हम यह कह रहे हैं कि, सेक्स हमारी शारीरिक और मानसिक जरूरत है, तो जरूर दिमागी और शारीरिक स्वास्थ्य को इससे फायदा भी होता होगा और इस बात को विज्ञान और वैज्ञानिकों ने भी मोहर लगा रखी है। कई रिसर्च में यह साबित किया गया है कि, सेक्स करने से हमारा शरीर कई समस्याओं से दूर रहता है और हमें मानसिक शांति प्राप्त होती है। जो कि एक खुशहाल जीवन के लिए काफी जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि, हमें किस तरह सेक्स के फायदे मिलते हैं?

    दिमाग के लिए सेक्स के फायदे क्या हैं?

    सबसे पहले हम यह जानते हैं कि, हमारे दिमाग को प्राप्त होने वाले सेक्स के फायदे कौन-से हैं।

    और पढ़ें : बच्चों के बाद सेक्स लाइफ को कैसे बनाएं ‘हॉट’?

    खुशहाल बनाता है सेक्स

    जब हम सेक्स करते हैं, तो हमारे दिमाग में डोपामाइन हॉर्मोन रिलीज होता है, जो कि हमें खुशी और शांति प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है। जब आप खुशहाल होते हैं, तो शरीर में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा पहुंचती है और शरीर के सभी अंग बेहतर और स्वस्थ तरीके से कार्य करते हैं। शारीरिक अंगों का स्वस्थ रूप से कार्य करने को अप्रत्यक्ष रूप से हम पुनः आपके खुशहाल रहने से जोड़ सकते हैं। जिससे आप अपनी दैनिक गतिविधियों को आराम से कर पाते हैं और बेहतर निर्णय भी ले पाते हैं।

    तनाव और अवसाद करता है कम

    तनाव (स्ट्रेस) हर किसी को होता है और यह एक स्वाभाविक और सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन, जब यह काफी लंबे समय तक चलता रहता है और आप इसे नियंत्रित नहीं कर पाते तो इसका अवसाद यानी डिप्रेशन में बदलने और फिर क्रॉनिक डिप्रेशन में बनने का खतरा हो जाता है। क्रॉनिक डिप्रेशन किसी व्यक्ति के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। लेकिन, जैसा कि हमने अभी बताया कि सेक्स के फायदे के रूप में आप खुशहाल रहने लगते हैं। खुशहाल रहने से आप सकारात्मक सोच को बढ़ावा दे सकते हैं और जिंदगी को सही ट्रेक पर लाने की बेहतर कोशिश कर सकते हैं।

    सेक्स के फायदे- सिरदर्द में आराम

    सेक्स करने से तनाव कम होता है, जो कि सिरदर्द होने की एक अहम वजह हो सकती है। इसके अलावा, सेक्स से आप शारीरिक तनाव से भी छुटकारा पा सकते हैं और यह भी सिरदर्द की समस्या में आराम दिलाता है। कई स्टडी में यह भी साबित किया गया है कि, सेक्स करने से आपको माइग्रेन के दर्द से भी राहत मिलती है।

    और पढ़ें – रिलेशनशिप टिप्स : हर रिलेशनशिप में इंटिमेसी होनी क्यों जरूरी है?

    नींद होती है बेहतर

    हमारे शरीर को रिलैक्स करने के लिए नींद काफी जरूरी होती है। लेकिन, तनाव आदि की वजह से इसमें खलल पड़ जाता है। सेक्स के दौरान आपकी बॉडी ऑक्सीटॉक्सीन (Oxytoxin) का उत्पादन करती है। इस हॉर्मोन को लव हॉर्मोन भी कहा जाता है और ऑर्गेज्म के दौरान एंडोर्फिन हॉर्मोन भी रिलीज होता है। यह दोनों हॉर्मोन आपके दिमाग को शांत करके बेहतर नींद प्राप्त करने में मदद करते हैं। जब आपके शरीर को पर्याप्त नींद मिल जाता है, तो वह ज्यादा एनर्जेटिक और रिलैक्स फील करता है।

    लिबिडो बढ़ाता है

    लिबिडो का मतलब सेक्स करने की इच्छाशक्ति होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि, सेक्स करने से ही सेक्स करने की इच्छा जागृत होती है और आपके लिबिडो में सुधार होता है। अगर आप में सेक्स करने की इच्छाशक्ति कम है, तो उसके पीछे तनाव, खराब ब्लड सर्कुलेशन आदि समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, सेक्स करने से शरीर बेहतर होता है और आपका लिबिडो बूस्टा होता है।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    रिलेशन होता है मजबूत

    सेक्स करने से व्यक्ति मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत रहता है और अपनी भावनाएं अच्छी तरह व्यक्त कर पाता है। इस स्वस्थ रहने और भावनाएं व्यक्त करने की वजह से रिश्ते में दो लोग खुशहाल रहते हैं और उनका रिश्ता मजबूत होता है।

    शरीर को प्राप्त होने वाले सेक्स के फायदे क्या हैं?

    शारीरिक रूप से मिलने वाले सेक्स के फायदे कई तरह के होते हैं। आइए, इनके बारे में जानते हैं।

    और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में सेक्स ड्राइव को कैसे बढ़ाएं?

    सेक्स से इम्यूनिटी बढ़ती है

    सेक्स करने से हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और हमारा शरीर कीटाणु या वायरस से बेहतर तरीके से लड़ पाता है। एक अध्ययन में कॉलेज के जो छात्र सप्ताह में एक या दो बार सेक्स करते थे, उनके शरीर में एंटीबॉडी का लेवल उन स्टूडेंट्स के मुकाबले ज्यादा पाया गया, जो कि कम सेक्स करते थे। एक दूसरी स्टडी में सामने आया कि, जो लोग रिलेशनशिप में होते हैं या रेगुलर बेसिस पर सेक्स करते हैं, उनके सलाईवा में इम्यूनोग्लोबिन-ए का स्तर ज्यादा होता है। दूसरी तरफ नियमित सेक्स न करने वाले लोगों के सलाईवा में इसका स्तर कम होता है।

    सेक्स के फायदे- एक्सरसाइज है इंटरकोर्स

    सेक्स के फायदे का सबसे आकर्षक बिंदु यह है कि, सेक्स करने से आपको एक वर्कआउट या एक्सरसाइज सेशन करने के जितना फायदा मिलता है। जी हां, विशेषज्ञों की मानें तो किस से लेकर इंटरकोर्स तक हमारा शरीर काफी मात्रा में कैलोरी बर्न करता है, जिससे शरीर पर जमा फैट कम हो जाता है और इसमें लगभग आपके शरीर की सभी मसल्स सक्रिय रहती हैं, जिससे यह कार्डियो एक्सरसाइज की तरह ही फायदा पहुंचाता है।

    छोटे-मोटे शारीरिक दर्द से छुटकारा

    अगर आपको हर दिन शरीर में कोई न कोई छोटा-मोटा दर्द होता रहता है, तो सेक्स करने से आप इससे राहत पा सकते हैं। क्योंकि, सेक्स करने से शरीर में एंडोर्फिन हॉर्मोन का उत्पादन होता है, जो कि एक तरह से पेनकिलर की तरह कार्य करता है। इसके अलावा, शारीरिक तनाव की वजह से होने वाले दर्द में भी सेक्स करने से राहत पाई जा सकती है।

    और पढ़ें : सेक्स के बाद इमोशनल बॉन्डिंग बढ़ाता है आफ्टरप्ले

    निम्नलिखित फायदे भी प्राप्त होते हैं-

    • नियमित रूप से सेक्स करने से आपके शरीर की मसल्स मजबूत होती हैं।
    • पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ती है।
    • सेक्स के फायदे के रूप में आपको त्वचा का निखार भी प्राप्त होने लगता है।
    • माना जाता है कि, सेक्स करने से महिलाओं के पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां बेहतर होती है और इससे मूत्राशय का नियंत्रण बेहतर होता है।
    • सेक्स करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड प्रेशर भी अच्छा रहता है।

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Surender aggarwal द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/06/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement