सेब (apple)
सेब को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके फायदे सेक्स लाइफ बेहतर बनाने के लिए भी देखे गए हैं।सेब महिलाओं में यौन इच्छआ बढ़ाने का काम कर सकता है। अगर लंबे समय तक सेक्स का आनंद लेना चाहती हैं, तो हर दिन नियमित तौर से सेब खाएं। सेब में एंटी-ऑक्सिडेंट और फ्लेवोनॉएड पाया जाता है, जो महिलाओं के निजी अंगों में खून के प्रवाह को बढ़ाता है।
रेड वाइन (red wine)
सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए आप रेड वाइन का सेवन भी कर सकते हैं, लेकिन एक सीमित मात्रा में। 2009 की एक स्टडी के मुताबिक, रेड वाइन भी महिलाओं की सेक्स ड्राइव बढ़ाने में खास भूमिका निभाती है। हालांकि, दूसरी रिपोर्ट में यह भी आया था कि एल्कोहॉल का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से सेक्स ड्राइव पर बुरा असर पड़ सकता है। तो अगर आप सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए रेड वाइन का सेवन करना चाहते हैं, तो डॉक्टर की सलाह से आप इसकी सही मात्रा का सेवन कर सकते हैं।
ब्रोकली (broccoli) का करें सेवन
ब्रोकली सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो महिलाओं के सेक्स ऑर्गेंस में खून के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है और लिबिडो के स्तर को भी बढ़ाता है।
शतावरी भी है फायदेमंद
शतावरी भी लिबिडो में फायदा पहुंचाती है। शतावरी एक औषधि होती है, जो महिला सेक्स ड्राइव फूड भी मानी जाती है। इसका उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए किया जाता है। यही नहीं, यह महिलाओं के लिए एक शक्तिशाली टॉनिक माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं, जो महिलाओं के अंगों को उत्तेजित करने में मददगार होता है। तो आप सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए शतावरी का सेवन भी कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और लिबिडो डिसऑर्डर से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।