इस स्थिति में आपकी अंगुली में अकड़न आ जाती है, टेंडॉन में सूजन आने की वजह से अंगुलियां एक जगह पर अकड़ जाती हैं और काम नहीं करतीं। टेंडॉन्स स्केलेटल (Skeletal muscle) से जुड़े हुए टिशूज को कहते हैं।

ट्रिगर फिंगर की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन 45 वर्ष से अधिक की महिलाओं में इस समस्या का होना बहुत आम है। डेंटिस्ट, दर्जी और लकड़ी या लोहे का सामान बनाने वाले लोगों को ये समस्या ज्यादा प्रभावित करती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रोजमर्रा में इन पेशों से जुड़े लोग हाथों का अत्याधिक उपयोग करते हैं।
यह भी पढ़ें : Hyperacidity : हाइपर एसिडिटी या पेट में जलन
अपने डॉक्टर से कब मिलें ?
अगर आपको ये लक्षण दिखते हैं तो अपने डॉक्टर से जरूर मिलें :
यह भी पढ़ें : Jaundice : क्या होता है पीलिया ? जाने इसके कारण लक्षण और उपाय
अंगुलियों में जलन और अकड़न होने पर ट्रिगर फिंगर की परेशानी हो सकती है। मांसपेशियों और हड्डियों को जोड़ने वाले टिशूज को टेंडन कहते हैं। हर टेंडन एक खाल (protective sheath) से ढका हुआ रहता है जिसमें जलन और सूजन आने के कारण ट्रिगर फिंगर की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में उंगलियों को हिलाने पर निशान पड़ सकते हैं साथ ही फाइब्रोसिस हो सकता है जिससे टेंडन और अधिक अकड़ जाएगा।
यह भी पढ़ें : हाथ और पैर की अंगुलियों के नाखूनों से जुड़ी मजेदार बातें
इनके अलावा भी बहुत से खतरों के कारण हो सकते हैं। किसी भी और जानकारी के लिए डॉक्टर से मिलें।
यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा परामर्श का विकल्प नहीं है। सही जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।
शारीरिक जांच और लक्षणों को देखकर डॉक्टर आपकी जांच कर सकते हैं। जांच के दौरान डॉक्टर आपको हथेली खोलने और बंद करने को कहेंगे जिससे कि जोड़ों की अकड़न का पता लगाया जा सके।
हाथ को छूकर गांठ का भी पता लगाया जाएगा जिससे ये अंदाजा लगाया जा सके कि अंगुलियों में अकड़न का कारण कहीं ट्यूमर तो नहीं। कई मामलों में डॉक्टर आपके खून की जांच और एक्स – रे भी करवा सकते हैं जिससे संभावित बीमारियों जैसे कि गाउट, मधुमेह, कार्पेल टनल सिंड्रोम (Carpal Tunnel Syndrome) और थायरॉइड की बीमारियों का पता लगाया जा सके।
अगर परेशानी बहुत अधिक गंभीर नहीं है तो आराम करने से भी समस्या का समाधानं हो सकता है। लेकिन अगर बहुत अधिक अकड़न होने पर स्टेरॉइड्स (Steroids) का इस्तमाल करना पड़ेगा। बार-बार ये समस्या होने पर एक से ज्यादा बार भी स्टेरॉइड्स लेने पड़ सकते है। 65 प्रतिशत मरीजों में ये इंजेक्शंस उपयोगी साबित हुए हैं। तीन से पांच दिनों में लक्षण चले जाएंगे और पूरी तरह अंगुलियों के कारगर होने में लगभग दो से तीन हफ्तों का समय लगेगा।
अगर समस्या बहुत गंभीर है और दवाइयों से इलाज संभव नहीं है उस स्थिति में सर्जरी करनी पड़ सकती है। ये सर्जरी हथेली में चीरा लगाकर भी की जा सकती है या फिर सुई से भी ऑपरेशन संभव है।
यह भी पढ़ें : Leprosy: कुष्ठ रोग क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय
जीवनशैली में किन बदलावों से आप ट्रिगर फिंगर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं :
यह भी पढ़ें : पॉलीडेक्टिली (छह उंगली): जानें हाथों में 6 उंगलियां होने का कारण
इसके अलावा आप निम्न सलाह को मान कर ट्रिगर फिंगर से राहत पा सकते हैं :
हाथ और उंगली का व्यायाम करें
हाथ और उंगली के व्यायाम से टेंडॉन के आसपास की मांसपेशियों को खींचकर मजबूत किया जा सकता है। जिससे उंगली का कड़ापन और दर्द कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, ज्यादा भारी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए, तभी दर्द से राहत मिलेगी।
बर्फ से करें सिंकाई
प्रभावित उंगली और हथेली पर कपड़े से ढंके आइस पैक से 10 से 15 मिनट तक सिंकाई करें। जिससे सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। आपको दिन में तीन से पांच बार अपनी उंगली की सिंकाई बर्फ से करनी चाहिए।
एडैप्टिव टूल्स का इस्तेमाल करें
स्टीयरिंग व्हील, पावर टूल्स, साइकिल हैंडल और पेन आदि को पकड़ते समय सॉफ्ट-ग्रिप कवर का इस्तेमाल करें। सॉफ्ट-ग्रिप कवर रखने से घर्षण का प्रभाव कम होता है और उंगली में आई हुई सूजन को कम किया जा सकता है। इस तरह से आप ट्रिगर फिंगर के साथ आसानी से अपना काम कर सकते हैं।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें –
चीज खाते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
हाइपरटेंशन से बचाव के लिए जरूरी है लाइफस्टाइल में ये बदलाव
जानें हाइपरटेंशन के प्रकार और इससे बचाव
अपना हार्ट रेट जानने के लिए ट्राई करें टार्गेट रेट कैलक्युलेटर
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ferri, Fred. Ferri’s Netter Patient Advisor. Philadelphia, PA: Saunders / Elsevier, 2012. Print edition. Accessed 3/1/2020.
Trigger Finger https://orthoinfo.aaos.org/en/diseases–conditions/trigger-finger Accessed 3/1/2020.
Trigger Finger (Stenosing Tenosynovitis) https://www.medicinenet.com/trigger_finger/article.htm Accessed 3/1/2020.
Trigger Finger https://www.healthline.com/health/trigger-finger Accessed 3/1/2020.
Trigger finger surgery: What to expect https://www.medicalnewstoday.com/articles/320488.php Accessed 3/1/2020.
Trigger finger: 7 home remedies https://www.medicalnewstoday.com/articles/327135.php Accessed 3/1/2020.
Current Version
28/05/2020
Suniti Tripathy द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Mona narang
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar