सर्विसाइटिस (Cervicitis) क्या है? जानें महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में होने वाली इस बीमारी का कारण, लक्षण और निवारण
सर्विसाइटिस (Cervicitis) गर्भाशय ग्रीवा में होने वाली सूजन को कहा जाता है। गर्भाशय ग्रीवा एक निचला और संकीर्ण हिस्सा है जो योनि की ओर जाता है। सर्विसाइटिस होने पर मासिक धर्म के बीच में ब्लीडिंग होती है। साथ ही संभोग करने पर भी दर्द होता है। इसके अलावा ग्रीवा का परीक्षण कराने पर भी काफी दर्द होता है। ऐसा भी हो सकता है कि सर्विसाइटिस में किसी भी लक्षण का अनुभव ना हो।

सर्विसाइटिस (Cervicitis) को इस तरह समझें
आमतौर पर सर्विसाइटिस (Cervicitis) संभोग से होने वाला इंफेक्शन है। सर्विसाइटिस क्लैमाइडिया या गोनोरिया जैसे अन्य यौन संक्रमणों की वजह से भी हो सकता है। हालांकि, सर्विसाइटिस बिना इंफेक्शन से भी विकसित हो सकता है। सर्विसाइटिस के इलाज में डॉक्टर गर्भाशय ग्रीवा की सूजन को कम करने का प्रयास करते हैं।
सर्विसाइटिस (Cervicitis) के क्या लक्षण हैं?
ज्यादातर मामलों में ऐसा देखा गया है कि सर्विसाइटिस (Cervicitis) में लक्षण नहीं दिखते हैं। डॉक्टर से शरीर का नियमित परीक्षण कराने पर ही इस बीमारी का पता चल पाता है। अगर कुछ लक्षण दिखते भी हैं तो वो इस प्रकार है:
- कमर के निचले हिस्से में दर्द
- पेट में दर्द
- संभोग के दौरान दर्द
- योनि में खुजली होना
- सेक्स के बाद खून आना
- पीरियड्स के बीच खून आना
- पेशाब के दौरान जलन
- सेक्स करते समय दर्द
- लगातार और दर्दनाक पेशाब
- सर्विसाइटिस (Cervicitis) एक आम बीमारी मानी जाती है। असल में, महिलाओं को 40 की उम्र के बाद इस तरह की समस्यास हो सकती है।
और पढ़ें: Abrasion : खरोंच क्या है?
सर्विसाइटिस (Cervicitis) होने के कारण क्या हैं?
गर्भाशय ग्रीवा में सूजन के गंभीर मामले संक्रमण के कारण होते हैं। सर्विसाइटिस (Cervicitis) गोनोरिया, क्लैमाइडिया, ट्राइकोमोनियासिस जैसे सेक्शुअली ट्रांस्मिटेड डिजीज की वजह से भी हो सकता है। ये सभी बीमारियां संक्रमित व्यक्ति से संभोग करने से होती हैं। इसके अलावा सर्विसाइटिस अन्य कारणों से भी हो सकता है जैसे–बैक्टीरिया का असंतुलन होना। कभी-कभी योनि में मौजूद सामान्य और स्वस्थ बैक्टीरिया हानिकारक बैक्टीरिया के चलते खत्म हो जाते हैं। इसे ही बैक्टीरियल वेजाइनोसिस भी कहा जाता है। वहीं हार्मोन असंतुलन और कैंसर होने से महिलाओं को सर्विसाइटिस की समस्या हो सकती है।
सर्विसाइटिस (Cervicitis) का कैसे पता चलता है?
डॉक्टर सर्विसाइटिस (Cervicitis) के लिए आपकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानेंगे। वो आपसे पूछ सकते हैं कि क्या आप कोई गर्भनिरोध दवाएं ले रही हैं? इसके अलावा सेक्स या प्रेग्नेंसी संबंधी जानकारी भी पूछ सकते हैं। सबसे पहले डॉक्टर आपका पेल्विक यानी श्रोणि परीक्षण करेंगे। डॉक्टर गर्भाशय ग्रीवा से पैप स्मीयर परीक्षण के लिए एक नमूना लेंगे। डॉक्टर गोनोरिया और क्लैमाइडिया के परीक्षण के लिए भी सैंपल लेंगे। वह अन्य संक्रमणों को देखने के लिए भी कुछ जांच कर सकते हैं। यदि गर्भाशय ग्रीवा असामान्य दिखाई देती है तो बायोप्सी होती है या ऊतक का नमूना लिया जा सकता है।
और पढ़ें: Abscess: एब्सेस क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और उपाय
सर्विसाइटिस (Cervicitis) का इलाज क्या है?
- सर्विसाइटिस (Cervicitis) के इलाज के लिए डॉक्टर सबसे पहले आपको कुछ एंटिबायोटिक्स दे सकते हैं। ये दवाएं संक्रमण को साफ करने में मदद करती हैं। इसके बाद लक्षणों का इलाज किया जाता है। अगर कोई बाहरी चीज गर्भाशय ग्रीवा में संक्रमण का कारण बन रही है तो डॉक्टर उस वस्तु को हटा देगा और एंटीबायोटिक दवाओं को लिख सकता है।
सर्विसाइटिस (Cervicitis) संक्रमित के पार्टनर का परीक्षण
- अगर आप सर्विसाइटिस (Cervicitis) से पीड़ित हैं तो डॉक्टर आपके पार्टनर का भी इलाज करने के लिए कह सकते हैं जिससे आप फिर से संक्रमित न हों और वे भी सुरक्षित रहें। आपको तब तक सेक्स नहीं करना चाहिए जब तक आपका और आपके साथी का इलाज खत्म न हो जाए। यदि आप एचआईवी पॉजिटिव हैं तो उपचार बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि गर्भाशय ग्रीवा में गर्भाशय से निकलने वाले वायरस की मात्रा बढ़ जाती है। इससे साथी के संक्रमित होने की संभावना भी रहती है।
सर्विसाइटिस (Cervicitis) में प्रोबायोटिक दे सकते हैं राहत
दही का सेवन करना या प्रोबायोटिक की खुराक लेना भी सर्विसाइटिस (Cervicitis) का एक अच्छा उपचार है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स नाम के स्वास्थ्यवर्धक बैक्टीरिया होते हैं। प्रोबायोटिक्स दवा के रूप में भी उपलब्ध हैं और ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। 2014 के एक अध्ययन से पता चलता है कि प्रोबायोटिक्स बैक्टीरियल वेजाइनोसिस का इलाज करने में मदद कर सकता है, जो कि सर्विसाइटिस का एक कारण है।
सर्विसाइटिस (Cervicitis) में करें लहसुन का सेवन
लहसुन खाने या लहसुन से बनी चीजें भी ले सकते हैं। लहसुन में जीवाणुरोधी गुण होते हैं। 2014 के एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि लहसुन की खुराक लेने से बैक्टीरियल वेजाइनोसिस ठीक हो जाता है।
[mc4wp_form id=”183492″]
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित लेख :
Acanthosis nigricans : एकैंथोसिस निगरिकन्स क्या है?
Achalasia : एकैल्शिया क्या है?