backup og meta

Best Types of Fish to Eat: बेस्ट फिश को लेकर है कंफ्यूजन को जानिए खाने के लिए कौन-सी फिश है बेहतर?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/03/2022

    Best Types of Fish to Eat: बेस्ट फिश को लेकर है कंफ्यूजन को जानिए खाने के लिए कौन-सी फिश है बेहतर?

    हमारे शरीर के लिए विभिन्न प्रकार का पोषण प्राप्त करने के लिए खाने में विभिन्नता बहुत जरूरी है। अगर आप खाने में विभिन्न प्रकार के लिए पोषण युक्त फूड्स का सेवन करेंगे, तो आपको सभी प्रकार के न्यूट्रीशन मिलेंगे। ऐसा ही एक न्यूट्रीशन या पोषण है ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega-3 fatty acids)। ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर के लिए बहुत ही जरूरी फैटी एसिड होता है, जो कि शरीर प्रोड्यूस नहीं कर पाता है। इसके लिए आपको ऐसे फूड्स का चयन करना बहुत जरूरी है, जिनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता हो। अगर आप नॉन वेजीटेरियन है, तो मछली का सेवन करने से आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड आसानी से मिल जाता है। मछली खाने वाले लोगों के मन में अक्सर के सवाल रहता है कि आखिर कौन-सी मछली का सेवन करने से उन्हें बेहतर पोषण प्राप्त होगा। अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो आपको यह आर्टिकल बहुत सी जानकारी देगा। आइए जानते हैं कि खाने के लिए बेस्ट फिश (Best Types of Fish to Eat) कौन-सी हैं या फिर किन फिश का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

    और पढ़ें: जानिए पेट में खाना कब तक रहता है और कैसे होता है इसका पाचन

    खाने के लिए बेस्ट फिश (Best Types of Fish to Eat)

    खाने के लिए बेस्ट फिश

    अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की मानें तो हफ्ते में कम से कम 2 बार मछली जरूर खानी चाहिए। फैटी फिश या वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन, लेक ट्राउट, सार्डिन और अल्बाकोर टूना आदि का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। कुछ मामलों में मछली खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी सिद्द हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी में पारा और पॉलीक्लोराइनेटेड बाइफिनाइल (पीसीबी) जैसे प्रदूषक हमारे घरेलू और औद्योगिक कचरे से जमीन, झील और समुद्र के पानी में और फिर वहां रहने वाली मछलियों में भी पहुंच जाते हैं। इस तरह से ये शरीर के अंदर भी मछली के सेवन के दौरान पहुंच सकते हैं। मछली का अधिक मात्रा में सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। मछली में पारा के कारण इसे प्रेग्नेंसी में सुरक्षित नहीं माना जाता है।

    पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) और एफडीए ने प्रेग्नेंसी के दौरान या फिर ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं के मछली के सेवन को लेकर कुछ निर्देश भी जारी किए हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए। इंवायरमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी की मानें, तो कुछ मछलिया जैसे कि शार्क (shark), स्वोर्डफिश (swordfish), टाइलफिश (tilefish) आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। जानिए किन मछलियों का सेवन या खाने के लिए बेस्ट फिश (Best Types of Fish to Eat) कौन-सी हो सकती है।

    और पढ़ें: GERD diet: गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज में क्या खाना चाहिए, जानिए यहां!

    खाने के लिए बेस्ट फिश (Best Types of Fish to Eat): कॉड (Cod)

    कॉड (Cod) फिश का सेवन खाने के लिए बेस्ट फिश के तौर पर किया जा सकता है। इस फिश में फास्फोरस, नियासिन और विटामिन बी-12 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। करीब 3 औंस फिश में 15 से 20 ग्राम प्रोटीन होता है।

    हिरिंग (Herring)

    आप फैटी फिश के रूप में हिरिंग (Herring) फिश का सेवन कर सकते हैं। हिरिंग (Herring) को भी खाने के लिए बेस्ट फिश (Best Types of Fish to Eat) के रूप में जाना जाता है। स्मोक्ड फिश में सोडियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आपको इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

    और पढ़ें: लिवर सिरॉसिस और डायबिटीज के लिए डायट, जानिए इस दौरान क्या खाना है फायदेमंद!

    खाने के लिए बेस्ट फिश: माही-माही (Mahi-mahi)

    ये एक प्रकार की ट्रॉपिकल फिश है। इसे डॉल्फिनफिश के नाम से भी जाना जाता है। कभी-कभी आप मैमल डॉल्फिन फिश के नाम से भी कंफ्यूज हो सकते हैं लेकिन ये उस फिश से अलग होती है। आप इस फिश का सेवन डिनर के समय कर सकते हैं। आप चाहे तो डॉक्टर से भी इस फिश के सेवन को लेकर जानकारी ले सकते हैं।

    खाने के लिए बेस्ट फिश: सार्डिन

    आप इस फिश का सेवन भी खाने के लिए बेस्ट फिश के रूप में कर सकते हैं। यह फैटी फिश है, जिसमें बहुत से विटामिन पाए जाते हैं। आप इसे डिब्बाबंद के रूप में आसानी से बाजार से खरीद सकते हैं और इसे ढूंढा भी बहुत आसान सी जा सकता है। यह आपके लिए पौष्टिक आहार है क्योंकि आप इस पूरी फिश का सेवन करते हैं और यह आसानी से पच जाती है।

    और पढ़ें: क्या डायबिटीज (Diabetes) में मक्का खाना है सुरक्षित?

    टूना (Tuna) का सेवन

    खाने के लिए बेस्ट फिश के रूप में आप टूना का चयन कर सकते हैं। ये फिश आसानी से आपको बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। टूना फिश का चयन करते समय आपको ताजी फिश का चयन करना चाहिए। फ्रेश की खुशबू से आप इसे आसानी से पहचान सकती हैं। इसे आप आसानी से तैयार भी कर सकती हैं। आपको मरकरी की अधिकता से बचने के लिए आपको लोअर मरकरी स्पशीज स्किपजैक का चयन किया जा सकता है। इसमें कम मात्रा में मरकरी पाई जाती है।

    रेनबो ट्राउट (Rainbow trout)

    वाइल्ड रेनबो ट्राउट (Rainbow trout) की तुलना में फार्म्ड रेनबो ट्राउट का सेवन करना सुरक्षित होता है। ये फिश आसानी से ग्रोसरी स्टोर में उपलब्ध हो जाती है। ट्राउट प्रोटीन, नियासिन, विटामिन बी 12 (Vitamin B 12) और ओमेगा 3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

    आर्कटिक चर ( Arctic char)

    सैल्मन फैमिली से आर्कटिक चर ( Arctic char) संबंध रखती है। अगर आप फिश के शौकीन है, तो इस फिश का सेवन भी कर सकते हैं। इसका स्वाद ट्राउट के समान आपको लग सकता है। इस फिश में हाय फैट होता है। ये गहरे लाल या गुलाबी रंग की दिख सकती है। खाने के लिए बेस्ट फिश (Best Types of Fish to Eat) में आपका इसका चयन कर सकते हैं।

    और पढ़ें: क्या डायबिटीज (Diabetes) में मक्का खाना है सुरक्षित?

    मछलियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है लेकिन हेल्दी फिश का चयन करना भी बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसी फिश का चयन करते हैं, जिसमें पारा या मरकरी अधिक मात्रा में पाया जाता है, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आप फिश खाना चाहते हैं तो आप डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लें कि कौन-सी फिश का सेवन करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी हेल्थ कंडीशन से जूझ रहे हैं या फिर आपको कोई बीमारी है, तो ऐसे में भी डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। साथ ही प्रेग्नेंसी में या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी मछलियों का सेवन करते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत होती है।

    इस आर्टिकल में हमने आपको खाने के लिए बेस्ट फिश (Best Types of Fish to Eat) से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/03/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement