backup og meta

चाय-कॉफी की जगह पिएं गर्म पानी, फायदे कर देंगे हैरान

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 01/03/2022

    चाय-कॉफी की जगह पिएं गर्म पानी, फायदे कर देंगे हैरान

    तपती गर्मी में एक गिलास ठंडा पानी दिन भर की सारी थकान मिटा देता है। इसके अलावा भी हमारा मन आइस टी, नींबू पानी, जल-जीरा या कोल्ड काफी जैसे पेय पदार्थों के लिए ललचाता है, जिन्हे पीकर हम अच्छा महसूस करते हैं। इनसे आपको स्वाद जरूर मिल जाता है लेकिन, सेहत के लिए इसके फायदे बहुत कम हैं। इसलिए, जब भी आपका कुछ पीने का मन करे, तो आप इन सब चीजों को भूलकर केवल एक गिलास पानी पिएं। वहीं अगर आप गर्म पानी के फायदे जान लेंगे तो इस छोटे से बदलाव से आप अपने जीवन और स्वास्थ्य में भी ढेर सारे परिवर्तन महसूस करेंगे। इसमें भी कोई संदेह नहीं कि रोजाना कम से कम आठ गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती हैं। लेकिन, अगर आप इन आठ गिलास को गर्म पानी में बदल देंगे तो आप अपनी सेहत, त्वचा और बालों में भी नया परिवर्तन पाएंगे।

    जानिए क्या हैं गर्म पानी के फायदे (Benefits of hot water)

    गर्म पानी के फायदे (Benefits of hot water) निम्न हैं।

    पाचन क्रिया (Digestion) रहे दुरुस्त

    ठंडा पानी पीने से खाना सही से नहीं पचता, जिसके कारण पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यही नहीं, ठंडा पानी पीने से पेट का कैंसर होने की संभावना भी बढ़ जाती है। लेकिन, गर्म पानी के फायदे (Benefits of hot water) से हमारी पाचन क्रिया सही रहती है और खाना भी आसानी से पच जाता है। अगर आपको कब्ज की परेशानी है, तो इसमें भी गर्म पानी पीने से लाभ होता है। गर्म पानी के फायदे एसिडिटी से भी छुटकारा मिलता है।

    और पढ़ें : पानी से जुड़े 9 मजेदार फैक्ट्स, जिनके बारे में नहीं होगा पता

    शरीर से गंदगी करे बाहर

    वार्म वॉटर (Warm Water) पीने से हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और शरीर से पसीना निकलता है। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है। ऐसा होने से शरीर की सफाई होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। गर्म पानी पीने से ब्लड सर्क्युलेशन भी सही रहता है। इसलिए जब हम खाली पेट गर्म पानी पीते हैं, तो यह खाने के टुकड़े हमारी आंतों में से बहुत आराम और कम दर्द से गुजर जाते हैं, जिससे हमें स्टूल पास करने में आसानी होती है।

    रक्त संचार बढ़ाएं

    अगर आप नियमित रूप से वार्म वॉटर पीते हैं, तो हमारे शरीर का रक्त संचार सही रहता है। रक्त संचार सही होने से ऑक्सिजन और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचाने में आसानी होती है। इससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। गर्म पानी के फायदे (Benefits of hot water) पूरा दिन आपको शांत बनाए रखने में भी लाभदायक है।

    और पढ़ें : जानिए क्या है जापानी वॉटर थेरिपी, कैसे करती है शरीर को फायदा?

    गले के लिए लाभदायक

    सर्दी-जुकाम होने पर गर्म पानी बहुत राहत देता है। गर्म पानी पीने से सर्दी-जुकाम में बंद गला खुलता है। यही नहीं, सांस संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। इस दौरान होने वाले छाती और सिर दर्द से भी राहत मिलती है। यही नहीं, आप गर्म पानी करके भाप लें, तो उससे भी सर्दी-जुकाम में आपको फायदा होगा।

    पीरियड्स की परेशानियों से छुटकारा

    पीरियड्स महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल दिन होते हैं। इस दौरान होने वाले सिरदर्द, पेट दर्द और ऐंठन आदि परेशानी की सबसे बड़ी वजह होते हैं। इन मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए भी गर्म पानी मददगार हो सकता है। गर्म पानी के बैग को पेट पर रखने से पीरियड में होने वाले पेट दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

    और पढ़ें : पीरियड्स के दौरान दर्द को कहना है बाय तो खाएं ये फूड

    [mc4wp_form id=”183492″]

    त्वचा के लिए लाभदायक गर्म पानी के फायदे

    त्वचा के लिए भी गर्म पानी पीना लाभदायक है। गर्म पानी पीने से शरीर से गंदगी बाहर निकल जाती है, जिससे बढ़ती उम्र की समस्याओं जैसे झुर्रियों आदि से हमें छुटकारा मिलता है। यही नहीं, गर्म पानी पीने से त्वचा कोमल बनती है। मुंहासों को दूर करने के लिए भी गर्म पानी लाभदायक है। त्वचा की किसी भी तरह की एलर्जी को दूर करने के लिए आप गर्म पानी पी सकते हैं।

    बालों के लिए सहायक गर्म पानी के फायदे

    केवल स्वास्थ्य या त्वचा के लिए ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी गर्म पानी लाभदायक है। गर्म पानी रोजाना पीने से बाल सुंदर, चमकदार, नरम और सिल्की बनते हैं। अगर आपके शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो बालों का विकास भी रुक जाता है। इसलिए, रोजाना गर्म पानी पीने से बालों का विकास सही से होता है और रूसी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

    और पढ़ें : क्या आप जानते हैं एक दिन में कितने बाल झड़ते हैं ?

    वजन (Weight) कम करे गर्म पानी के फायदे

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो वार्म वॉटर एक बेहतरीन उपाय है। इसके लिए आप रोज सुबह एक गिलास वार्म वॉटर पीना चाहिए। इसमें आप शहद और नींबू का रस भी डाल सकते हैं, क्योंकि इससे अधिक फायदा होता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसे पीने से आपके शरीर की चर्बी जल्दी कम होती है, जिससे वजन के घटने में मदद मिलती है।

    इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाता है गर्म पानी के फायदे

    इम्युनिटी कमजोर होने पर हमारा शरीर बहुत जल्दी किसी भी रोग का शिकार हो जाता है। इसलिए, अगर आप अपनी इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज वार्म वॉटर के गिलास में नींबू डाल पर पिएं।

    जुकाम (Cold) में मिलेगी राहत

    मौसम बदलने या सर्दी के कारण अगर आपको चेस्ट में जकड़न रहती है या आप जुकाम से परेशान हैं, तो ऐसें में गर्म पानी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। गर्म पानी से गले में दर्दसे तो राहत मिलेगी ही साथ ही आप छाती में हो रही जकड़न से भी निजात मिल जाएगी।

    एसिडिटी (Acidity) करे दूर

    गर्म पानी के कई फायदों में से एक एसिडिटी से भी राहत है। दरअसल, पाचन क्रिया के सुचारू रूप से काम ने करने का एक बड़ा कारण एसिडिटी ही है। रोज सुबह-सुबह एक गिलास गर्म पानी से आपको एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है। सुबह गर्म पानी से सिर्फ एसिडिटी ही नहीं बल्कि की और फायदे भी होंगे।

    यह बात पूरी तरह से साबित हो चुकी है कि गर्म पानी के फायदे (Benefits of hot water) सबसे अच्छी आदत है। लेकिन, कई बार बहुत अधिक वार्म वॉटर पीने के दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि जो पानी आप पी रहे हैं उसका तापमान सही हो। न तो उबलता हुआ पानी पिएं न ही बिल्कुल ठंडा। अगर आप बहुत अधिक गर्म पानी पीते हैं, तो आपको अल्सर,जीभ या मुंह में छाले, चक्कर आना, मतली आदि समस्याएं हो सकती हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 01/03/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement