पेट दर्द के कुछ सामान्य कारण इस प्रकार हैं
कब्ज
अगर आपको कब्ज की परेशानी है, तो आप पेट दर्द से बहुत परिचित होंगे। मल त्याग करने की परेशानी को कब्ज कहते हैं। जब आपके शरीर से मल त्याग नहीं होता है, तो आपके मल आपकी बड़ी आंत को प्रभावित करते हैं। आपके पेट का निचला हिस्सा बाहर की तरफ बढ़ सकता है और दर्दनाक सूजन हो सकती है। कब्ज की समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। कब्ज से बचने के लिए, आपको बहुत सारा पानी पीना चाहिए और अपने आहार में बहुत सारे फाइबर होना जरुरी हैं। नियमित व्यायाम भी आपका मल त्याग में मदद कर सकता है।
दस्त
पेट दर्द गंभीर कारण दस्त भी हो सकता है, जो ढीला और पानी से भरा मल होता है। दस्त होने का मतलब है कि दिन में कम से कम तीन या अधिक बार आपको मलत्याग के लिए जाना पड़ता हैं। तीव्र दस्त होना, एक आम समस्या है जो आमतौर पर 1 या 2 दिनों तक रहती है और कभी-कभी अपने आप ठीक हो जाती है। यदि आपका दस्त 2 दिनों से अधिक समय तक रहता है, तो अपने डॉक्टर के जरूर मिलें। यह पेट में इंफेक्शनया अन्य किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। दस्त के कारण डिहाइड्रेशनऔर आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स का नुकसान हो सकता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ पानी का ज्यादा पानी पिएं।
और पढ़ें: पेट के निचले हिस्से और अंडकोष में दर्द को भूलकर न करें नजरअंदाज
गैस्ट्रोएंटेराइटिस या स्टमक फ्लू
गैस्ट्रोएंटेराइटिस, जिसे स्टमक फ्लू भी कहा जाता है, जो सामान्य स्थिति है, जिसमें बार बार दस्त और उल्टी होती है। यह आमतौर पर एक जीवाणु या वायरल इंफेक्शन के कारण होता है। कुछ अन्य संकेतों और लक्षणों में बुखार, मतली और सिरदर्द शामिल हो सकते हैं। यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण है, तो आपको अपने डॉक्टर से जरूर मिलें। आपको अपने इंफेक्शन और होनेवाले डिहाइड्रेशन का इलाज करने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट की आवश्यकता हो सकती है।
और पढ़ें: Quiz: यूरिन के रंग से जानें अपनी सेहत का हाल
इंडायजेशन
इंडायजेशन की समस्या अक्सर कुछ खाद्य पदार्थों के कारण होती है। इंडायजेशन के दर्द को आमतौर पर आपके पेट के ऊपरी हिस्से में महसूस किया जाता है। इंडायजेशन आमतौर पर ज्यादा वसा वाले खाद्य पदार्थों और ज्यादा भोजन खाने के कारण होता है। जब आपका पेट आपके भोजन को पचा नहीं सकता है, तो यह कभी-कभी ज्यादा दर्द का कारण बनता है। आपको बार-बार डकार आने जैसा महसूस हो सकता है और आपके मुंह में खट्टा एसिड का स्वाद आ सकता है। दर्द कुछ घंटों तक रह सकता है और तनाव के साथ बढ़ सकता है।