कहते हैं ‘एन एप्पल ए डे कीप डॉक्टर अवे’… रोजाना एक सेब (Apple) खाने से मनुष्य स्वस्थ्य रहता है, कोई बीमारी नहीं होती है और न ही आपको डॉक्टर से पास जाने की जरूरत पड़ती है। आज जानेंगे सेब के क्या हैं फायदे? सेब में कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, विटामिन-सी, पोटैशियम और विटामिन-के जैसे अन्य गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार नियमित सेब के सेवन से वजन को संतुलित रखा जा सकता है, दिल भी स्वस्थ्य रहता है और डायबिटीज की बीमारी का खतरा भी कम होता है। इसलिए रोजाना इसका सेवन लाभकारी होती है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होता है। इम्यून पावर स्ट्रॉन्ग होने की वजह से किसी भी बीमारी का खतरा टल सकता है या बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ सकती है। सेब का सेवन रोजाना बड़े, बच्चे या बुजुर्ग कोई भी कर सकते हैं। ग्रीन एप्पल (हरे सेब) में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इसका सेवन भी लाभकारी होता है।
