कुछ लोगों को ट्रैवल करने के दौरान कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि चक्कर आना, उल्टी आना, मोशन सिकनेस की समस्या आदि। जिन लोगों को ट्रैवलिंग के दौरान इस प्रकार की समस्याएं होती हैं, डॉक्टर उन्हें स्टुगेरोन ड्रग लेने की सलाह दे सकते हैं।

स्टुगेरोन (Stugeron) ड्रग मुख्य रूप से सिनेरीजीन का कंपोजिशन है। स्टुगेरोन (Stugeron) ड्रग मुख्य रूप से मोशन सिकनेस, चक्कर आना, पेरिफेरल वैस्कुलर डिसीज, सेरिब्रोवैस्कुलर डिसऑर्डर, डिजीनेस के लक्षणों को कंट्रोल करता है। इसके अलावा ट्रैवलिंग के दौरान कानों में आवाज आने की समस्या को दूर करने के लिए, वॉमिटिंग का अहसास होने पर डॉक्टर इसे सजेस्ट कर सकता है। इस दवा का यूज बच्चों से लेकर वयस्क भी कर सकते हैं। बच्चों में इस दवा के उपयोग को लेकर अधिक जानकारी जरूर प्राप्त करें।
ट्रैवलिंग के दौरान ज्यादातर लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनसे बचने के लिए डॉक्टर आपको स्टुगेरोन का डोज ट्रैवलिंग के दो घंटे पहले लेने की सलाह दे सकता है। डॉक्टर के परामर्श के बाद ही स्टुगेरोन का सेवन करें। अगर आपको किसी प्रकार की बीमारी पहले से है तो इस बारे में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
वयस्क और 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए ट्रैवलिंग के दो घंटे पहले एक डोज लेने की सलाह डॉक्टर दे सकता है। वहीं जर्नी के दौरान आठ घंटे में एक बार स्टुगेरोन लेने की सलाह दी जा सकती है।
पांच से 12 साल तक के बच्चों के लिए ट्रैवलिंग से दो घंटे पहले स्टुगेरोन की एक टेबलेट लेने की सलाह डॉक्टर आपको दे सकता है। एक बात का ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन न करें।
दवा के ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें। ड्रग का ओवरडोज होने से शरीर में विभिन्न प्रकार के लक्षण दिख सकते हैं। अगर आपको यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या महसूस नहीं हो रही है तो आप यात्रा के दौरान खाई जाने वाली दवा को मिस कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : Cyra D: सायरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अन्य दवाओं की तरह ही स्टुगेरोन लेने से भी शरीर में साइडइफेट्स दिख सकते हैं। ये जरूरी नहीं है कि स्टुगेरोन लेने से सभी लोगों को साइडइफेक्ट दिखाई दें। अगर आपको स्टुगेरोन लेने से किसी भी तरह की समस्या महसूस हो तो इस बारे में डॉक्टर को जानकारी जरूर दें। स्टुगेरोन लेने से निम्न समस्याएं दिख सकती हैं।
हो सकता है कि उपरोक्त दिए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण आपको न नजर आए। आपको अन्य साइड इफेक्ट भी नजर आ सकते हैं। बेहतर होगा कि अगर आप स्टुगेरोन दवा का सेवन कर रहे हो तो एक बार अपने डॉक्टर से इसके साइड इफेक्ट के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें। ये साइड इफेक्ट्स तब और अधिक प्रमुख हो जाते हैं, जब व्यक्ति लंबे समय तक दवा का इस्तेमाल करने की संभावना रखता है।
और पढ़ें : Urimax: यूरिमैक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सिनेरीजीन के इस्तेमाल को लेकर पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसलिए सिनेरीजीन लेने से पहले इसके फायदों और नुकसान के बारे में डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : Vizylac: विजीलैक क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अगर आपकी कोई हेल्थ कंडिशन है तो इस बारे में डॉक्टर से जरूर चर्चा करें। अगर कोई दवा ले रहे हैं, इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। कुछ दवाएं स्टुरोगेन के साथ रिएक्शन कर सकती हैं, जैसे कि,
स्टुगेरोन टेबलेट को प्रकाश और नमी से दूर रखें। अगर आप दवा को कमरे के तापमान पर स्टोर करते हैं तो बेहतर रहेगा। बाथरूम (नमी वाली जगह) में दवा का स्टोरेज न करें। बच्चों और पालतू जानवरों से सभी दवाएं दूर रखें। बिना निर्देश के इस दवा को फ्लश या नाली में न डालें। दवा का यूज न होने पर उसे सुरक्षित स्थान पर रखें। अगर आपको दवा संबंधी किसी भी तरह की जानकारी की आवश्यकता हो तो डॉक्टर से पूछें और साथ ही बच्चों के लिए दवा के सेवन के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें।
अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Stugeron https://www.drugs.com/uk/stugeron-15mg-tablets-leaflet.html Accessed on 8/6/2020
Analysis of the Effectiveness of Stugeron : https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/26154 Accessed on 8/6/2020
Effect of cinnarizine on various types of vertigo :https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/2690563/
Cinnarizine and dimenhydrinate in the treatment of vertigo in medical practice:https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4875047/ Accessed on 8/6/2020
CINNARIZINE 15MG TABLETS https://www.drugs.com/uk/cinnarizine-15mg-tablets-leaflet.html Accessed on 8/6/2020
Stugeron 15 mg https://www.medicines.org.uk/emc/product/1529/smpc Accessed on 8/6/2020
Current Version
06/10/2020
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra